बहराइच 19 अगस्त। जनपद न्यायाधीश ने बताया कि मा. उच्च न्यायालय द्वारा पत्र सं. 1983 दिनांकित 20 जुलाई 2021 के अनुक्रम में कोविड-19 महामारी के कारण जिला न्यायालयों के संचालन के सम्बन्ध में पुनः दिशा-निर्देश निर्गत करते हुए पत्र सं. 2009 दिनांकित 18 अगस्त 2021 प्रेषित करते हुए, पूर्व निर्गत दिशा-निर्देश दिनांकित 20 जुलाई 2021 के बिन्दु सं. 3 को विलोपित किये जाने का निर्देश दिया गया है। अतः जनपद न्यायालय बहराइच एवं ग्राम न्यायालय तहसील महसी व नानपारा के समस्त न्यायालय पूर्ववत् व्यवस्था के अनुसार दिन शनिवार को संचालित रहेंगे।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments









