महाराजगंज जनपद के पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के टेढ़ी गांव मे बीते 8 वर्ष तक बिना शादी किए लिव इन रिलेशनशिप में एक तलाक शुदा महिला रहती थी। इस महिला की बीते 6 माह पहले हत्या हुई थी। हत्या उसी वक्त ने किया था। जिसके साथ महिला रहकर 3 बच्चे की मां बन चुकी थी। पुलिस ने 6 महीने से विलंब चल रहे इस मामले का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पहले से दर्ज मामले में हत्या की धारा बढ़ाकर उसे न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। मिली जानकारी के मुताबिक टेडीं गांव में बगैर शादीशुदा रह रही लिव इन रिलेशनशिप में महिला गायब हुई थी। महिला की मां के तहरीर पर पुलिस ने उत्पीड़न व दहेज का मुकदमा दर्ज किया था। लेकिन तत्कालीन विवेचना ने जांच में तेजी नहीं दिखाई थी। जिसके चलते मामला लंबित रह गया था।
वही लंबित विवेचना की फिर से जांच शुरू हुई, तो मामला परत दर परत खोलने लगा। पुलिस ने महिला के आरोपी पति को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो उसने जुर्म अपना स्वीकार कर लिया। बताया कि वारदात वाली रात झगड़े के बाद वह घर से निकल कर कहीं जाने लगी। पीछा करने पर टेढीं घाट बांध पर दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। इस दौरान वे ईट से उसके सिर पर वार कर दिया। जिसके चलते हुए बेहोश होकर गिर गई। फिर उसे उठाकर नदी में फेंक दिया। कुछ दिन बाद नदी के किनारे उतराते शव को देख बीच धारा में ढकेल दिया। जुर्म स्वीकार करने के बाद पुलिस ने टेडीं गांव निवासी वीरेंद्र साहनी को गिरफ्तार कर लिया।
एसओ पुरंदरपुर आशुतोष सिंह ने बताया कि टेढीं गांव निवासी वीरेंद्र ने 8 साल पहले एक तलाकशुदा महिला को अपने घर में पनाह दिया। और बिना शादी किए दोनों लिव इन रिलेशनशिप में रहने लगे। इस दौरान महिला से 3 बच्चियां भी पैदा हुई। बाद में महिला और वीरेंद्र के बीच अक्सर विवाद होने लगा।
27 जून 2020 को वीरेंद्र ने महिला की हत्या कर दी और अफवाह फैला दिया कि वह कहीं भाग गई। इस मामले में महिला की मां की तहरीर पर 4 जुलाई को पुलिस ने धारा 198 व 365 आईपीसी के तहत आरोपित वीरेंद्र साहनी के खिलाफ केस दर्ज किया था। अब मामले का खुलासा करने के बाद पुलिस ने हत्या के नियत से अपहरण करने, हत्या करने और साक्ष्य छिपाने की धाराओं को बढ़ाते हुए आरोपित को जेल भेज दिया।
वही एसओ आशुतोष सिंह ने कहा कि आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है किं महिला की हत्या कर उसके शव को नदी में फेंक कर सबूत नष्ट कर दिया था। अपराध स्वीकार करने के बाद हत्या सहित जरूरी धाराओं को बढ़ाकर उसे जेल भेज दिया गया है।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






