Breaking News

आवश्यकता है “बेखौफ खबर” हिन्दी वेब न्यूज़ चैनल को रिपोटर्स और विज्ञापन प्रतिनिधियों की इच्छुक व्यक्ति जुड़ने के लिए सम्पर्क करे –Email : [email protected] , [email protected] whatsapp : 9451304748 * निःशुल्क ज्वाइनिंग शुरू * १- आपको मिलेगा खबरों को तुरंत लाइव करने के लिए user id /password * २- आपकी बेस्ट रिपोर्ट पर मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ३- आपकी रिपोर्ट पर दर्शक हिट्स के अनुसार भी मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ४- आपकी रिपोर्ट पर होगा आपका फोटो और नाम *५- विज्ञापन पर मिलेगा 50 प्रतिशत प्रोत्साहन धनराशि *जल्द ही आपकी टेलीविजन स्क्रीन पर होंगी हमारी टीम की “स्पेशल रिपोर्ट”

Tuesday, July 21, 2026 11:56:46 PM

वीडियो देखें

बारातियों से भरी कार पलटी, दूल्हे समेत तीन की मौत

बारातियों से भरी कार पलटी, दूल्हे समेत तीन की मौत

छत्तीसगढ़। बेमेतरा जिले में शुक्रवार को एक बड़ा हादसा हो गया. एक परिवार की खुशियां मातम में बदल गई. रायपुर-बिलासपुर नेशनल हाईवे पर बारातियों को लेकर जा रही कार पलट गई. इस घटना में दूल्हे, उसकी बहन समेत तीन की मौत हो गई है. तीसरा व्यक्ति कार का ड्राइवर बताया जा रहा है. हादसा इतना भीषण था कि तीनों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई. बारात बेमेतरा से रायपुर के लिए निकली थी.

मिली जानकारी के मुताबिक नेशनल हाईवे के नांदघाट थाना के मोहलाइन गांव के पास बारातियों से भरी गाड़ी पलट गई. हादसे में तीन की मौत के अलावा दो लोग गंभीर घायल भी हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए बिलासपुर सिम्स में भर्ती कराया गया है. मरने वाले दूल्हे का नाम हिमाचल यादव बताया जा रहा है. जिसकी बारात गृहग्राम से रायपुर के लिए रवाना हुई थी. घटना के बाद से क्षेत्र में मातम का माहौल है।

व्हाट्सएप पर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *