Breaking News

आवश्यकता है “बेखौफ खबर” हिन्दी वेब न्यूज़ चैनल को रिपोटर्स और विज्ञापन प्रतिनिधियों की इच्छुक व्यक्ति जुड़ने के लिए सम्पर्क करे –Email : [email protected] , [email protected] whatsapp : 9451304748 * निःशुल्क ज्वाइनिंग शुरू * १- आपको मिलेगा खबरों को तुरंत लाइव करने के लिए user id /password * २- आपकी बेस्ट रिपोर्ट पर मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ३- आपकी रिपोर्ट पर दर्शक हिट्स के अनुसार भी मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ४- आपकी रिपोर्ट पर होगा आपका फोटो और नाम *५- विज्ञापन पर मिलेगा 50 प्रतिशत प्रोत्साहन धनराशि *जल्द ही आपकी टेलीविजन स्क्रीन पर होंगी हमारी टीम की “स्पेशल रिपोर्ट”

Sunday, July 26, 2026 6:09:11 PM

वीडियो देखें

कांग्रेस के लाख इनकार के बावजूद आप ने कहा – हरियाणा में ही गठबंधन कर लीजिए

कांग्रेस के लाख इनकार के बावजूद आप ने कहा – हरियाणा में ही गठबंधन कर लीजिए

कांग्रेस के लाख इनकार के बावजूद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल कांग्रेस से गठबंधन को आतुर हैं. आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल ने ट्वीट कर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से अपील की कि हरियाणा में कांग्रेस गठबंधन करने पर विचार करे. उन्होंने कहा, ''देश के लोग अमित शाह और मोदी जी की जोड़ी को हराना चाहते हैं. अगर हरियाणा में JJP, AAP और कांग्रेस साथ लड़ते हैं तो हरियाणा की दसों सीटों पर बीजेपी हारेगी. राहुल गांधी जी इस पर विचार करें.'' जेजेपी यानि जननायक जनता पार्टी दुष्यंत चौटाला की पार्टी है. 2014 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने सात, कांग्रेस ने एक और आईएनएलडी ने दो सीटों पर जीत दर्ज की थी. आईएनएलडी दो फाड़ हो चुकी है. आईएनएलडी से अलग JJP का गठन किया गया है. आपको बता दें कि दिल्ली में अरविंद केजरीवाल की अपील के बावजूद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने गठबंधन से इनकार कर दिया था. उन्होंने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष शीला दीक्षित से सलाह लेने के बाद दिल्ली की सभी सात सीटों पर उम्मीदवार उतारने का फैसला लिया. इससे पहले अरविंद केजरीवाल ने राहुल गांधी से बीजेपी को हराने के लिए गठबंधन की अपील की थी. ध्यान रहे कि दिल्ली की सभी सात सीटों पर बीजेपी का कब्जा है. हालिया सर्वे में दावा किया गया है कि इसबार के चुनाव में भी आम आदमी पार्टी और कांग्रेस की हाथ खाली रहेगी. यही वजह है कि केजरीवाल जीत के लिए कांग्रेस से गठबंधन करने के लिए आतुर हैं. अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी के अन्य नेता कई मौकों पर कांग्रेस को गठबंधन का ऑफर दे चुके हैं. केजरीवाल ने एक सभा में कहा था, ''कांग्रेस-आम आदमी पार्टी (आप) में गठबंधन हो जाए तो BJP सातों सीटें हार जाएगी, जमानत जब्त हो जाएगी. लेकिन कांग्रेस को मना-मना कर थक गए. मुझे नहीं समझ आता कि उनके मन में क्या है? '' पिछले दिनों कांग्रेस के इनकार पर अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि उनकी पार्टी ने कांग्रेस को गठबंधन करने के लिए राजी करने का प्रयास किया, लेकिन वो समझ नहीं पायी. उन्होंने दावा किया, “कांग्रेस लोकसभा चुनाव में दिल्ली में अपनी जमानत गंवा बैठेगी.” दिल्ली की सभी 7 सीटों और हरियाणा की 10 सीटों पर पर छठे चरण में 12 मई वोट डाले जाएंगे. ध्यान रहे कि अरविंद केजरीवाल ने कांग्रेस के खिलाफ आंदोलन कर राजनीतिक करियर की शुरुआत की थी और आज दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों में से 67 सीटों पर आम आदमी पार्टी का कब्जा है.

व्हाट्सएप पर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *