Breaking News

आवश्यकता है “बेखौफ खबर” हिन्दी वेब न्यूज़ चैनल को रिपोटर्स और विज्ञापन प्रतिनिधियों की इच्छुक व्यक्ति जुड़ने के लिए सम्पर्क करे –Email : [email protected] , [email protected] whatsapp : 9451304748 * निःशुल्क ज्वाइनिंग शुरू * १- आपको मिलेगा खबरों को तुरंत लाइव करने के लिए user id /password * २- आपकी बेस्ट रिपोर्ट पर मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ३- आपकी रिपोर्ट पर दर्शक हिट्स के अनुसार भी मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ४- आपकी रिपोर्ट पर होगा आपका फोटो और नाम *५- विज्ञापन पर मिलेगा 50 प्रतिशत प्रोत्साहन धनराशि *जल्द ही आपकी टेलीविजन स्क्रीन पर होंगी हमारी टीम की “स्पेशल रिपोर्ट”

Thursday, June 4, 2026 10:05:18 AM

वीडियो देखें

कांग्रेस महासचिव प्रियंका पहुंची लखनऊ,कार्यकर्ताओं के साथ करेंगी बैठक

कांग्रेस महासचिव प्रियंका पहुंची लखनऊ,कार्यकर्ताओं के साथ करेंगी बैठक

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा लोकसभा चुनाव 2019 की तैयारियों को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करने के लिए लखनऊ पहुंच चुकी हैं। यूपी के इस दौरे पर प्रियंका गांधी प्रयागराज से वाराणसी तक जल मार्ग से यात्रा करेंगी और लोगों से मुलाकात करेंगी। प्रियंका गांधी आज लखनऊ में विधानसभा चुनाव 2017 के जीते व हारे प्रत्याशियों के साथ बैठक कर उनसे लोकसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा करेंगी। इन सभी नेताओं से चुनाव में पूरी तरह से जुटने का आह्वान भी किया जाएगा। प्रियंका, शाम सात बजे सड़क मार्ग से प्रयागराज के लिए रवाना हो जाएंगी। 18 से 20 मार्च तक वह प्रयागराज, भदोही, मिर्जापुर और वाराणसी के दौरे पर रहेंगी। इसका कार्यक्रम पहले ही जारी हो चुका है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक लखनऊ में प्रियंका टीईटी व आंगनबाड़ी वर्कर्स समेत विभिन्न संगठनों के लोगों से मुलाकात करेंगी और उनकी मांगों को पार्टी के घोषणापत्र में शामिल करने के संबंध में बात करेंगी।

व्हाट्सएप पर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *