Breaking News

आवश्यकता है “बेखौफ खबर” हिन्दी वेब न्यूज़ चैनल को रिपोटर्स और विज्ञापन प्रतिनिधियों की इच्छुक व्यक्ति जुड़ने के लिए सम्पर्क करे –Email : [email protected] , [email protected] whatsapp : 9451304748 * निःशुल्क ज्वाइनिंग शुरू * १- आपको मिलेगा खबरों को तुरंत लाइव करने के लिए user id /password * २- आपकी बेस्ट रिपोर्ट पर मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ३- आपकी रिपोर्ट पर दर्शक हिट्स के अनुसार भी मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ४- आपकी रिपोर्ट पर होगा आपका फोटो और नाम *५- विज्ञापन पर मिलेगा 50 प्रतिशत प्रोत्साहन धनराशि *जल्द ही आपकी टेलीविजन स्क्रीन पर होंगी हमारी टीम की “स्पेशल रिपोर्ट”

Tuesday, March 25, 2025 2:56:00 PM

वीडियो देखें

आपदा पीड़ित 67 व्यक्तियों/आश्रितों के खातों में भेजी गई 86.15 लाख की धनराशि

आपदा पीड़ित 67 व्यक्तियों/आश्रितों के खातों में भेजी गई 86.15 लाख की धनराशि

बहराइच 13 अगस्त। जिलाधिकारी मोनिका रानी ने बताया कि 18 जुलाई 2023 को तहसील मिहींपुरवा अन्तर्गत वन्यजीव संघर्ष में 02 व्यक्तियों की मृत्यु तथा तहसील नानपारा में आकाशीय विद्युत से 01 व्यक्ति की जनहानि होने के परिणाम स्वरूप प्रति मृतक रू. 04 लाख की दर से मृतकों के वारिसान के खाते में रू. 12.00 लाख की धनराशि अहैतुक सहायता के रूप में हस्तान्तरित की गई है। जबकि 20 जुलाई को तहसील नानपारा में हुए अग्निकांड में प्रभावित 01 व्यक्ति को रू. 05 हज़ार की अहैतुक सहायता तथा एक व्यक्ति को रू. 08 हज़ार गृह अनुदान के रूप में दिये गये हैं।

इसी प्रकार 22 जुलाई को तहसील मिहींपुरवा में हुए मानव वन्यजीव संघर्ष में 02 व्यक्तियों की मृत्यु होने के परिणाम स्वरूप प्रति मृतक रू. 04 लाख की दर से मृतकों के वारिसान के खाते में अहैतुक सहायता के रूप में रू. 08.00 लाख एवं तेन्दुए के हमले में घायल 02 व्यक्तियों को रू. 10,800=00 की धनराशि तथा डूबने के कारण 03 व्यक्तियों की जनहानि के परिणाम स्वरूप प्रति मृतक रू. 04 लाख की दर से मृतकों के वारिसान के खाते में अहैतुक सहायता के रूप में रू. 12.00 लाख की धनराशि हस्तान्तरित की गई है। इसके अलावा तहसील महसी में आकाशीय बिजली से पशुहानि हेतु 01 व्यक्ति को पशु सहायता के रूप में रू. 37,500=00 तथा 01 व्यक्ति को गृह अनुदान के रूप में रू. 1.20 लाख की धनराशि प्रदान की गई है। तहसील मिहींपुरवा में हुए अग्निकाण्ड में प्रभावित 07 व्यक्तियों को प्रति व्यक्ति रू. 05 हज़ार की दर से रू. 35 हज़ार व 02 व्यक्तियों को प्रति व्यक्ति रू. 04 हज़ार की दर से रू. 08 हज़ार तथा तहसील महसी में प्रभावित 01 व्यक्ति को अहैतुक सहायता के रूप में रू. 05 हज़ार तथा गृह अनुदान के रूप में 01 व्यक्ति को रू. 08 हज़ार की धनराशि सम्बन्धित के खाते में प्रेषित की गई है।

इसके अलावा 29 जुलाई को तहसील कैसरगंज में डूबने के कारण 04 व्यक्तियों की जनहानि तथा तहसील नानपारा व मिहींपुरवा में 01-01 व्यक्ति की जनहानि होने पर प्रति मृतक रू. 04 लाख की दर से मृतकों के 06 वारिसान के खाते में अहैतुक सहायता के रूप में रू. 24.00 लाख, तहसील कैसरगंज में सर्पदंश से पशुओं की मृत्यु होने पर 03 व्यक्तियों को रू. 1,12,580=00 की पशु सहायता तथा तहसील मिहींपुरवा में हुए अग्निकाण्ड में 01 व्यक्ति को अहैतुक सहायता के रूप में रू. 05 हज़ार व 03 व्यक्तियों को गृह अनुदान के रूप में रू. 24 हज़ार, तहसील कैसरगंज में हुए अग्निकाण्ड में 06 व्यक्तियों को गृह अनुदान के रूप मेें रू. 48 हज़ार सम्बन्धित के खातों मंें भेजी गई है।

इसी प्रकार 07 अगस्त को तहसील कैसरगंज में सर्पदंश से हुई जनहानि में मृतक 01 व्यक्ति के वारिसान को अहैतुक सहायता के रूप में रू. 04 लाख तथा दुधारू पशु की हानि होने पर 01 व्यक्ति को रू. 35 हज़ार व तहसील महसी में सर्पदंश से गैर दुधारू पशु की हानि होने पर 01 व्यक्ति को रू. 32 हज़ार की पशु सहायता दी गई। तहसील महसी में डूबने के कारण 01 व्यक्ति व मिहींपुरवा में 02 व्यक्तियों की जनहानि के परिणाम स्वरूप मृतकों के वारिसान को अहैतुक सहायता के रूप में रू. 12 लाख की धनराशि प्रदान की गई है। मिहींपुरवा व नानपारा में वन्यजीव संघर्ष में 01-01 व्यक्ति की मृत्यु होने पर सम्बन्धित के वारिसान के खातों में रू. 08 लाख की घनराशि भेजी गई है। इसी प्रकार कैसरगंज में हुई पशुहानि के कारण 01 व्यक्ति को पशु सहायता के रूप में रू. 37,500=00 व अग्निकांड से प्रभावित 07 व्यक्तियों को गृह अनुदान के रूप में रू. 56 हज़ार तथा 01 व्यक्ति को पशुशेड सहायता के रूप में रू. 03 हज़ार तथा 01 व्यक्ति को अहैतुक सहायता के रूप में रू. 05 हज़ार प्रदान किये गये हैं। तहसील नानपारा में अग्निकांड से प्रभावित 01 व्यक्ति को रू. 08 हज़ार का गृह अनुदान तथा तहसील महसी में 04 व्यक्तियों को पशुशेड सहायता के रूप में रू. 12 हज़ार की धनराशि प्रेषित की गई।

इसी प्रकार 29 व्यक्तियों को अहैतुक सहायता के रूप में रू. 83 लाख 47 हज़ार 880 तथा अग्निकांड से प्रभावित 38 व्यक्तियों को गृह अनुदान, पशु सहायता तथा अहैतुक सहायता के रूप में 02 लाख 67 हज़ार 500 इस प्रकार 67 व्यक्तियों के खातों में रू. 86 लाख 15 हज़ार 380 का हस्तान्ततरण किया गया है। डीएम ने बताया कि इससे पूर्व 20 पीड़ित व्यक्तियों/मृतकों के आश्रितों के खातों में रू. 17 लाख 67 हज़ार की धनराशि हस्तान्तरित की गई है। विगत 03 माह की अवधि में आपदा प्रभावित 87 पीड़ित व्यक्तियों/मृतकों के आश्रितों के खातों में कुल धनराशि रू. 01 करोड़ 03 लाख 82 हज़ार 380 हस्तान्तरित की गई है।

 

व्हाट्सएप पर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *