Breaking News

आवश्यकता है “बेखौफ खबर” हिन्दी वेब न्यूज़ चैनल को रिपोटर्स और विज्ञापन प्रतिनिधियों की इच्छुक व्यक्ति जुड़ने के लिए सम्पर्क करे –Email : [email protected] , [email protected] whatsapp : 9451304748 * निःशुल्क ज्वाइनिंग शुरू * १- आपको मिलेगा खबरों को तुरंत लाइव करने के लिए user id /password * २- आपकी बेस्ट रिपोर्ट पर मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ३- आपकी रिपोर्ट पर दर्शक हिट्स के अनुसार भी मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ४- आपकी रिपोर्ट पर होगा आपका फोटो और नाम *५- विज्ञापन पर मिलेगा 50 प्रतिशत प्रोत्साहन धनराशि *जल्द ही आपकी टेलीविजन स्क्रीन पर होंगी हमारी टीम की “स्पेशल रिपोर्ट”

Tuesday, July 21, 2026 8:55:43 AM

वीडियो देखें

मूर्तियों को खंडित कर मंदिर में आग लगाने का आरोपी बापर्दा गिरफ्तार

मूर्तियों को खंडित कर मंदिर में आग लगाने का आरोपी बापर्दा गिरफ्तार

50 से अधिक सीसीटीवी कैमरों के फुटेज के आधार पर पुलिस ने किया था डिटेन

कोटा। कोटा के शोपिंग सेन्टर स्थित पिपलेश्वर महादेव मंदिर में मूर्तियों को खंडित कर आग लगाने के मामले का गुमानपुरा पुलिस ने महज 36 घंटो में खुलासा करते हुए आरोपी को बापर्दा गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आरोपी भगवान सिंह भील उर्फ भूरा (27) पुत्र मोतीलाल भील निवासी ग्राम बोरका खेडा थाना मृगवास जिला गुना (एमपी) हाल सोरसन जिला बारां को पूछताछ के बाद मंगलवार को कोर्ट में पेश किया। वहां से न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। पुलिस आरोपी की जल्द शिनाख्त परेड करावाकर रिमांड पर लेगी और अन्य के मामले में पूछताछ करेगी। एसपी कोटा सिटी तेजस्वनी गौतम ने बताया कि 30 नवंबर को पिपलेश्वर महादेव मंदिर शोपिंग सेन्टर गुमानपुरा में स्थापित शिव परिवार की मूर्तियों को खंडित कर मंदिर में आग लगाने के मामले में एक रिपोर्ट मिली थी। अनुसंधान के दौरान एएसपी दिलीप सैनी के निर्देशन में डिप्टी एसपी योगेश शर्मा के सुपरविजन मे सीआई अनिल कुमार टेलर के नेतृत्व में व अविनाश कुमार पुलिस निरीक्षक ने टीम के साथ तकनीकी सहायता एवं घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे एवं अभय कमाण्ड कोटा‌शहर के करीब 50 सीसीटीवी कैमरों के फुटेज के हुलिए के आधार पर वांछित आरोपी भगवान सिंह भील उर्फ भूरा को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस उप अधीक्षक योगेश शर्मा ने बताया कि 30 नवंबर को फरियादी सौरभ अग्रवाल पुत्र सुभाष अग्रवाल ने एक रिपोर्ट दी थी। जिसमें बताया गया था कि सुबह 6 बजे किसी अज्ञात व्यक्ति ने शोपिंग सेन्टर स्थित पिपलेश्वर महादेव मन्दिर में तोड़ फोड़ कर मूर्तियों को खंडित किया है। इस पर धारा 298, 326 जी बीएनएस में मुकदमा दर्ज किया गया। आरोपी को तलाश कर बापर्दा गिरफ्तार किया गया। आरोपी को फिलहाल कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। आरोपी की शिनाख्त परेड करवाई जाएगी और बाद में रिमांड पर लेकर और पूछताछ की जाएगी। उन्होंने बताया कि आरोपी से पूछताछ में सामने आया कि आरोपी को घटना से एक दिन पहले मंदिर से दुत्कार कर भगा दिया था। आरोपी के बारे में अभी अनुसंधान जारी है।

व्हाट्सएप पर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *