बकाया भुगतान की मांग को 230वें दिन भी जारी अनिश्चित कालीन धरना
कोटा/ इटावा। बकाया भुगतान की मांग को लेकर कोटा कलेक्ट्रेट परिसर में 18 फरवरी से चल रहा जेके फैक्ट्री के मजदूरों का अनिश्चित कालीन धरना सोमवार को 230 वें दिन भी जारी रहा। इस बीच संयुक्त मोर्चा और किसान सभा के सदस्यों ने भी शिरकत कर धरने को अपना समर्थन दिया।
केन्द्र सरकार से संबंधित ट्रेड यूनियन (सीटू) के मीडिया प्रभारी मुरारीलाल बैरवा ने बताया कि सोमवार को 230वें दिन भी बिना किसी वार्ता के JK सिंथेटिक के मजदूरों का अनिश्चित कालीन धरना जिला कलेक्ट्रेट गेट के सामने जारी रहा। धरना संचालक व मजदूर नेता कामरेड हबीब खान, कामरेड उमाशंकर व कामरेड नरेंद्र सिंह ने धरने को संबोधित करते हुए कहा कि 1997 में JK सिंथेटिक फैक्ट्री के बंद होने से लेकर आज तक 4,200 मजदूरों का बकाया वेतन व ग्रेच्युटी दिलाने तथा बेरोजगार मजदूरों व उनके परिजनों सहित कोटा जिले के बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए बंद फैक्ट्री को पुनः चालू करवाने की मांग को लेकर सीटू से जुड़ी तीनों मजदूर यूनियनों ने लगातार संघर्ष किया है। सुप्रीम कोर्ट के 2023 के फैसले के बाद आराफ़ात को फैक्ट्री से बेदखल करने के लिए सरकार को मजबूर करने का कार्य सफल रहा। 18 फरवरी 2025 से अनिश्चित कालीन धरना शुरू किया गया, जो JK मजदूरों व पार्टी कार्यकर्ताओं के सहयोग से सफल रहा है। हालांकि, मुख्य लड़ाई अब भी बकाया वेतन भुगतान को लेकर जारी है। जब तक सरकार से 500 करोड़ रुपये से अधिक का बकाया भुगतान नहीं करवाया जाता, सीटू के लाल झंडे व बैनर तले संघर्ष जारी रहेगा।
जयपुर में राज्य स्तर की बैठक
JK फैक्ट्री के बकाया वेतन भुगतान की मांग को राज्य स्तर पर आंदोलन तेज करने के लिए रविवार को जयपुर में सीटू राज्य कार्यालय में राज्य अध्यक्ष कामरेड भंवर सिंह की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई। इसमें कोटा से सीटू जिला अध्यक्ष राकेश गालव, पार्टी राज्य सचिव मंडल सदस्य कामरेड दुलीचंद बोरड़ा, JK मजदूर नेता व पार्टी जिला सचिव कामरेड हबीब खान, कामरेड उमाशंकर, कामरेड नरेंद्र सिंह, कामरेड अशोक सिंह व कामरेड सतीश चंद त्रिवेदी शामिल हुए। बैठक में JK मजदूरों के आंदोलन पर विस्तृत चर्चा हुई तथा आगामी समय में राज्य व केंद्रीय स्तर पर मुद्दे को उठाने व आंदोलन शुरू करने का प्रस्ताव पारित किया गया। साथ ही, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया गया।
संयुक्त किसान मोर्चा व किसान सभा का मिला साथ
धरने को संबोधित करते हुए संयुक्त किसान मोर्चा के अध्यक्ष फतेहचंद बागला व किसान सभा के जिला अध्यक्ष कामरेड दुलीचंद बोरड़ा ने कहा कि संयुक्त मोर्चा JK मजदूरों के संघर्ष का पूर्ण समर्थन करता है। सरकार से मांग की गई है कि आठ माह से बकाया वेतन की मांग कर रहे सीटू मजदूर नेताओं से शीघ्र वार्ता कर दीपावली से पूर्व बकाया भुगतान सुनिश्चित किया जाए।
230 वें दिन धरने को इन्होंने किया संबोधित
230 वें दिन धरने को कामरेड उमाशंकर, कामरेड हबीब खान, कामरेड दुलीचंद बोरड़ा, कामरेड नरेंद्र सिंह, कामरेड मदन मोहन शर्मा, किसान सभा के उपाध्यक्ष नंदलाल धाकड़, हमीदगोड़, भगवती प्रसाद मीणा, कामरेड अशोक सिंह, कामरेड अली मोहम्मद व कामरेड कालीचरण सोनी, कामरेड हबीब खान, कामरेड नरेंद्र सिंह, कामरेड दुलीचंद बोरदा, कामरेड मदन मोहन शर्मा, कामरेड अली मोहम्मद, कामरेड अशोक सिंह व फतेह सिंह बागला ने संबोधित किया।
धरने नें ये रहे मौजूद
230 वें दिन धरने में कामरेड हनुमान सिंह, कामरेड सतीश चंद त्रिवेदी, कामरेड महावीर प्रसाद, कामरेड लटूर लाल, कामरेड जाहिदा बानो, कामरेड पुष्पा खींची, कामरेड निर्मला बाई, कामरेड भूली बाई, चंद्रकला बाई, उषा बाई, मोतिया बाई, ललिता बाई सहित सैकड़ों JK मजदूर महिलाएं, सीटू सदस्य, माकपा कार्यकर्ता व समर्थक मौजूद रहे। सभी ने बकाया वेतन भुगतान में देरी को लेकर सरकार के खिलाफ नाराजगी जताई तथा जोरदार नारेबाजी की। जिला प्रशासन से मांग की गई कि सरकार से शीघ्र बकाया भुगतान करवाया जाए।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments









