मोहाली। अभी नयागाांव दुष्कर्म के आरोपी कानून की पकड़ में आए ही थे कि अब शाहीमाजरा में 12 वर्षीय एक बच्ची से एक वहशी ने दरिंदगी कर दी। लड़की की शिकायत पर थाना फेज-एक की पुलिस ने शाहीमाजरा निवासी परविंदर सिंह को गिरफ्तार किया है। आरोपी एक फैक्टरी में काम करने वाला बताया जा रहा है। पुलिस ने आरोपी पर रेप व पोक्सो एक्ट की धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। जानकारी के मुताबिक आरोपी शाहीमाजरा में ही पीजी में रहता था। इसी दौरान उसने बच्ची को अपना शिकार बनाया। वहीं, इस घटना के बाद इलाके के लोग भी सहमे हुए हैं। दूसरी तरफ पुलिस ने इलाके के मकान मालिकों को हिदायत दी है कि वह अपने यहां किराये पर रहने वाले लोगों की वेरीफिकेशन करवाएं। अगर कोई व्यक्ति वेरीफिकेशन नहीं करवाता है। साथ ही उनके मकान में रहने वाला व्यक्ति बाद में किसी अपराध में पकड़ा जाता है। तो मकान मालिक पर भी केस दर्ज किया जाएगा। जिला पुलिस ने इलाके के लोगों से अपील की है कि कोई संदिग्ध चीज या व्यक्ति देखने पर वे तुरंत इस बारे में पुलिस को सूचित करें। सूचना पुलिस के कंट्रोल रूप पर दी जा सकती है। सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा। साथ ही आरोपी को काबू कर लिया जाएगा।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






