Breaking News

आवश्यकता है “बेखौफ खबर” हिन्दी वेब न्यूज़ चैनल को रिपोटर्स और विज्ञापन प्रतिनिधियों की इच्छुक व्यक्ति जुड़ने के लिए सम्पर्क करे –Email : [email protected] , [email protected] whatsapp : 9451304748 * निःशुल्क ज्वाइनिंग शुरू * १- आपको मिलेगा खबरों को तुरंत लाइव करने के लिए user id /password * २- आपकी बेस्ट रिपोर्ट पर मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ३- आपकी रिपोर्ट पर दर्शक हिट्स के अनुसार भी मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ४- आपकी रिपोर्ट पर होगा आपका फोटो और नाम *५- विज्ञापन पर मिलेगा 50 प्रतिशत प्रोत्साहन धनराशि *जल्द ही आपकी टेलीविजन स्क्रीन पर होंगी हमारी टीम की “स्पेशल रिपोर्ट”

Tuesday, July 21, 2026 8:53:57 AM

वीडियो देखें

अपमिश्रित खाद्य पदार्थों की ब्रिकी पर प्रभावी अंकुश के लिए संग्रहित किये गये नमूने

अपमिश्रित खाद्य पदार्थों की ब्रिकी पर प्रभावी अंकुश के लिए संग्रहित किये गये नमूने

बहराइच 08 बहराइच। आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उ०प्र० लखनऊ के निर्देश के क्रम में आगामी दीपावली, गोर्वधन पूजा एवं भाईदूज पर्व पर मिलावटी खाद्य पदार्थों के विक्रय पर प्रभावी रोकथाम करने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, बहराइच द्वारा चलाये जा रहे अभियान के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम द्वारा मरौधा, लखनऊ रोड, बहराइच में बृजेश किराना स्टोर के प्रतिष्ठान से मूंगफली का तेल एवं छुआरा एवं मनोज किराना स्टोर से सरसों का तेल के नमूने संग्रहीत किये गये।
जबकि नानपारा में राम संस से रिफाइण्ड पामोलिन ऑयल, रिफाइण्ड सनफ्लावर ऑयल, सलमान किराना स्टोर से गुलाब जामुन मिक्स, मेसर्स-याकूब अली से वनस्पति, रिफाइण्ड सोयाबीन ऑयल का नमूना संग्रहित किया गयज्ञं इस प्रकार दीपावली, गोर्वधन पूजा एवं भाईदूज पर्व में अभी तक कुल 8 नमूनें संग्रहित किये गये। उपरोक्त खाद्य कारोबारकर्ताओं को साफ-सफाई रखने के निर्देश दिये गये है तथा जागरूकता हेतु स्टीकर चस्पा कराया गया। दीपावली, गोर्वधन पूजा एवं भाईदूज पर्व को ध्यान में रखते हुए विशेष अभियान जनपद की समस्त तहसीलों एवं बाजारों में चलाया जा रहा है, जो आगे भी चलाया जाता रहेगा।
इस अवसर पर सहायक आयुक्त (खाद्य) डॉ० अमर सिंह वर्मा, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अरूण कुमार शुक्ल,  खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ० विवेक कुमार वर्मा, मुकेश कुमार श्रीवास्तव, आदित्व वर्मा, अजय कुमार सिंह, कृपा शंकर द्वारा उपरोक्त कार्यवाही सम्पादित की गयी।

व्हाट्सएप पर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *