Breaking News

आवश्यकता है “बेखौफ खबर” हिन्दी वेब न्यूज़ चैनल को रिपोटर्स और विज्ञापन प्रतिनिधियों की इच्छुक व्यक्ति जुड़ने के लिए सम्पर्क करे –Email : [email protected] , [email protected] whatsapp : 9451304748 * निःशुल्क ज्वाइनिंग शुरू * १- आपको मिलेगा खबरों को तुरंत लाइव करने के लिए user id /password * २- आपकी बेस्ट रिपोर्ट पर मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ३- आपकी रिपोर्ट पर दर्शक हिट्स के अनुसार भी मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ४- आपकी रिपोर्ट पर होगा आपका फोटो और नाम *५- विज्ञापन पर मिलेगा 50 प्रतिशत प्रोत्साहन धनराशि *जल्द ही आपकी टेलीविजन स्क्रीन पर होंगी हमारी टीम की “स्पेशल रिपोर्ट”

Tuesday, July 21, 2026 8:53:58 AM

वीडियो देखें

रेस्क्यू आपरेशन में जनसुरक्षा को शीर्ष प्राथमिकता प्रदान करें अधिकारी: डॉ अरूण कुमार

रेस्क्यू आपरेशन में जनसुरक्षा को शीर्ष प्राथमिकता प्रदान करें अधिकारी: डॉ अरूण कुमार

बहराइच 06 अक्टूबर। मा. राज्य मंत्री (स्वतन्त्र प्रभार), वन, पर्यावरण, जन्तु उद्यान एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, उ.प्र. डॉ. अरूण कुमार ने जनपद भ्रमण के दौरान रविवार को देर शाम लोक निर्माण विभाग निरीक्षण भवन, बहराइच में मा. जनप्रतिनिधियों, वन विभाग के उच्चाधिकारियों, जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक व मुख्य विकास अधिकारी के साथ लोक निर्माण विभाग निरीक्षण भवन, बहराइच में मानव वन्यजीव संघर्ष पर अंकुश लगाये जाने के सम्बन्ध में संचालित गतिविधियों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिया कि जंनसुरक्षा को शीर्ष प्राथमिकता प्रदान की जाए। डॉ. कुमार ने कहा कि रेस्क्यू आपरेशन में संसाधनों की कमी आड़े नहीं आयेगी।
मा. मंत्री डॉ. कुमार ने डीएफओ बहराइच को निर्देश दिया कि रेस्क्यू टीमों तथा पेट्रोलिंग कार्य में लगे वाहनों की संख्या को बढाया जाय। वन्यजीवों के रेस्क्यू कार्य में स्थानीय जनप्रतिनिधियों तथा स्थानीय नागरिकों से अपेक्षित सहयोग प्राप्त किया जाय। वन्यजीव प्रभावित क्षेत्रों के नागरिकों से संवादहीनता की स्थिति नहीं रहनी चाहिए। संचालित गतिविधियों के बारे में जनप्रतिनिधियों को भी जानकारी दी जाय तथा आमजन से प्राप्त सूचनाओं पर भी ध्यान दिया जाय। डॉ. कुमार ने कहा कि नदियों के निकट रहने वाले स्थानीय लोगों विशेष कर मछुआ समुदाय से मदद ली जाय। मा. मंत्री ने वन्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि पूरी सजगता के साथ रेस्क्यू आपरेशन संचालित कर प्रभावित ग्रामों को हिंसक वन्य जीव की समस्या से मुक्त कराया जाय।
मा. मंत्री डॉ. कुमार ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि जनजागरूकता पर विशेष ध्यान दें। प्रभावित क्षेत्र में लोगों को बताया जाय कि बच्चों एवं महिलाओं का विशेष ध्यान रखें, बच्चों को अकेले बाहर न निकलने दें। लोग जब भी बाहर जाये तो समूह में निकलें तथा हाथ में एक डण्डा अवश्य रखें। शौच इत्यादि के लिए बाहर जाने के बजाय घर में बने शौचालयों का उपयोग करें। रात में घरों के बाहर न सोये। बल्कि घर के अन्दर सुरक्षित तरीके से सोयें।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मंजू सिंह, एम.एल.सी. पदमसेन चौधरी व डॉ. प्रज्ञा त्रिपाठी, विधायक महसी सुरेश्वर सिंह, प्रमुख सचिव, पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग अनिल कुमार, प्रधान मुख्य वन संरक्षक वन्यजीव, श्रीमती अनुराधा वेमुरी, मुख्य वन संरक्षक मध्य क्षेत्र रेणु सिंह, वन संरक्षक देवीपाटन वृत्त सेम्मारन, जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी, पुलिस अधीक्षक रामनयन सिंह, मुख्य विकास अधिकारी मुकेश चन्द्र व प्रभागीय वनाधिकारी डॉ. राम सिंह यादव सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी मौजूद रहे।

व्हाट्सएप पर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *