Breaking News

आवश्यकता है “बेखौफ खबर” हिन्दी वेब न्यूज़ चैनल को रिपोटर्स और विज्ञापन प्रतिनिधियों की इच्छुक व्यक्ति जुड़ने के लिए सम्पर्क करे –Email : [email protected] , [email protected] whatsapp : 9451304748 * निःशुल्क ज्वाइनिंग शुरू * १- आपको मिलेगा खबरों को तुरंत लाइव करने के लिए user id /password * २- आपकी बेस्ट रिपोर्ट पर मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ३- आपकी रिपोर्ट पर दर्शक हिट्स के अनुसार भी मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ४- आपकी रिपोर्ट पर होगा आपका फोटो और नाम *५- विज्ञापन पर मिलेगा 50 प्रतिशत प्रोत्साहन धनराशि *जल्द ही आपकी टेलीविजन स्क्रीन पर होंगी हमारी टीम की “स्पेशल रिपोर्ट”

Sunday, October 25, 2026 10:16:07 AM

वीडियो देखें

वक्फ तकिया खुर्द की जमीन पर भू माफियाओं द्वारा जारी अवैध निर्माण को रोकने के लिए शिकायत पत्र सौंप कर कांग्रेस ने की कार्यवाही की मांग

वक्फ तकिया खुर्द की जमीन पर भू माफियाओं द्वारा जारी अवैध निर्माण को रोकने के लिए शिकायत पत्र सौंप कर कांग्रेस ने की कार्यवाही की मांग
से बेखौफ खबर के लिए स्वतंत्र पत्रकार राजकुमार गुप्ता की रिपोर्ट

बहराइच। आज दिनांक 24 जून 2021 को जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष इं जय प्रकाश मिश्र “जे.पी” ने उप जिलाधिकारी बहराइच को तिकोनी बाग के पास वक्फ तकिया खुर्द के जमीन पर भू माफियाओं द्वारा जारी अवैध निर्माण को रोकने के लिए शिकायत पत्र सौंप कर कार्यवाही की मांग की।
साथ में हाफिज ताहिर अली, जिला महासचिव व बहराइच विधानसभा प्रभारी हाजी महफूज अहमद, युवा कांग्रेस नेता नदीम अहमद, कांग्रेस नेता अमर नाथ शुक्ल, राघवेंद्र द्विवेदी, बब्लू त्रिपाठी आदि लोग मौजूद रहे।
जिला अध्यक्ष इं जय प्रकाश मिश्र “जे.पी” ने कहा कि वक्फ की जमीन पर अवैध निर्माण भाजपा की भ्रष्टाचारी सरकार में जारी है, जिस जमीन की कीमत लगभग 25 करोड़ की है उसे भू माफियाओं, प्रशासन के अधिकारियों और वक्फ बोर्ड उत्तर प्रदेश की मिलीभगत से यह अवैध निर्माण हो रहा है। भाजपा के शासन में हर तरफ अवैध निर्माण जारी है।

जिला महासचिव व बहराइच विधानसभा प्रभारी हाजी महफूज अहमद ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा जांच कराकर निर्माण कार्य शासन द्वारा रूकवा दिया गया था परंतु जिला प्रशासन और वक्फ बोर्ड ने साठ गांठ करके निर्माण कार्य पुनः युद्ध स्तर पर शुरू करा दिया गया।

इं जय प्रकाश मिश्र “जे.पी”
जिलाध्यक्ष
कांग्रेस कमेटी, बहराइच

व्हाट्सएप पर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *