भारत में विकास किसका हुआ। 2014 में हम भारतीयों ने सत्ता को बदला था क्योंकि हम एक ऐसे भारत का सपना दिखाया गया था। जिससे जनता को लगा कि अब कुछ नया होने वाला है लेकिन हुआ क्या हमारी हालत बद से बद्तर होती गई और 2019 में एक बार फिर जनता को विकास के नाम पर वोट लिया गया जिसका नतीजा 2020 लोगों को भूखे मरने पर मजबूर कर दिया। हमारा विकास तो हुआ लेकिन इस विकास का तरीका दूसरा रहा। हमारा विकास बेरोजगारी में हुआ हमारा विकास महंगाई में हुआ हमारा विकास एक दूसरे के नफरतों में हुआ हमारा विकास हमारे देश के पड़ोसी देशों से बढ़ते तनावों में हुआ हमारा विकास हमारे देश के सीमाओं पर हमारे जवानों के शहादत में हुई। जिन लोगों ने 2014 में तथा 2019 देशवासियों वादा किया था हम देश के सैनिकों का बदला लेंगे एक सर के बदले दस सर लाएंगे कहां गए वो वादे। और देशवासियों को स्मार्ट सिटी का भी सपना दिखाया गया था और नौजवानों को दो करोड़ नौकरियां का सपना दिखाया गया था और आज हमारी हालत हर क्षेत्र में बद से बद्तर होती गई और हम सरकार से सवाल करने के बजाय एक दूसरे से लडने में लगे रहे और विकास हमारे नेताओं का होता रहा। अगर अब भी न सम्भले तो आने वाला समय में हमें बहुत बूर दिनों का सामना करना पड़ेगा। और आप को पता होना चाहिए कि रोने से कुछ सही नहीं होता सही करने के लिए आवाज उठानी पड़ती है।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






