Breaking News

आवश्यकता है “बेखौफ खबर” हिन्दी वेब न्यूज़ चैनल को रिपोटर्स और विज्ञापन प्रतिनिधियों की इच्छुक व्यक्ति जुड़ने के लिए सम्पर्क करे –Email : [email protected] , [email protected] whatsapp : 9451304748 * निःशुल्क ज्वाइनिंग शुरू * १- आपको मिलेगा खबरों को तुरंत लाइव करने के लिए user id /password * २- आपकी बेस्ट रिपोर्ट पर मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ३- आपकी रिपोर्ट पर दर्शक हिट्स के अनुसार भी मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ४- आपकी रिपोर्ट पर होगा आपका फोटो और नाम *५- विज्ञापन पर मिलेगा 50 प्रतिशत प्रोत्साहन धनराशि *जल्द ही आपकी टेलीविजन स्क्रीन पर होंगी हमारी टीम की “स्पेशल रिपोर्ट”

Tuesday, July 21, 2026 8:54:26 AM

वीडियो देखें

पीपल्दा विधानसभा के सभी गांव अभावग्रस्त घोषित

पीपल्दा विधानसभा के सभी गांव अभावग्रस्त घोषित

कृषि अधिकारियों से वार्ता के बाद विधायक के नेतृत्व में चल रहा धरना समाप्त

इटावा/ कोटा। पीपल्दा विधानसभा क्षेत्र में बेमौसम बारिश व अतिवृष्टि से किसानों की खराब हुई फसलों का मुआवजा देने, इटावा एसडीएम को हटाने सहित अन्य मांगों को लेकर पीपल्दा विधायक चेतन पटेल के नेतृत्व में एसडीएम कार्यालय पर चल रहा अनिश्चित कालीन धरना सातवें दिन कृषि अधिकारियों से वार्ता के बाद समाप्त कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार बुधवार देर रात को राज्य के कृषि मंत्री डॉक्टर किरोड़ी लाल मीना की ओर से भिजवाए गए कृषि अधिकारियों के प्रतिनिधि मंडल ने विधायक से वार्ता की। इसके बाद धरने को स्थगित कर दिया गया। गौरतलब है कि विधायक चेतन पटेल पिछले दो दिन से आमरण अनशन पर थे। वार्ता के बाद कार्यकर्ताओं ने जूस पिलाकर उनका अनशन तुड़वाया। वार्ता के दौरान कृषि अधिकारियों ने पीपल्दा विधानसभा के सभी गांवों को अभावग्रस्त घोषित किया। साथ ही सभी किसानों को फसल खराबे का डेढ़ महीने में मुआवजा व बीमा क्लेम दिलाने का आश्वासन दिया। अब पीपल्दा विधायक चेतन पटेल के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल कृषि मंत्री से मिलेगा और किसानों की बाकी समस्याओं पर चर्चा करेगा।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया सद्बुद्धि यज्ञ

इस बीत बुधवार को धरना सातवें दिन भी जारी था। वहींवपीपल्दा विधायक चेतन पटेल दूसरे दिन भी अनशन पर रहे। आंदोलन के तहत बुधवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इटावा उपखंड कार्यालय के बाहर सरकार की सद्बुद्धि के लिए यज्ञ किया। जिसमें बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इससे पहले विधायक के नेतृत्व में सफल इटावा बंद किया गया। वहीं रैली व प्रदर्शन कर सरकार का पुतला चूंकि गया।

सद्बुद्धि यज्ञ में ये रहे शामिल

बुधवार को सद्बुद्धि यज्ञ के दौरान इटावा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष ओमप्रकाश बैरवा, पूर्व अध्यक्ष शिवलाल पारेता, रमेश नागर जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद हुसैन, जिला महामंत्री संजय नंदवाना, राजेंद्र सिंघल, इटावा मंडल अध्यक्ष मनीष कोठारी, त्रिलोक पारेता, हंसराज मीणा, हरिद्वार योगी, जिला परिषद् सदस्य लेखराज मीणा, राजेंद्र मीणा रौन, शहजाद आशगान, आबिद मंसूरी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

व्हाट्सएप पर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *