Breaking News

आवश्यकता है “बेखौफ खबर” हिन्दी वेब न्यूज़ चैनल को रिपोटर्स और विज्ञापन प्रतिनिधियों की इच्छुक व्यक्ति जुड़ने के लिए सम्पर्क करे –Email : [email protected] , [email protected] whatsapp : 9451304748 * निःशुल्क ज्वाइनिंग शुरू * १- आपको मिलेगा खबरों को तुरंत लाइव करने के लिए user id /password * २- आपकी बेस्ट रिपोर्ट पर मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ३- आपकी रिपोर्ट पर दर्शक हिट्स के अनुसार भी मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ४- आपकी रिपोर्ट पर होगा आपका फोटो और नाम *५- विज्ञापन पर मिलेगा 50 प्रतिशत प्रोत्साहन धनराशि *जल्द ही आपकी टेलीविजन स्क्रीन पर होंगी हमारी टीम की “स्पेशल रिपोर्ट”

Tuesday, July 21, 2026 8:54:28 AM

वीडियो देखें

शिव परिवार की प्रतिमाएं खंडित कर जलाई पोशाक

शिव परिवार की प्रतिमाएं खंडित कर जलाई पोशाक

कोटा के शॉपिंग सेंटर स्थित पिपलेश्वर महादेव मंदिर का मामला

व्यापारियों ने सड़क जाम कर शुरू किया धरना-प्रदर्शन

कोटा। कोटा के शॉपिंग सेंटर इलाके में स्थित पिपलेश्वर महादेव मंदिर में शिव परिवार की प्रतिमाएं खंडित करने का मामला सामने आया है। पता लगने पर गुस्साए व्यापारियों ने सड़क जाम कर धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया।
व्यापारियों का आरोप है कि असामाजिक तत्वों ने मंदिर में लगी मूर्तियों में तोड़फोड़ की है और पोशाकें जलाई हैं। व्यापारी कार्रवाई की मांग को लेकर विरोध में उतर गए। सूचना पर एडिशनल एसपी दिलीप सैनी सहित पुलिस के अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। कोटा दक्षिण विधायक संदीप शर्मा भी मौके पर पहुंचे और पुलिस अधिकारियों से घटना की जानकारी ली।

मंदिर के आसपास नजर आ रहा था मंदबुद्धि युवक

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दो-तीन दिन से एक मंदबुद्धि व्यक्ति मंदिर के आसपास नजर आ रहा था। मानसिक रूप से उसके हालात ठीक नहीं है।

संदिग्ध को गिरफ्तार करने की मांग

विधायक संदीप शर्मा ने कहा कि हमारी मांग है कि पहले उस व्यक्ति को गिरफ्तार किया जाए। उससे पूछताछ की जाए। आखिर उसने ऐसा क्यों किया। क्योंकि इस तरीके की घटना किसी साजिशवश हुई है या षड़यंत्र पूर्वक हुई है इसका खुलासा होना चाहिए।

पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की जांच

एडिशनल एसपी दिलीप सैनी ने बताया कि शॉपिंग सेंटर इलाके में पिपलेश्वर महादेव मंदिर में असामाजिक व्यक्ति द्वारा मूर्तियों को नुकसान पहुंचाने की शिकायत मिली थी। जिस पर मौका निरीक्षण किया है। स्थानीय लोगों की शिकायत पर मामला दर्ज किया है। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज चेक किए जा रहे हैं। आस पड़ोस के लोगों ने बताया कि रात के समय मानसिक रूप से विमंदित व्यक्ति मंदिर के आसपास घूम रहा था। जिसे लोगों ने टोका था। रविवार को सुबह 6 बजे भी वो व्यक्ति मंदिर के आसपास ही था। वो बहकी बहकी बातें कर रहा था। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।

व्हाट्सएप पर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *