Breaking News

आवश्यकता है “बेखौफ खबर” हिन्दी वेब न्यूज़ चैनल को रिपोटर्स और विज्ञापन प्रतिनिधियों की इच्छुक व्यक्ति जुड़ने के लिए सम्पर्क करे –Email : [email protected] , [email protected] whatsapp : 9451304748 * निःशुल्क ज्वाइनिंग शुरू * १- आपको मिलेगा खबरों को तुरंत लाइव करने के लिए user id /password * २- आपकी बेस्ट रिपोर्ट पर मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ३- आपकी रिपोर्ट पर दर्शक हिट्स के अनुसार भी मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ४- आपकी रिपोर्ट पर होगा आपका फोटो और नाम *५- विज्ञापन पर मिलेगा 50 प्रतिशत प्रोत्साहन धनराशि *जल्द ही आपकी टेलीविजन स्क्रीन पर होंगी हमारी टीम की “स्पेशल रिपोर्ट”

Tuesday, July 21, 2026 8:55:02 AM

वीडियो देखें

हम लाल झंडे के सच्चे सिपाही, अंतिम फैसले तक लड़ेंगे…

हम लाल झंडे के सच्चे सिपाही, अंतिम फैसले तक लड़ेंगे…

बकाया भुगतान की मांग को लेकर 287 वें दिन भी जारी रहा जेके मजदूरों का धरना

कोटा। जेके सिंथेटिक फैक्ट्री के 4200 मजदूरों-कर्मचारियों का 500 करोड़ से अधिक का बकाया वेतन दिलाने और सुप्रीम कोर्ट के 2023 के आदेश को लागू कराने की मांग को लेकर सीटू के बैनर तले कोटा कलेक्ट्रेट परिसर में 18 फरवरी 2025 से चल रहा जेके फैक्ट्री के मजदूरों का अनिश्चित कालीन धरना मंगलवार को 287 वें दिन भी जारी रहा।
सीटू मीडिया प्रभारी मुरारीलाल बैरवा ने बताया कि‌ कलेक्ट्रेट के सामने सैकड़ों मजदूर, महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग साढ़े 9 माह से अधिक समय से डटे हुए हैं। मजदूर नेताओं ने आराफात ग्रुप और सत्ता के दलालों को कड़ी चेतावनी दी कि मजदूरों की एकजुटता को कोई तोड़ नहीं सकता। सीटू से संबद्ध तीनों यूनियनों के नेता कामरेड उमाशंकर, कामरेड हबीब खान और कामरेड नरेंद्र सिंह के नेतृत्व में मजदूर सुबह से शाम तक कलेक्ट्रेट गेट के सामने डटे हुए हैं ।
धरने को संबोधित करते हुए कामरेड हबीब खान, नरेंद्र सिंह और उमाशंकर ने कहा कि धरने में लगातार बढ़ती मजदूरों की संख्या से आराफात और सत्ता के दलाल बौखला गए हैं। वे अपने पाले हुए कुछ मजदूरों के जरिए धरने को कमजोर करने की साजिश कर रहे हैं। लेकिन हम लाल झंडे के सच्चे सिपाही हैं। अंतिम फैसले तक लड़ेंगे, झुकेंगे नहीं, झुकाएंगे। नेताओं ने याद दिलाया कि जिस एकजुटता से मजदूरों ने आराफात ग्रुप को फैक्ट्री से बेदखल करवाया, उसी ताकत से बकाया वेतन भी दिलवाकर रहेंगे।

बरकरार है महिला मजदूरों का जोश

सीटू मीडिया प्रभारी ने बताया कि महिला मजदूरों का जोश लगातार 287 वें दिन भी बरकरार है। धरने में शामिल मजदूर रमजानी की बेटियों अनीसा बानो और रेशमा ने खुलासा किया कि आराफात के दलाल फोन करके मजदूरों को पैसे का लालच दे रहे हैं और धरने पर आने से रोक रहे हैं। दोनों ने चेतावनी दी कि जब तक एक-एक पाई बकाया वेतन नहीं मिल जाता, हम पीछे नहीं हटेंगे। आंदोलन को और तेज करेंगे।

595 मजदूरों ने दर्ज करवाई हाजरी

उपस्थिति यूनियन रजिस्टर के अनुसार 287 वें दिन मंगलवार को 595 मजदूरों ने हाजिरी लगाई। इनमें सैकड़ों महिलाएं, बच्चे, बुजुर्ग और सीटू के साथी शामिल थे।

287 वें दिन धरने को इन्होंने किया संबोधित

287 वें दिन धरने को कामरेड कालीचरण सोनी, अनीसा बानो, कैदार जोशी, सतीश चंद त्रिवेदी, मदन मोहन शर्मा, गोपाल शर्मा और पुष्पा खींची ने सहित कई मजदूरों ने संबोधित किया। सभी ने एक स्वर में सरकार और प्रशासन से तुरंत भुगतान की मांग दोहराई।

नारेबाजी से गूंजा कलेक्ट्रेट परिसर

धरने के दौरान मजदूरों ने जोरदार नारेबाजी की और अपना आक्रोश जताया। धरने का संचालन कामरेड अशोक सिंह ने किया।

व्हाट्सएप पर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *