बहराइच। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन ( AIMIM ) के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली व जिला अध्यक्ष फिरोज बागवान के विरुद्ध पुलिस ने सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
आपको बता दें कि 14 सितंबर 2025 को बहराइच की त्रिमुहानी रोड स्थित फिरोज बागवान के आवास पर बिना अनुमति आयोजित कार्यक्रम के दौरान शौकत अली ने महाराजा सुहेलदेव को अपने भाषण में “लुटेरा” कहा था जिसे लेकर हिंदू रक्षा दल के जिला महामंत्री तिलक राम मिश्रा पुत्र रामचंद्र मिश्रा निवासी शेखदहीर, थाना कोतवाली देहात, बहराइच की तहरीर पर कोतवाली देहात थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।
जानकारी के अनुसार, यह एफआईआर भारतीय न्याय दंड संहिता (BNS) 2023 की धारा 196(1) B व 353 (2) के तहत दर्ज की गई है। आरोप है किशौकत अली कि इस टिप्पणी से आमजन में भारी आक्रोश फैल गया और इसे सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास माना गया है ।
पुलिस ने प्रकरण की जांच शुरू कर दी है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments









