Breaking News

आवश्यकता है “बेखौफ खबर” हिन्दी वेब न्यूज़ चैनल को रिपोटर्स और विज्ञापन प्रतिनिधियों की इच्छुक व्यक्ति जुड़ने के लिए सम्पर्क करे –Email : [email protected] , [email protected] whatsapp : 9451304748 * निःशुल्क ज्वाइनिंग शुरू * १- आपको मिलेगा खबरों को तुरंत लाइव करने के लिए user id /password * २- आपकी बेस्ट रिपोर्ट पर मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ३- आपकी रिपोर्ट पर दर्शक हिट्स के अनुसार भी मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ४- आपकी रिपोर्ट पर होगा आपका फोटो और नाम *५- विज्ञापन पर मिलेगा 50 प्रतिशत प्रोत्साहन धनराशि *जल्द ही आपकी टेलीविजन स्क्रीन पर होंगी हमारी टीम की “स्पेशल रिपोर्ट”

Tuesday, May 13, 2025 10:24:00 AM

वीडियो देखें

कुल मतदान – पांचवें चरण में रात 11:30 बजे तक 60.09 प्रतिशत

| Posted on | 84 views

कुल मतदान – पांचवें चरण में रात 11:30 बजे तक 60.09 प्रतिशत

आम चुनाव के पांचवें चरण में हुए मतदान में रात 11:30 बजे तक कुल मतदान लगभग 60.09 प्रतिशत दर्ज किया गया। जैसे-जैसे मतदान दल वापस लौटते रहेंगे, इस आंकड़े को फील्ड स्तर के अधिकारियों द्वारा अद्यतन किया जाता रहेगा और यह पहले के चरणों की तरह ही वीटीआर ऐप पर संसदीय क्षेत्र वार (संबंधित विधानसभा क्षेत्र […]

Read More… from कुल मतदान – पांचवें चरण में रात 11:30 बजे तक 60.09 प्रतिशत



राष्ट्र की सुरक्षा की शक्ति केवल उसके सैन्य पराक्रम में ही नहीं,…

| Posted on | 65 views

राष्ट्र की सुरक्षा की शक्ति केवल उसके सैन्य पराक्रम में ही नहीं, बल्कि उसकी सांस्कृतिक विरासत को शक्ति के स्रोत के रूप में उपयोग करने की क्षमता में भी निहित होती है : रक्षा राज्य मंत्री श्री अजय भट्ट

‘प्रोजेक्ट उद्भव’ के हिस्से के रूप में आज नई दिल्ली के राष्ट्रीय संग्रहालय में ‘भारतीय सामरिक संस्कृति के ऐतिहासिक पैटर्न’ पर एक सेमीनार एवं प्रदर्शनी का आयोजन किया गया, जिसमें रक्षा राज्य मंत्री श्री अजय भट्ट की मुख्य अतिथि के रूप में गरिमामयी उपस्थिति रही। इस कार्यक्रम में ‘प्राचीन काल से स्वतंत्रता तक भारतीय सैन्य प्रणालियों के विकास, युद्ध और सामरिक विचारों का विकास’ विषय पर एक प्रदर्शनी का उद्घाटन किया गया। इसके अलावा ‘उद्भव संकलन’ और ‘आल्हा उदल – बैलाड रेंडिशन ऑफ वेस्टर्न उत्तर प्रदेश’ नामक पुस्तक का विमोचन भी किया गया। रक्षा राज्य मंत्री श्री अजय भट्ट ने अपने संबोधन में, ‘प्रोजेक्ट उद्भव’ पहल के लिए भारतीय सेना और यूनाइटेड सर्विस इंस्टीट्यूशन ऑफ इंडिया (यूएसआई) की सराहना की। इस पहल का उद्देश्‍य देश की प्राचीन संस्कृति में अमूल्य अभ‍िज्ञान की खोज के लिए देश के प्राचीन ग्रंथों और मौखिक परंपराओं का पता लगाना है। उन्होंने कहा कि भूराजनीतिक परिदृश्य लगातार विकसित हो रहा है, और हमारे सशस्त्र बलों के लिए अपने दृष्टिकोण में अनुकूलता और नवीनता होना अनिवार्य है। हमारे प्राचीन ग्रंथों और परंपराओं की गहराई में जाकर, उद्भव जैसी परियोजनाएं न केवल सामरिक संस्कृति की हमारी समझ को समृद्ध बनाती हैं, बल्कि अपरंपरागत युद्ध रणनीतियों, राजनयिक प्रथाओं और युद्ध में नैतिक विचारों में मूल्यवान अभिज्ञान भी उपलब्‍ध कराती हैं। ” आगे के मार्ग पर अपने विचार साझा करते हुए श्री अजय भट्ट ने देश की रक्षा की ताकत को पहचानने के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि यह न केवल उसकी सैन्य ताकत में निहित है, बल्कि यह शक्ति के स्रोत के रूप में बदलती परिस्थितियों के अनुकूल होने और सांस्कृतिक विरासत का लाभ उठाने की उसकी क्षमता में भी निहित है। उन्होंने ‘प्रोजेक्ट उद्भव’ जैसी पहल को ऐसे भविष्य के लिए मार्गदर्शक बताया, जहां भारत आत्मनिर्भर है और अपनी सांस्कृतिक विरासत में गहराई से निहित है। श्री अजय भट्ट ने इस बात पर भी जोर दिया कि आत्मनिर्भर भारत की भावना केवल भारतीय वस्तुओं के उत्पादन और उपभोग तक ही सीमित नहीं है, बल्कि यह वर्तमान कार्यों और निर्णयों में भारतीय विचार और मूल्यों के सार को आत्मसात् करने के लिए ईमानदार प्रयास भी है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत के लक्ष्य को तभी साकार किया जा सकता है जब राष्ट्र समग्र रूप से प्राचीन अतीत के अमूल्य ज्ञान को आत्‍मसात करे और इसे आधुनिक समय की महत्वाकांक्षाओं और नीतियों को आकार देने के लिए प्रासंगिक रूप से लागू करे। श्री अजय भट्ट ने इस तथ्य की सराहना की कि ‘प्रोजेक्ट उद्भव’ ने बौद्धिक स्तर पर नागरिक-सैन्य सहयोग को मजबूत करके शिक्षाविदों, विद्वानों, पेशेवरों और सैन्य विशेषज्ञों को एक साझा मंच पर लाकर ‘संपूर्ण राष्ट्र’ दृष्टिकोण को मजबूत किया है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि परियोजना के निष्कर्ष न केवल भारतीय सेना की सामरिक क्षमताओं को बढ़ाएंगे, बल्कि ये […]

Read More… from राष्ट्र की सुरक्षा की शक्ति केवल उसके सैन्य पराक्रम में ही नहीं, बल्कि उसकी सांस्कृतिक विरासत को शक्ति के स्रोत के रूप में उपयोग करने की क्षमता में भी निहित होती है : रक्षा राज्य मंत्री श्री अजय भट्ट



सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने कहा कि संयुक्तता 2.0, सशस्त्र बलों में…

| Posted on | 54 views

सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने कहा कि संयुक्तता 2.0, सशस्त्र बलों में संयुक्त संस्कृति विकसित कर रही है, जो आगे बढ़ने का रास्ता है

“थिएटर कमान सशस्त्र बलों को सैन्य तैयारी और युद्ध लड़ने की अगली कक्षा में ले जाने के लिए प्रेरित करने की नींव रखेगा”   चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल अनिल चौहान ने संयुक्त परिचालन संरचनाओं का निर्माण करने की दिशा में आगे बढ़ते हुए तीनों सेनाओं से एक संयुक्त संस्कृति का सृजन करने का आह्वान किया। आज नई दिल्ली में यूएसआई ऑफ इंडिया में आयोजित 22वें मेजर जनरल समीर सिन्हा स्‍मारक व्‍याख्‍यान के एक हिस्से के रूप में ‘ज्वाइंटमैनशिप: द वे अहेड’ विषय पर संबोधित करते हुए सीडीएस ने सशस्त्र बलों में संयुक्त संस्कृति विकसित करने को संयुक्तता 2.0 करार दिया, जो आगे बढ़ने का रास्ता है। चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ ने कहा, जॉइंटनेस 1.0 सेवाओं के बीच बेहतर सद्भाव और आम सहमति के बारे में था और कोई बड़ा मतभेद भी नहीं था, […]

Read More… from सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने कहा कि संयुक्तता 2.0, सशस्त्र बलों में संयुक्त संस्कृति विकसित कर रही है, जो आगे बढ़ने का रास्ता है



भारत कोच्चि में 46वीं अंटार्कटिक संधि परामर्शदात्री बैठक (एटीसीएम) में अंटार्कटिका पर्यटन…

| Posted on | 56 views

भारत कोच्चि में 46वीं अंटार्कटिक संधि परामर्शदात्री बैठक (एटीसीएम) में अंटार्कटिका पर्यटन पर पहली बार केंद्रित कार्य समूह चर्चा की सुविधा प्रदान करेगा

भारत 46वीं अंटार्कटिक संधि परामर्शदात्री बैठक (एटीसीएम) और पर्यावरण संरक्षण समिति (सीईपी) की 26वीं बैठक में अंटार्कटिका में पर्यटन को विनियमित करने पर पहली बार केंद्रित चर्चा को सुविधाजनक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए तैयार है। आज इस अवसर पर पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय (एमओईएस) के केंद्रीय मंत्री श्री किरेन रिजिजू उपस्थित रहे। 20 […]

Read More… from भारत कोच्चि में 46वीं अंटार्कटिक संधि परामर्शदात्री बैठक (एटीसीएम) में अंटार्कटिका पर्यटन पर पहली बार केंद्रित कार्य समूह चर्चा की सुविधा प्रदान करेगा



अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, 2024 के 10वें संस्करण…

| Posted on | 48 views

अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, 2024 के 10वें संस्करण का उत्सव मनाने के लिए एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया

अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2024 से 30 दिन पूर्व “महिला सशक्तिकरण के लिए योग” थीम के साथ विभिन्न कार्यक्रमों की एक श्रृंखला का आयोजन किया   इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सिस्‍टर बीके शिवानी ने इस बात पर जोर दिया कि सभी के सर्वांगीण विकास के लिए महिला सशक्तिकरण महत्वपूर्ण है […]

Read More… from अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, 2024 के 10वें संस्करण का उत्सव मनाने के लिए एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया



पांचवें चरण में 8 राज्यों/केंद्र-शासित प्रदेशों के 49 संसदीय क्षेत्रों में शांतिपूर्ण…

| Posted on | 76 views

पांचवें चरण में 8 राज्यों/केंद्र-शासित प्रदेशों के 49 संसदीय क्षेत्रों में शांतिपूर्ण मतदान

जम्मू-कश्मीर के बारामूला संसदीय क्षेत्र में पिछले 35 वर्षों में सबसे अधिक मतदान पांचवें चरण में शाम 7:45 बजे तक 57.47 प्रतिशत मतदान आम चुनाव 2024 के लिए 25 राज्यों/केंद्र-शासित प्रदेशों के 428 संसदीय क्षेत्रों और ओडिशा के 63 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान संपन्न लद्दाख केंद्र-शासित प्रदेश में मतदाताओं की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखने को मिली […]

Read More… from पांचवें चरण में 8 राज्यों/केंद्र-शासित प्रदेशों के 49 संसदीय क्षेत्रों में शांतिपूर्ण मतदान



यूलिप कार्यशाला भारत की माल ढुलाई को बेहतर बनाने के लिए राज्यों…

| Posted on | 65 views

यूलिप कार्यशाला भारत की माल ढुलाई को बेहतर बनाने के लिए राज्यों को एक साथ लाती है

यूनिफाइड लॉजिस्टिक्स इंटरफेस प्लेटफॉर्म (यूलिप) भारत के लॉजिस्टिक्स क्षेत्र को बदलने में अग्रणी बना हुआ है। आज, उद्योग संवर्धन और आंतरिक व्यापार विभाग (डीपीआईआईटी) के सचिव, श्री राजेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण कार्यशाला आयोजित की गई। वाणिज्य भवन में आयोजित इस कार्यक्रम में तेलंगाना, केरल, हरियाणा, पंजाब, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश, […]

Read More… from यूलिप कार्यशाला भारत की माल ढुलाई को बेहतर बनाने के लिए राज्यों को एक साथ लाती है



पेरोल डेटा: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने मार्च 2024 के दौरान…

| Posted on | 94 views

पेरोल डेटा: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने मार्च 2024 के दौरान कुल 14.41 लाख सदस्य जोड़े

मार्च, 2024 के दौरान 7.47 लाख नए सदस्यों ने कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) के साथ अपना नामांकन कराया है   आज 20 अप्रैल, 2024 को कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) द्वारा जारी अनंतिम पेरोल डेटा से पता चलता है कि ईपीएफओ ने मार्च, 2024 के महीने में कुल 14.41 लाख सदस्य जोड़े हैं। यह डेटा इंगित […]

Read More… from पेरोल डेटा: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने मार्च 2024 के दौरान कुल 14.41 लाख सदस्य जोड़े



भारत के अटॉर्नी जनरल श्री आर. वेंकटरमणी ने भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग के…

| Posted on | 102 views

भारत के अटॉर्नी जनरल श्री आर. वेंकटरमणी ने भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग के 15वें वार्षिक दिवस समारोह में मुख्य भाषण दिया

श्री वेंकटरमणी ने मुक्त बाजार के इंजन और सामाजिक लाभ की छत्रछाया के बीच सह-अस्तित्व के नए विचारों को गढ़ने की आवश्यकता पर प्रकाश डाला यह सुनिश्चित करने के लिए कि डिजिटल बाजार प्रतिस्पर्धी और निष्पक्ष बने रहें, हमें अपनी नीतियों, प्रवर्तन रणनीतियों और कानूनी ढांचे को डिजिटल युग की वास्तविकताओं के अनुकूल बनाने की […]

Read More… from भारत के अटॉर्नी जनरल श्री आर. वेंकटरमणी ने भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग के 15वें वार्षिक दिवस समारोह में मुख्य भाषण दिया



पिछले 8 लोकसभा चुनावों में सर्वाधिक मतदान की ओर बढ़ रहा है…

| Posted on | 87 views

पिछले 8 लोकसभा चुनावों में सर्वाधिक मतदान की ओर बढ़ रहा है बारामूला; 5 बजे तक रिकॉर्ड 54.21 प्रतिशत मतदान

जम्मू-कश्‍मीर में शांति और सुरक्षा के वातावरण में मतदाता सुबह से ही मतदान के लिए कतारों में खड़े देखे गए   केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर संसदीय क्षेत्र में रिकॉर्ड 38.49 प्रतिशत मतदान के बाद, अब बारामूला संसदीय क्षेत्र पिछले 8 लोकसभा चुनावों में सर्वाधिक मतदान की ओर बढ़ता प्रतीत हो रहा है। बारामूला, कुपवाड़ा, बांदीपोरा और बडगाम जिलों में शाम 5 बजे […]

Read More… from पिछले 8 लोकसभा चुनावों में सर्वाधिक मतदान की ओर बढ़ रहा है बारामूला; 5 बजे तक रिकॉर्ड 54.21 प्रतिशत मतदान



कल होने वाले पांचवें चरण के मतदान के लिए सभी व्यवस्थाएं पूरी…

| Posted on | 50 views

कल होने वाले पांचवें चरण के मतदान के लिए सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं

विस्तार: 49 लोकसभा सीटें, 8.95 करोड़ मतदाता, 94 हजार से अधिक मतदान केंद्र, 8 राज्य/केंद्र शासित प्रदेश   ओडिशा में 35 विधानसभा क्षेत्रों के लिए एक साथ मतदान दवाएं (ड्रग्स), नकदी और मुफ्त वस्तुओं के किसी भी अवैध प्रवाह पर कड़ी निगरानी रख रही हैं। समुद्री और हवाई मार्गों पर कड़ी निगरानी रखी गई है। […]

Read More… from कल होने वाले पांचवें चरण के मतदान के लिए सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं



राष्ट्रपति ने नीलम संजीव रेड्डी की जयंती पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की

| Posted on | 52 views

राष्ट्रपति ने नीलम संजीव रेड्डी की जयंती पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने आज (19 मई, 2024) पूर्व राष्ट्रपति श्री नीलम संजीव रेड्डी की जयंती पर उन्हें राष्ट्रपति भवन में पुष्पांजलि अर्पित की।   […]

Read More… from राष्ट्रपति ने नीलम संजीव रेड्डी की जयंती पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की



निर्वाचन संबंधी कदाचार को रोकने और स्वच्छ चुनाव लागू करने के लिए…

| Posted on | 75 views

निर्वाचन संबंधी कदाचार को रोकने और स्वच्छ चुनाव लागू करने के लिए नागरिक निर्वाचन आयोग के साथ व्यापक तौर पर जुड़े

पिछले दो महीनों में cVigil से 4.24 लाख से अधिक शिकायतें प्राप्त हुईं; 99.9 प्रतिशत मामलों का निपटारा किया गया जियो-टैगिंग की मदद से उड़नदस्ते मिनटों में उल्लंघन के स्थान पर पहुंच जाते हैं   लोकसभा चुनाव 2024 में, भारत निर्वाचन आयोग का cVIGIL ऐप लोगों के हाथों में चुनाव संहिता के उल्लंघन को चिह्नित करने के लिए एक अत्यधिक प्रभावी उपकरण के रूप में उभरा है। आम चुनाव 2024 की घोषणा के बाद से, 15 मई, 2024 तक इस ऐप के माध्यम से 4.24 लाख से अधिक शिकायतें प्राप्त हुई हैं। इनमें से 4,23,908 शिकायतों का निपटारा किया जा चुका है और शेष 409 मामले प्रक्रियाधीन हैं। लगभग 89% शिकायतों का समाधान 100 मिनट की समयसीमा के भीतर कर दिया गया, जैसा कि भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) ने दृढ़ता से वादा किया था। नागरिकों ने निर्धारित समय या शोर स्तर से परे लाउडस्पीकरों के उपयोग, प्रतिबंध अवधि के दौरान प्रचार, बिना अनुमति के बैनर या पोस्टर लगाने, अनुमति सीमा से परे वाहनों की तैनाती, संपत्ति विरूपण, आग्नेयास्त्रों / धमकी का प्रदर्शन और प्रलोभनों की जांच करने में चुनावी कदाचार की जांच के लिए इस ऐप का उपयोग किया है। शिकायतों का श्रेणीवार विवरण नीचे दिया गया है:-   cVIGIL एक उपयोगकर्ता के अनुकूल और संचालित करने में आसान एप्लिकेशन है, जो सतर्क नागरिकों को जिला नियंत्रण कक्ष, रिटर्निंग अधिकारी और फ्लाइंग स्क्वाड टीमों से जोड़ता है। इस ऐप का उपयोग करके, नागरिक राजनीतिक कदाचार की घटनाओं पर तुरंत मिनटों के भीतर रिपोर्ट कर सकते हैं और उन्हें रिटर्निंग अधिकारी के कार्यालय में जाने की आवश्यकता नहीं है। जैसे ही शिकायत cVIGIL ऐप पर भेजी जाएगी, शिकायतकर्ता को एक यूनिक आईडी प्राप्त होगी जिसके माध्यम से व्यक्ति अपने मोबाइल पर शिकायत को ट्रैक कर सकेगा।     एक साथ काम करने वाले कारकों की त्रिमूर्ति cVIGIL को सफल बनाती है। उपयोगकर्ता तत्काल ऑडियो, फोटो या वीडियो कैप्चर करते हैं, और शिकायतों पर समयबद्ध प्रतिक्रिया के लिए “100 मिनट” की उलटी गिनती सुनिश्चित की जाती है। जैसे ही उपयोगकर्ता उल्लंघन की रिपोर्ट करने के लिए cVIGIL में अपना कैमरा चालू करता है, ऐप स्वचालित रूप से एक जियो-टैगिंग सुविधा सक्षम कर देता है। इसका मतलब यह है कि फ्लाइंग स्क्वाड रिपोर्ट किए गए उल्लंघन का सटीक स्थान जान सकते हैं, और नागरिकों द्वारा ली गई तस्वीर को अदालत में सबूत के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है। नागरिक गुमनाम रूप से भी शिकायतें दर्ज करा सकते हैं। दुरुपयोग को रोकने के लिए, cVIGIL ऐप में सुरक्षा संबंधी कई उपाय शामिल हैं, जिनमें भौगोलिक प्रतिबंध, रिपोर्टिंग पर समय की कमी और डुप्लिकेट या तुच्छ शिकायतों को फिल्टर करने के लिए प्रणाली शामिल हैं। यह ऐप प्रौद्योगिकी का लाभ उठाने और मतदाताओं और राजनीतिक दलों की सुविधा के लिए आयोग द्वारा बनाए गए ऐप में से एक है। […]

Read More… from निर्वाचन संबंधी कदाचार को रोकने और स्वच्छ चुनाव लागू करने के लिए नागरिक निर्वाचन आयोग के साथ व्यापक तौर पर जुड़े



चुनाव के दौरान जब्ती जल्द ही 9,000 करोड़ रुपये के आंकड़े को…

| Posted on | 69 views

चुनाव के दौरान जब्ती जल्द ही 9,000 करोड़ रुपये के आंकड़े को पार करेगी

प्रलोभन के विरुद्ध आयोग द्वारा की गई कार्रवाई इस ऐतिहासिक उछाल का कारण मादक पदार्थों के खिलाफ ईसीआई का प्रहार जारी; मादक पदार्थों की जब्ती से 45 प्रतिशत राशि की प्राप्ति खुफिया सूचना पर आधारित समन्वित कार्रवाई, निरंतर समीक्षा और ईएसएमएस द्वारा समर्थ वास्तविक समय में निगरानी से अभूतपूर्व बरामदगी संभव हुई   लोकसभा चुनाव […]

Read More… from चुनाव के दौरान जब्ती जल्द ही 9,000 करोड़ रुपये के आंकड़े को पार करेगी



चांदीनगर के वायुसेना स्टेशन में गरुड़ रेजिमेंटल प्रशिक्षण केंद्र पर मैरून बेरेट…

| Posted on | 103 views

चांदीनगर के वायुसेना स्टेशन में गरुड़ रेजिमेंटल प्रशिक्षण केंद्र पर मैरून बेरेट सेरेमोनियल परेड का आयोजन

वायु सेना के विशेष बल ‘गरुड़’ कमांडो के सफल प्रशिक्षण के समापन समारोह का उत्सव मनाने के लिए 18 मई, 2024 को चांदीनगर के वायुसेना स्टेशन में गरुड़ रेजिमेंटल प्रशिक्षण केंद्र (जीआरटीसी) पर मैरून बेरेट सेरेमोनियल परेड आयोजित की गई थी। पश्चिमी वायु कमान के वरिष्ठ वायु कर्मचारी अधिकारी एयर मार्शल पीके वोहरा ने इस […]

Read More… from चांदीनगर के वायुसेना स्टेशन में गरुड़ रेजिमेंटल प्रशिक्षण केंद्र पर मैरून बेरेट सेरेमोनियल परेड का आयोजन



एफएसएसएआई ने फल व्यापारियों को फल पकाने में कैल्शियम कार्बाइड के उपयोग…

| Posted on | 70 views

एफएसएसएआई ने फल व्यापारियों को फल पकाने में कैल्शियम कार्बाइड के उपयोग न करने का अनुपालन सुनिश्चित करने के प्रति सचेत किया

भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने विशेष रूप से आम के मौसम में फलों को कृत्रिम रूप से पकाने के लिए कैल्शियम कार्बाइड पर प्रतिबंध का सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए पकने वाले कक्षों का संचालन करने वाले व्यापारियों/फल संचालकों/खाद्य व्यवसाय संचालकों (एफबीओ) को सचेत किया है। एफएसएसएआई राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों के […]

Read More… from एफएसएसएआई ने फल व्यापारियों को फल पकाने में कैल्शियम कार्बाइड के उपयोग न करने का अनुपालन सुनिश्चित करने के प्रति सचेत किया



पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय ने समुद्री अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया

| Posted on | 81 views

पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय ने समुद्री अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया

पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय (एमओपीएसडब्ल्यू) ने महिला नाविकों के महत्वपूर्ण योगदान का सम्मान करते हुए आज नई दिल्ली में समुद्री महिला अंतर्राष्ट्रीय दिवस मनाया। इस वर्ष का विषय, “सुरक्षित क्षितिज: समुद्री सुरक्षा के भविष्य को आकार देने में महिलाएं” है जो समुद्री क्षेत्र में महिलाओं की सुरक्षा और संरक्षा के महत्व को रेखांकित करता है।   […]

Read More… from पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय ने समुद्री अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया



राष्ट्रीय सुशासन केंद्र ने नई दिल्ली में तंजानिया के लोक निर्माण अधिकारियों…

| Posted on | 74 views

राष्ट्रीय सुशासन केंद्र ने नई दिल्ली में तंजानिया के लोक निर्माण अधिकारियों के लिए परियोजना और जोखिम प्रबंधन पर दो सप्ताह के क्षमता निर्माण कार्यक्रम को सफलतापूर्वक पूरा किया

कार्यक्रम में विभिन्न प्रमुख मंत्रालयों और विभागों के 39 वरिष्ठ अधिकारी शामिल “देश विभिन्न क्षेत्रों में बड़े बुनियादी ढांचे के विकास का गवाह बन रहा है” महानिदेशक, राष्ट्रीय सुशासन केंद्र   राष्ट्रीय सुशासन केंद्र (एनसीजीजी), नई दिल्ली में आज “तंजानिया गणराज्य के अधिकारियों के लिए लोक निर्माण परियोजना और जोखिम प्रबंधन” विषय पर पर दो सप्ताह का क्षमता निर्माण […]

Read More… from राष्ट्रीय सुशासन केंद्र ने नई दिल्ली में तंजानिया के लोक निर्माण अधिकारियों के लिए परियोजना और जोखिम प्रबंधन पर दो सप्ताह के क्षमता निर्माण कार्यक्रम को सफलतापूर्वक पूरा किया



टूट रहीं बेड़ियां: इंडियास्किल्स 2024 में महिलाओं ने बाजी मारी

| Posted on | 78 views

टूट रहीं बेड़ियां: इंडियास्किल्स 2024 में महिलाओं ने बाजी मारी

इंडियास्किल्स 2024 में पुरुष-प्रधान व्यवसायों में 170 से अधिक महिलाएं भाग ले रही हैं इसमें 30 से अधिक राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से 900 से अधिक उम्मीदवार भाग ले रहे हैं   यशोभूमि, द्वारका में 15 से 19 मई 2024 तक चलने वाली इंडियास्किल्स प्रतियोगिता 2024 के दौरान उन व्यवसायों में महिलाओं की भागीदारी में […]

Read More… from टूट रहीं बेड़ियां: इंडियास्किल्स 2024 में महिलाओं ने बाजी मारी



भारत-ऑस्ट्रेलिया-इंडोनेशिया त्रिपक्षीय समुद्री सुरक्षा कार्यशाला (टीएमएसडब्ल्यू) के दूसरे संस्करण का आयोजन 15…

| Posted on | 134 views

भारत-ऑस्ट्रेलिया-इंडोनेशिया त्रिपक्षीय समुद्री सुरक्षा कार्यशाला (टीएमएसडब्ल्यू) के दूसरे संस्करण का आयोजन 15 से 17 मई, 2024 तक कोच्चि में किया गया

भारत-ऑस्ट्रेलिया-इंडोनेशिया त्रिपक्षीय समुद्री सुरक्षा कार्यशाला (टीएमएसडब्ल्यू) के दूसरे संस्करण का आयोजन 15 से 17 मई, 2024 तक कोच्चि में आईएनएस द्रोणाचार्य पर किया गया था। इस कार्यशाला का मुख्य विषय ‘हिंद महासागर क्षेत्र: क्षेत्रीय समुद्री सुरक्षा बढ़ाने के लिए सहयोगात्मक प्रयास’ पर केंद्रित था, जिसे इस समुद्री क्षेत्र में तीन समुद्री पड़ोसी देशों के बीच […]

Read More… from भारत-ऑस्ट्रेलिया-इंडोनेशिया त्रिपक्षीय समुद्री सुरक्षा कार्यशाला (टीएमएसडब्ल्यू) के दूसरे संस्करण का आयोजन 15 से 17 मई, 2024 तक कोच्चि में किया गया



आईआईसीए ने ‘भारत में शीर्ष 1,000 सूचीबद्ध कंपनियों द्वारा अनुसंधान एवं विकास…

| Posted on | 99 views

आईआईसीए ने ‘भारत में शीर्ष 1,000 सूचीबद्ध कंपनियों द्वारा अनुसंधान एवं विकास पर व्यय’ के संबंध में गोलमेज परामर्श का आयोजन किया

स्कूल ऑफ बिजनेस एनवायरनमेंट, इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ कॉरपोरेट अफेयर्स (आईआईसीए) ने भारत सरकार के प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार के कार्यालय के सहयोग से आज नई दिल्ली में ‘भारत में शीर्ष 1,000 सूचीबद्ध कंपनियों द्वारा अनुसंधान एवं विकास पर व्यय’ के संबंध में गोलमेज परामर्श का आयोजन किया। इस गोलमेज़ परामर्श का आयोजन अनुसंधान एवं विकास पर […]

Read More… from आईआईसीए ने ‘भारत में शीर्ष 1,000 सूचीबद्ध कंपनियों द्वारा अनुसंधान एवं विकास पर व्यय’ के संबंध में गोलमेज परामर्श का आयोजन किया



द्विपक्षीय रक्षा संबंधों को सशक्त बनाने के लिए भारत-मंगोलिया संयुक्त कार्य समूह…

| Posted on | 72 views

द्विपक्षीय रक्षा संबंधों को सशक्त बनाने के लिए भारत-मंगोलिया संयुक्त कार्य समूह की 12वीं बैठक का आयोजन उलानबटार में हुआ

भारत और मंगोलिया के रक्षा मंत्रालयों के बीच संयुक्त कार्य समूह (जेडब्ल्यूजी) की 12वीं बैठक 16-17 मई, 2024 को उलानबटार में आयोजित हुई। बैठक की सह-अध्यक्षता भारतीय रक्षा मंत्रालय में संयुक्त सचिव श्री अमिताभ प्रसाद और मंगोलिया के रक्षा मंत्रालय के स्टेट सेक्रेटरी ब्रिगेडियर जनरल गनखुयाग दावागदोर्ज ने की। मंगोलिया में भारत के राजदूत श्री […]

Read More… from द्विपक्षीय रक्षा संबंधों को सशक्त बनाने के लिए भारत-मंगोलिया संयुक्त कार्य समूह की 12वीं बैठक का आयोजन उलानबटार में हुआ



विधि और न्याय मंत्रालय कल से गुवाहाटी में असम सरकार के सहयोग…

| Posted on | 58 views

विधि और न्याय मंत्रालय कल से गुवाहाटी में असम सरकार के सहयोग से ‘आपराधिक न्याय प्रणाली के प्रशासन में भारत का प्रगतिशील पथ’ सम्मेलन का आयोजन करेगा

हाल के वर्षों में, भारत सरकार ने पुराने औपनिवेशिक कानूनों को निरस्त करने तथा नागरिक केंद्रित और जीवंत लोकतंत्र की आवश्यकताओं को पूरा करने वाले कानून लाने की दिशा में अनेक कदम उठाए हैं। इसके अंतर्गत, हाल ही में देश में आपराधिक न्याय प्रणाली में सुधार लाने के लिए तीन नए कानून बनाए गए हैं। ये नए कानून अर्थात भारतीय न्याय संहिता, 2023; भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 और भारतीय साक्ष्य अधिनियम, 2023, पहले के आपराधिक कानूनों अर्थात् भारतीय दंड संहिता 1860, आपराधिक प्रक्रिया संहिता, 1973 और भारतीय साक्ष्य अधिनियम, 1872 का स्थान लेंगे। जैसा कि अधिसूचित किया गया है, ये आपराधिक कानून 1 जुलाई, 2024 से प्रभावी होंगे। इन नए कानूनों के बारे में विशेष रूप से हितधारकों और कानूनी बिरादरी के बीच जागरूकता फैलाने के लिए विधि और न्याय मंत्रालय असम सरकार के सहयोग से भूपेन हजारिका ऑडिटोरियम, आईआईटी गुवाहाटी नमाति जलाह, गुवाहाटी में 18-19 मई 2024 को ‘आपराधिक न्याय प्रणाली के प्रशासन में भारत का प्रगतिशील पथ‘ नामक सम्मेलन का आयोजन कर […]

Read More… from विधि और न्याय मंत्रालय कल से गुवाहाटी में असम सरकार के सहयोग से ‘आपराधिक न्याय प्रणाली के प्रशासन में भारत का प्रगतिशील पथ’ सम्मेलन का आयोजन करेगा



एनटीआईपीआरआईटी ने आईटीयू एरिया कार्यालय और इनोवेशन सेंटर के सहयोग से “मानकीकरण…

| Posted on | 60 views

एनटीआईपीआरआईटी ने आईटीयू एरिया कार्यालय और इनोवेशन सेंटर के सहयोग से “मानकीकरण अंतर को पाटने” पर दो दिवसीय कार्यशाला आयोजित की

कार्यशाला का वैश्विक दूरसंचार मानकों में राष्ट्रीय योगदान बढ़ाने के लिए आईटीयू के ‘मानकीकरण अंतर कार्यक्रम को पाटने’ पर फोकस कार्यशाला का विभिन्न उद्योगों में अंतरसंचालनीयता, नवाचार और निर्बाध संचार सुनिश्चित करने में वैश्विक मानकों की महत्वपूर्ण भूमिका पर बल   एनटीआईपीआरआईटी, गाजियाबाद में 15 और 16 मई 2024 को “मानकीकरण अंतर को पाटने” पर दो दिवसीय कार्यशाला में सहयोगात्मक मानक-निर्धारण प्रक्रियाओं के महत्व को […]

Read More… from एनटीआईपीआरआईटी ने आईटीयू एरिया कार्यालय और इनोवेशन सेंटर के सहयोग से “मानकीकरण अंतर को पाटने” पर दो दिवसीय कार्यशाला आयोजित की



कार्मिक प्रशासन और शासन में सहयोग के लिए भारत-केन्या द्विपक्षीय बैठक आयोजित…

| Posted on | 51 views

कार्मिक प्रशासन और शासन में सहयोग के लिए भारत-केन्या द्विपक्षीय बैठक आयोजित की गई

डीएआरपीजी के सचिव और केएसजी के महानिदेशक के नेतृत्व में हुई द्विपक्षीय वार्ता में क्षमता निर्माण कार्यक्रमों पर जोर नेशनल सेंटर ऑफ गुड गवर्नेंस (एनसीजीजी) और केन्या स्कूल ऑफ गवर्नेंस (केएसजी), एनसीजीजी, मसूरी में केन्या के वरिष्ठ अधिकारियों की क्षमता निर्माण पर काम करेंगे   भारत सरकार के प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग (डीएआरपीजी) […]

Read More… from कार्मिक प्रशासन और शासन में सहयोग के लिए भारत-केन्या द्विपक्षीय बैठक आयोजित की गई



बांग्लादेश के लोक सेवकों के लिए क्षमता निर्माण कार्यक्रमों के कार्यान्वयन के…

| Posted on | 56 views

बांग्लादेश के लोक सेवकों के लिए क्षमता निर्माण कार्यक्रमों के कार्यान्वयन के रोड-मैप पर चर्चा के लिए भारत-बांग्लादेश द्विपक्षीय बैठक आयोजित की गई

डीएआरपीजी के सचिव और बांग्लादेश के चार क्षमता निर्माण संस्थानों के रेक्टर (सचिवों) सहित लोक प्रशासन मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के बीच द्विपक्षीय बैठक हुई   भारत सरकार के प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग के सचिव श्री वी. श्रीनिवास और बांग्लादेश के चार क्षमता निर्माण संस्थानों के रेक्टर (सचिवों) व लोक प्रशासन मंत्रालय के […]

Read More… from बांग्लादेश के लोक सेवकों के लिए क्षमता निर्माण कार्यक्रमों के कार्यान्वयन के रोड-मैप पर चर्चा के लिए भारत-बांग्लादेश द्विपक्षीय बैठक आयोजित की गई



कान फिल्म महोत्‍सव में आकर्षण का केंद्र बना भारत पर्व का जश्न

| Posted on | 71 views

कान फिल्म महोत्‍सव में आकर्षण का केंद्र बना भारत पर्व का जश्न

वैश्विक मंच पर भारतीय संस्कृति, व्यंजन और सिनेमा को प्रदिर्शत करने वाली संध्‍या में 250 से अधिक प्रतिनिधि शामिल हुए 55वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के पोस्टर का अनावरण   सिनेमा के सबसे भव्य उत्सव 77वें कान फिल्म महोत्‍सव का दो दिन पहले शुभारंभ हुआ। कॉन्‍टेंट और ग्लैमर के संगम से युक्‍त यह दस दिवसीय […]

Read More… from कान फिल्म महोत्‍सव में आकर्षण का केंद्र बना भारत पर्व का जश्न



बीईएमएल को नॉर्दर्न कोल फील्ड्स लिमिटेड से 28 बीएच100 रियर डंप ट्रकों…

| Posted on | 56 views

बीईएमएल को नॉर्दर्न कोल फील्ड्स लिमिटेड से 28 बीएच100 रियर डंप ट्रकों की आपूर्ति के लिए 250 करोड़ रुपये का ऑर्डर प्राप्त हुआ

बीईएमएल को नॉर्दर्न कोल फील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) से 28 बीएच100 रियर डंप ट्रकों की आपूर्ति के लिए 250 करोड़ रुपये का ऑर्डर प्राप्त हुआ है। इसके लिए भुगतान की जाने वाली राशि कुल 250 करोड़ रुपये स्वीकृत की गई है। बीएच100 रियर डंप ट्रक को 100 टन तक के भार वाले साजो-सामान के परिवहन के […]

Read More… from बीईएमएल को नॉर्दर्न कोल फील्ड्स लिमिटेड से 28 बीएच100 रियर डंप ट्रकों की आपूर्ति के लिए 250 करोड़ रुपये का ऑर्डर प्राप्त हुआ