Breaking News

आवश्यकता है “बेखौफ खबर” हिन्दी वेब न्यूज़ चैनल को रिपोटर्स और विज्ञापन प्रतिनिधियों की इच्छुक व्यक्ति जुड़ने के लिए सम्पर्क करे –Email : [email protected] , [email protected] whatsapp : 9451304748 * निःशुल्क ज्वाइनिंग शुरू * १- आपको मिलेगा खबरों को तुरंत लाइव करने के लिए user id /password * २- आपकी बेस्ट रिपोर्ट पर मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ३- आपकी रिपोर्ट पर दर्शक हिट्स के अनुसार भी मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ४- आपकी रिपोर्ट पर होगा आपका फोटो और नाम *५- विज्ञापन पर मिलेगा 50 प्रतिशत प्रोत्साहन धनराशि *जल्द ही आपकी टेलीविजन स्क्रीन पर होंगी हमारी टीम की “स्पेशल रिपोर्ट”

Sunday, July 26, 2026 6:55:34 PM

वीडियो देखें

आज जारी हो सकती है बीजेपी के उम्मीदवारों की पहली सूची, कट सकते है 20 फीसदी सांसदों का टिकट

आज जारी हो सकती है बीजेपी के उम्मीदवारों की पहली सूची, कट सकते है 20 फीसदी सांसदों का टिकट

बीजेपी आज अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर सकती है. माना जा रहा है कि यूपी में कई वर्तमान सांसदों के टिकट काटे जा सकते हैं और कुछ पर पार्टी दोबारा भरोसा जता सकती है. दरअसल कई सांसदों के कामों से जनता और कार्यकर्ता खास खुश नहीं हैं और ऐसे में एंटी इन्कमबेंसी का सामना पार्टी नहीं करना चाहती. बीजेपी सूत्रों के मुताबिक बिजनौर से भारतेंदु सिंह का टिकट कट सकता है, अलीगढ़ से सतीश गौतम का टिकट कट सकता है और फतेहपुर सीकरी से चौधरी बाबूलाल का टिकट कट सकता है. माना जा रहा है कि करीब 15 से 20 फीसदी सांसदों के टिकट कट सकते हैं. जिन लोगों पर बीजेपी दोबारा भरोसा कर सकती है उनमें गाजियाबाद से वीके सिंह, मुजफ्फरनगर से संजीव बालियान, नोएडा से डॉक्टर महेश शर्मा, अमरोहा से कवर सिंह तंवर, आगरा से रामशंकर कठेरिया के नाम शामिल हैं. लोकसभा में कुल 543 सीटें हैं जिनमें यूपी से 80 सांसद चुन कर पहुंचते हैं. 2014 में बीजेपी को 71 सीटों पर जीत हासिल हुई थी. इस बार पार्टी का लक्ष्य 73 से अधिक सीटों का है. चुनाव से पहले बहराइच से सांसद सावित्री बाई फुले ने बीजेपी का साथ छोड़ दिया और कांग्रेस में शामिल हो गईं. टिकट कटने की आशंका काफी सांसदों को है और कुछ लोग अन्य पार्टियों में भी भविष्य तलाश रहे हैं.

व्हाट्सएप पर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *