विधिक जागरूकता एवं साक्षरता शिविर का हुआ आयोजन
बहराइच 15 फरवरी। उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ एवं अध्यक्ष जनपद न्यायाधीश उत्कर्ष चतुर्वेदी के निर्देशनुसार सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण/नोडल अधिकारी, लोक अदालत विराट शिरोमणि की अध्यक्षता में बुधवार को सिविल कोर्ट स्थित सभागार में समस्त सम्मानित न्यायिक अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गयी। सचिव द्वारा अपेक्षा की गयी कि अधिक से अधिक वादों को चिन्हित कर 09 मार्च 2024 को प्रस्तावित राष्ट्रीय लोक अदालत में निस्तारण सुनिश्चित किया जाय। न्यायिक अधिकारियों से लोक अदालत को सफल बनाने के लिए सुझाव भी प्राप्त किये गये। सचिव द्वारा जन सामान्य से अपील की गयी है कि राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिकाधिक संख्या में वादों को, नियत करवाकर सुलह-समझौता के माध्यम से निस्तारित कराकर राष्ट्रीय लोक अदालत का लाभ उठाये।
इसके उपरान्त सिविल कोर्ट स्थित मीटिंग हाल में विधिक जागरूकता एवं साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के दौरान सिविल जज (प्र०ख०), बहराइच श्रीमती प्रतिभा चौधरी द्वारा शिविर में उपस्थित महिला न्यायिक अधिकारियों एवं महिला कर्मचारियों को कार्यस्थल पर महिलाओं का यौन उत्पीड़न (रोकथाम, निषेध एवं निवारण) अधिनियम, 2013 के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। शिविर में अपर सिविल जज (प्र०ख०), बहराइच, सुश्री शैलजा मिश्रा, न्यायिक मजिस्ट्रेट, बहराइच, सुश्री पियूषिका तिवारी, अपर सिविल जज (अ०ख०)/एफ० टी०सी०, बहराइच सुश्री तुबा फातिमा तथा महिला कर्मचारी उपस्थित रही।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






