Breaking News

आवश्यकता है “बेखौफ खबर” हिन्दी वेब न्यूज़ चैनल को रिपोटर्स और विज्ञापन प्रतिनिधियों की इच्छुक व्यक्ति जुड़ने के लिए सम्पर्क करे –Email : [email protected] , [email protected] whatsapp : 9451304748 * निःशुल्क ज्वाइनिंग शुरू * १- आपको मिलेगा खबरों को तुरंत लाइव करने के लिए user id /password * २- आपकी बेस्ट रिपोर्ट पर मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ३- आपकी रिपोर्ट पर दर्शक हिट्स के अनुसार भी मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ४- आपकी रिपोर्ट पर होगा आपका फोटो और नाम *५- विज्ञापन पर मिलेगा 50 प्रतिशत प्रोत्साहन धनराशि *जल्द ही आपकी टेलीविजन स्क्रीन पर होंगी हमारी टीम की “स्पेशल रिपोर्ट”

Tuesday, July 21, 2026 8:55:01 AM

वीडियो देखें

09 से 18 अक्टूबर तक गेंद घर मैदान में लगेगा स्वदेशी मेला

09 से 18 अक्टूबर तक गेंद घर मैदान में लगेगा स्वदेशी मेला

दीवाली महापर्व पर आमजन को मिलेगा स्वदेशी वस्तुओं की खरीद का अवसर

बहराइच 08 अक्टूबर। उपायुक्त उद्योग केशव राम वर्मा ने बताया कि इण्डिया. एक्सपो सेन्टर-मार्ट ग्रेटर नोयडा में आयोजित यू.पी.आई.टी.एस. की भॉति यू.पी. इन्टरनेशनल ट्रेड शो-2025 के अन्तर्गत जनपद स्थित गेंद घर मैदान में जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी के निर्देश पर 09 से 18 अक्टूबर 2025 के मध्य स्वदेशी मेला आयोजित किया जा रहा है। स्वदेशी मेले का मुख्य उद्देश्य यह है कि दिवाली महापर्व के अवसर पर हस्तशिल्पियों, कारीगरों, उद्यमियों द्वारा स्थानीय स्तर पर उत्पादित किये जा रहे उत्पादों (स्वदेशी वस्तुओं) की खरीदारी का आमजनमानस को अवसर प्राप्त हो सके।
उपायुक्त श्री वर्मा ने बताया कि स्वदेशी मेले में उद्योग विभाग, खादी एवं ग्रामोद्योग, माटी कला बोर्ड, हथकरघा, रेशम विभाग एवं ग्रामीण आजीविका मिशन, सी.एम.युवा, ओ.डी.ओ.पी., विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना, पी.एम.ई.जी.पी., मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना आदि के लाभाथियों, वित्तपोषित इकाइयों, स्वयं सहायता समूहो व अन्य उत्पादकों को निःशुल्क स्टॉल आवंटित कराये जाएंगे। स्वदेशी मेले को उल्लासपूर्ण एवं रोचक बनाये जाने हेतु स्थानीय स्तर पर विभिन्न विभागों से समन्वय करते हुए विभिन्न कार्यक्रम भी आयोजित कराए जाएंगे।
उपायुक्त वर्मा ने बताया कि मेले में लगभग 60 स्टाल लगाये जायेंगे। उन्होंने जनपद के विभिन्न विभागीय योजनाओं के लाभार्थियों एवं उद्यमियों से अपेक्षा की है कि अपने उत्कृष्ट उत्पादों का प्रदर्शन एवं विकय हेतु मेले में प्रतिभाग करने का कष्ट करें। श्री वर्मा ने बताया कि बताया कि अधिक जानकरी हेतु सहायक प्रबंधक जे.पी. यादव सहायक के मो.न. 7985613664 पर संपर्क कर सकते है।

व्हाट्सएप पर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *