बहराइच 30 जून। जिलाधिकारी डाॅ. दिनेश चन्द्र ने बताया कि तहसील नानपारा अन्तर्गत विकास खण्ड नवाबगंज में निराश्रित गौवंश के लिए दो वर्षो से अस्थाई गौशालाएं चलायी जा रही थी। अस्थाई गौआश्रय स्थलों का जायजा लेने के उद्देश्य से मेरे द्वारा विगत 22 जून को निरीक्षण किया गया और अस्थाई गौशालाओें की व्यवस्था को देखा गया। अस्थाई गौशालाओं को सुदृढ़ किया गया है। साथ ही यह महसूस किया गया कि ये नेपाल की सीमा से सटा हुआ क्षेत्र है। यहां गौसंरक्षण केन्द्र की स्थापना किया जाना आवश्यक है। काफी दिनों से जमीन के तलाश की प्रकिया चल रही थी। मेरे द्वारा एसडीएम व तहसीलदार नानपारा को निर्देशित किया गया था कि एक सप्ताह में बृहद गौसंरक्षण केन्द्र के लिए जमीन उपलब्ध करायी जाय। जिसके क्रम में उप जिलाधिकारी नानपारा द्वारा पुर्नग्रहण प्रस्ताव किया गया।
उन्होंने बताया कि ग्राम चर्दा में 1.25 हे. जमीन बृहद गौसंरक्षण के लिए पुर्नग्रहण की गयी है। डाॅ. चन्द्र ने बताया कि गौ संरक्षण केन्द्र की स्थापना मा. मुख्यमंत्री जी का बहुत ही महत्वपूर्ण विषय है। डाॅ. चन्द्र ने कहा कि बृहद गौ संरक्षण केन्द्र की स्थापना से निराश्रित गौवंशों को संरक्षण मिलेगा। इसके लिए एक बृहद गौशाला के निर्माण का प्रस्ताव प्रशासन द्वारा शासन को भेजा गया है। उन्होंने बताया कि जमीन उपलब्ध होने से प्रस्ताव भी हुआ और पुर्नग्रहण भी होने के साथ-साथ आदेश भी हुआ और इसे पशुपालन विभाग को भेजा भी गया है। जिलाधिकारी ने इस प्रयास के लिए सभी लोगों को धन्यवाद ज्ञापित किया है। जिन्होंने इतनी तत्परता से कार्य किया है। साथ ही उन्होंने खण्ड विकास अधिकारियों व उप जिलाधिकारियों को निर्देश दिया है कि बृहद गौसंरक्षण केन्द्रों व अस्थाई गौसंरक्षण केन्द्रो में मानक के अनुरूप समुचित व्यवस्था बनाये रखी जाय जिससे निराश्रित गौवंश को किसी प्रकार की समस्या न हो।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






