Breaking News

आवश्यकता है “बेखौफ खबर” हिन्दी वेब न्यूज़ चैनल को रिपोटर्स और विज्ञापन प्रतिनिधियों की इच्छुक व्यक्ति जुड़ने के लिए सम्पर्क करे –Email : [email protected] , [email protected] whatsapp : 9451304748 * निःशुल्क ज्वाइनिंग शुरू * १- आपको मिलेगा खबरों को तुरंत लाइव करने के लिए user id /password * २- आपकी बेस्ट रिपोर्ट पर मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ३- आपकी रिपोर्ट पर दर्शक हिट्स के अनुसार भी मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ४- आपकी रिपोर्ट पर होगा आपका फोटो और नाम *५- विज्ञापन पर मिलेगा 50 प्रतिशत प्रोत्साहन धनराशि *जल्द ही आपकी टेलीविजन स्क्रीन पर होंगी हमारी टीम की “स्पेशल रिपोर्ट”

Wednesday, July 22, 2026 2:04:21 AM

वीडियो देखें

देश को सम्मान एवं सुरक्षा देने का काम मोदी सरकार ने कियाःहेमामालिनी

देश को सम्मान एवं सुरक्षा देने का काम मोदी सरकार ने कियाःहेमामालिनी
/ / से बेखौफ खबर के लिए स्वतंत्र पत्रकार जगदम्बा प्रसाद की रिपोर्ट

महराजगंज/संतकबीरनगर। मेंहदावल के जगतगुरु शंकराचार्य इंटर कालेज में संतकबीर नगर के बीजेपी प्रत्‍याशी प्रवीन निषाद के पक्ष में जनसभा करने आईं सिने तारिका हेममालिनी की एक झलक पाने के लिए लोग बेताब रहे। क्‍या बूढे क्‍या नौजवान, सभी शोले फ‍िल्‍म की अदाकारा बसंती को अपने मोबाइल में कैद कर लेना चाहते थे। हेमामालिनी का ग्‍लैमर कुछ इस कदर हावी रहा कि मंच के करीब लोग पुलिस से धक्‍क-मुक्‍की करके भी उनको एक पल निहार लेना चाहते थे। कुशीनगर में भाजपा नेत्री सिने स्टार हेमामालिनी ने कहा कि मैं मथुरा की गोपी हूं। आपने हमें मतलब भाजपा को इतनी शक्ति दी है कि आज पूरा विपक्ष डर रहा है। उज्ज्वला योजना के तहत सभी गरीब परिवारों को गैस चूल्हा दिया गया है। मोदी के पास 56 इंच का सीना है तो एक अच्छा दिल भी है। आतंकवाद का मुंहतोड़ जवाब देने वाले प्रधानमंत्री हैं मोदी है। देश को सम्मान व सुरक्षा देने का काम मोदी ने किया है। एक तरफ देश का भविष्य सुधारने में मोदी जुटे हैं तो विपक्ष मोदी को हटाने के लिए जुटा है।

व्हाट्सएप पर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *