Breaking News

आवश्यकता है “बेखौफ खबर” हिन्दी वेब न्यूज़ चैनल को रिपोटर्स और विज्ञापन प्रतिनिधियों की इच्छुक व्यक्ति जुड़ने के लिए सम्पर्क करे –Email : [email protected] , [email protected] whatsapp : 9451304748 * निःशुल्क ज्वाइनिंग शुरू * १- आपको मिलेगा खबरों को तुरंत लाइव करने के लिए user id /password * २- आपकी बेस्ट रिपोर्ट पर मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ३- आपकी रिपोर्ट पर दर्शक हिट्स के अनुसार भी मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ४- आपकी रिपोर्ट पर होगा आपका फोटो और नाम *५- विज्ञापन पर मिलेगा 50 प्रतिशत प्रोत्साहन धनराशि *जल्द ही आपकी टेलीविजन स्क्रीन पर होंगी हमारी टीम की “स्पेशल रिपोर्ट”

Tuesday, July 21, 2026 10:59:33 PM

वीडियो देखें

हज्जामों ने दलितों के बाल और दाढ़ी काटने से किया इनकार, जांच के हुए आदेश

हज्जामों ने दलितों के बाल और दाढ़ी काटने से किया इनकार, जांच के हुए आदेश

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले के भोजपुर में दलितों ने प्रशासन से शिकायत की है कि मुसलमानों के सलमानी समुदाय, जिन्हें पहले 'हज्जाम' के तौर पर जाना जाता था, ने दलितों के बाल काटने और उनकी दाढ़ी बनाने से मना कर दिया है. पीपलसाना गांव के दलितों ने एसएसपी मुरादाबाद को सौंपे एक पत्र में कहा है कि सलमानी समुदाय उन्हें अछूत मानता है. गांव के दलित राकेश कुमार ने कहा, “अस्पृश्यता को बढ़ावा देने वाली ऐसी बातें दशकों से होती आ रही हैं, लेकिन अब हमने इसके खिलाफ आवाज उठाने का फैसला कर लिया है.” राकेश ने कहा कि उसके पिता और पूर्वजों को बाल कटवाने के लिए भोजपुर या शहर जाना पड़ता था, “क्योंकि सलमानी समुदाय हमें छूने से परहेज करता है.” राकेश ने आगे कहा, “समय बदल चुका है और हम इसके खिलाफ अपनी आवाज उठाएंगे.” इस बीच, एसएसपी से की गई शिकायत के विरोध में सलमानी समुदाय ने शुक्रवार को अपनी दुकानें बंद रखीं. मुरादाबाद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अमित पाठक ने कहा, ''हमें शिकायत मिली है और इस मामले की जांच के आदेश दिए हैं.'' उन्होंने कहा, “अगर आरोप सत्य पाए गए तो हम कठोर कदम उठाएंगे.”

व्हाट्सएप पर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *