Breaking News

आवश्यकता है “बेखौफ खबर” हिन्दी वेब न्यूज़ चैनल को रिपोटर्स और विज्ञापन प्रतिनिधियों की इच्छुक व्यक्ति जुड़ने के लिए सम्पर्क करे –Email : [email protected] , [email protected] whatsapp : 9451304748 * निःशुल्क ज्वाइनिंग शुरू * १- आपको मिलेगा खबरों को तुरंत लाइव करने के लिए user id /password * २- आपकी बेस्ट रिपोर्ट पर मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ३- आपकी रिपोर्ट पर दर्शक हिट्स के अनुसार भी मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ४- आपकी रिपोर्ट पर होगा आपका फोटो और नाम *५- विज्ञापन पर मिलेगा 50 प्रतिशत प्रोत्साहन धनराशि *जल्द ही आपकी टेलीविजन स्क्रीन पर होंगी हमारी टीम की “स्पेशल रिपोर्ट”

Tuesday, July 21, 2026 8:53:52 AM

वीडियो देखें

कोटा में वर्क फ्रॉम होम के नाम पर करोड़ों की ठगी

कोटा में वर्क फ्रॉम होम के नाम पर करोड़ों की ठगी

50 से ज्यादा महिलाओं ने अनंतपुरा थाने पहुंचकर की शिकायत

कोटा। कोटा में वर्क फ्रॉम होम के नाम से महिलाओं को काम देने के बहाने करोड़ों रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। 50 से ज्यादा महिलाओं ने अनंतपुरा थाने पहुंचकर मामले में शिकायत दी है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार महिलाओं को घर से ब्रेल लिपि तैयार करने का काम दिया गया था। इसकी एवज में उनसे ढाई हजार रुपए लिए गए। चेन सिस्टम से लोगों को जोड़ा गया और शनिवार को कंपनी कोटा से भाग गई। पीड़िताओं ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज करवाई है। दरअसल कोटा के सुभाष‌ नगर इलाके में सिंतबर में ओएसिस इंटरप्राइजेज के नाम से एक ऑफिस शुरू किया गया था। जिसमें लोगों को चेन सिस्टम के जरिए जोड़ा गया। यहां पर महिलाओं को वर्क फ्रॉम होम का काम दिया जा रहा था। ठगी का शिकार हुई बॉम्बे योजना सुभाष नगर निवासी आरती अग्रवाल ने बताया कि काम में उन्हें कागज दिए जाते थे, जिन पर अक्षर लिखे होते थे। उन अक्षरों में छेद करके डॉट्स बनाने होते थे जो ब्रेल लिपी की तरह होते है।

4 हजार रुपए देने का झांसा

कंपनी संचालकों ने भी यही बताया था कि वह दृष्टिबाधित संस्थाओं के लिए काम करते हैं। काम देने की एवज में ढाई हजार रुपए लिए गए थे। इसके बाद कहा गया था कि हर 15 दिन में 150 पेज पूरे करने पर 4 हजार रुपए दिए जाएंगे।

व्हाट्सएप पर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *