Breaking News

आवश्यकता है “बेखौफ खबर” हिन्दी वेब न्यूज़ चैनल को रिपोटर्स और विज्ञापन प्रतिनिधियों की इच्छुक व्यक्ति जुड़ने के लिए सम्पर्क करे –Email : [email protected] , [email protected] whatsapp : 9451304748 * निःशुल्क ज्वाइनिंग शुरू * १- आपको मिलेगा खबरों को तुरंत लाइव करने के लिए user id /password * २- आपकी बेस्ट रिपोर्ट पर मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ३- आपकी रिपोर्ट पर दर्शक हिट्स के अनुसार भी मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ४- आपकी रिपोर्ट पर होगा आपका फोटो और नाम *५- विज्ञापन पर मिलेगा 50 प्रतिशत प्रोत्साहन धनराशि *जल्द ही आपकी टेलीविजन स्क्रीन पर होंगी हमारी टीम की “स्पेशल रिपोर्ट”

Saturday, October 24, 2026 10:07:50 PM

वीडियो देखें

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया शुभारम्भ

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया शुभारम्भ
  • रू. 55.70 करोड़ की परियोजनाओं का किया लोकार्पण/शिलान्यास ,यातायात नियमों का पालन करने का दिलाया संकल्प

बहराइच 21 जनवरी। ‘‘सुरक्षित यात्रा-सुरक्षित जीवन’’ के संकल्प के साथ 21 जनवरी से 20 फरवरी 2021 तक आयोजित होने वाले 23वें राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के शुभारम्भ अवसर पर मा. मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश श्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा वर्चुअल माध्यम से परिवहन विभाग की रू. 55.70 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास किया गया तथा यातायात नियमों का पालन करने का संकल्प दिलाया गया।
इस अवसर पर जिला सूचना विज्ञान केन्द्र, बहराइच में आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी शम्भु कुमार, पुलिस अधीक्षक डाॅ. विपिन कुमार मिश्र, मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ. राजेश मोहन श्रीवास्तव, अधि.अभि. लो.नि.वि. खण्ड-1 ए.के. वर्मा, जिला बेसिक शिक्षाधिकारी दिनेश कुमार यादव, अधि.अधि. नगर पालिका परिषद बहराइच पवन कुमार, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन वीरेन्द्र सिंह व प्रवर्तन के अशोक कुमार सहित अन्य स्टेक होल्डर्स विभागों के अधिकारियों द्वारा यातायात नियमों का पालन करने का संकल्प लिया गया।

व्हाट्सएप पर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *