Breaking News

आवश्यकता है “बेखौफ खबर” हिन्दी वेब न्यूज़ चैनल को रिपोटर्स और विज्ञापन प्रतिनिधियों की इच्छुक व्यक्ति जुड़ने के लिए सम्पर्क करे –Email : [email protected] , [email protected] whatsapp : 9451304748 * निःशुल्क ज्वाइनिंग शुरू * १- आपको मिलेगा खबरों को तुरंत लाइव करने के लिए user id /password * २- आपकी बेस्ट रिपोर्ट पर मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ३- आपकी रिपोर्ट पर दर्शक हिट्स के अनुसार भी मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ४- आपकी रिपोर्ट पर होगा आपका फोटो और नाम *५- विज्ञापन पर मिलेगा 50 प्रतिशत प्रोत्साहन धनराशि *जल्द ही आपकी टेलीविजन स्क्रीन पर होंगी हमारी टीम की “स्पेशल रिपोर्ट”

Thursday, October 1, 2026 4:31:36 AM

वीडियो देखें

डीएम राजेश कुमार पाण्डेय से मिला पत्रकारों का प्रतिनिधिमंडल, शिष्टाचार भेंट कर दी शुभकामनाएं

डीएम राजेश कुमार पाण्डेय से मिला पत्रकारों का प्रतिनिधिमंडल, शिष्टाचार भेंट कर दी शुभकामनाएं

बहराइच। यूनाइटेड जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश की बहराइच इकाई के अध्यक्ष सुहैल युसूफ के नेतृत्व में आठ सदस्यीय पत्रकार प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय, आईएएस से डीएम कार्यालय में शिष्टाचार भेंट की। प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी का बुके एवं माला पहनाकर स्वागत किया।

इस दौरान अध्यक्ष सुहैल युसूफ ने प्रतिनिधिमंडल में शामिल सभी पत्रकारों का जिलाधिकारी से परिचय कराया। पत्रकारों ने जिलाधिकारी से विभिन्न विषयों पर सौहार्दपूर्ण माहौल में बातचीत करते हुए शिष्टाचार भेंट की और जिले में नई जिम्मेदारी संभालने पर उन्हें शुभकामनाएं एवं बधाई दी।

प्रतिनिधिमंडल में संगठन के महासचिव मोहम्मद आरिफ, बीएस श्रीवास्तव, अकरम सईद, शाहिद सईद खान, महेश गुप्ता, मिथुन वाल्मीकि एडवोकेट, मंशाद अहमद एवं अकरम खान सहित अन्य पत्रकार उपस्थित रहे। इस अवसर पर सलमान खान, अनिल कुमार, संदीप कुमार श्रीवास्तव समेत अन्य पत्रकार भी मौजूद रहे।

जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने सभी पत्रकारों का स्वागत करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। पत्रकार प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें पुनः शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

व्हाट्सएप पर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *