Breaking News

आवश्यकता है “बेखौफ खबर” हिन्दी वेब न्यूज़ चैनल को रिपोटर्स और विज्ञापन प्रतिनिधियों की इच्छुक व्यक्ति जुड़ने के लिए सम्पर्क करे –Email : [email protected] , [email protected] whatsapp : 9451304748 * निःशुल्क ज्वाइनिंग शुरू * १- आपको मिलेगा खबरों को तुरंत लाइव करने के लिए user id /password * २- आपकी बेस्ट रिपोर्ट पर मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ३- आपकी रिपोर्ट पर दर्शक हिट्स के अनुसार भी मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ४- आपकी रिपोर्ट पर होगा आपका फोटो और नाम *५- विज्ञापन पर मिलेगा 50 प्रतिशत प्रोत्साहन धनराशि *जल्द ही आपकी टेलीविजन स्क्रीन पर होंगी हमारी टीम की “स्पेशल रिपोर्ट”

Sunday, July 26, 2026 10:52:46 PM

वीडियो देखें

पति से तीखी बहस के बाद पत्नी ने उठाया खौफनाक कदम,बच्चों की मौके पर मौत

पति से तीखी बहस के बाद पत्नी ने उठाया खौफनाक कदम,बच्चों की मौके पर मौत

अपने पति के साथ जोरदार बहस के बाद एक महिला ने अपने दो बच्चों को तीसरी मंजिल से धक्का दे दिया और खुद भी कूद गई. एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी. उन्होंने कहा कि दोनों बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई. यह घटना लक्ष्मी नगर के ललिता पार्क में सोमवार 25 मार्च की रात हुई. पड़ोसियों ने जोर से गिरने की आवाज सुनी और पुलिस को सूचित किया. लक्ष्मी नगर पुलिस थाने के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि आलिया (34) ने सात साल की महक व तीन साल के आफरान, दोनों को अपनी बालकनी से धक्का दे दिया. अफरान जमीन पर गिरा, जबकि उसकी बहन व मां पहली मंजिल की बालकनी में गिरे. उन्होंने कहा, “आलिया को एलबीएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उसकी हालत गंभीर है.” उन्होंने कहा, “जांच से पता चलता है कि आलिया का पति मुनव्वर अली से तीखी बहस के बाद घर से चला गया जिसके साथ आलिया ने यह कदम उठाया.” उन्होंने कहा, “घटना की सब डिविजनल मजिस्ट्रेट (एसडीएम) से जांच का आदेश दिया गया है और हम मुनव्वर अली से पूछताछ कर रहे हैं.

व्हाट्सएप पर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *