Breaking News

आवश्यकता है “बेखौफ खबर” हिन्दी वेब न्यूज़ चैनल को रिपोटर्स और विज्ञापन प्रतिनिधियों की इच्छुक व्यक्ति जुड़ने के लिए सम्पर्क करे –Email : [email protected] , [email protected] whatsapp : 9451304748 * निःशुल्क ज्वाइनिंग शुरू * १- आपको मिलेगा खबरों को तुरंत लाइव करने के लिए user id /password * २- आपकी बेस्ट रिपोर्ट पर मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ३- आपकी रिपोर्ट पर दर्शक हिट्स के अनुसार भी मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ४- आपकी रिपोर्ट पर होगा आपका फोटो और नाम *५- विज्ञापन पर मिलेगा 50 प्रतिशत प्रोत्साहन धनराशि *जल्द ही आपकी टेलीविजन स्क्रीन पर होंगी हमारी टीम की “स्पेशल रिपोर्ट”

Tuesday, October 20, 2026 12:24:16 PM

वीडियो देखें

जहरीली शराब से अब तक 46 की मौत,मचा हाहाकार

जहरीली शराब से अब तक 46 की मौत,मचा हाहाकार

जहरीली शराब का सेवन करने से अब तक 46 लोगों की मौत हो गई है। जबकि कई लोगों की हालत गंभीर है। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यूपी के सहारनपुर जिले में कुल 22 तो कुशीनगर जिले में दो दिनों में अब तक कुल 10 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं उत्तराखंड के रुड़की में झबरेड़ा क्षेत्र के बल्लूपुर गांव में जहरीली शराब पीने से अब तक 14 लोगों की मौत हो गई है। वहीं 11 लोग गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती हैं।

सहारनपुर में जहरीली शराब पीने से अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कुल 22 लोगों की मौत हो गई है। वहीं तकरीबन दस से भी ज्यादा लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली।

बताया जा रहा है कि इन सभी लोगों की मौत शराब पीने की वजह से हुई है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और आसपास के लोगों से भी इस मामले की जानकारी जुटाई।

सहारनपुर में नागल क्षेत्र के गांव उमाही में शराब के सेवन से मरने वालों में 48 वर्षीय इमरान, 32 वर्षीय पिंटू, 32 वर्षीय कमरपाल और 30 वर्षीय अरविंद बताए जा रहे हैं। वहीं जहरीली शराब पीने से अन्य दस लोगों की हालत बेहद गंभीर है।

नागल थानाक्षेत्र के गांव सलेमपुर में भी जहरीली शराब का कहर
इन सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसएसपी दिनेश कुमार ने बताया कि पिंटू नाम का युवक गुरुवार को बाहर से गांव में शराब लेकर आया था। इसके अलावा गागलहेड़ी थाना क्षेत्र के गांव शरबतपुर में भी जहरीली शराब पीने से तीन लोगों की मौत हुई है। मरने वालों में 40 वर्षीय दीपचंद पुत्र कुबूल सिंह निवासी गांव माली को पौने ग्यारह बजे मृत अवस्था में जिला अस्पताल लाया गया।

नागल थानाक्षेत्र के गांव सलेमपुर में भी जहरीली शराब का कहर
गांव सलेमपुर में भी जहरीली शराब पीने से सत्यवान पुत्र बलवंत और संजय पुत्र यशपाल की मौत हो गई है, जबकि तीन लोगों की हालत काफी गंभीर बनी हुई है। गौरतलब है कि जहरीली शराब पीने से गांव माली, शरबतपुर, सलेमपुर और उमाही में अब तक कुल 11 लोगों की मौत हो चुकी है।

ताजा जानकारी के अनुसार, थाना नागल के गांव ताजपुर में तीन और लोगों की शराब पीने से मौत हो गई है। मृतक भगवान दास 70 पुत्र बुद्धू, कंवरपाल 60 पुत्र मुखिया, ऋषिपाल 55 पुत्र स्वरूप है। इन्हें मिलकार मरने वालों की कुल संख्या बाईस हो चुकी है।

कुशीनगर जिले के तरयासुजना क्षेत्र में जहरीली शराब पीने वाले पांच और लोगों की बृहस्पतिवार को मौतें हो र्गइं। इनमें दो सगे भाई हैं। दो दिनों में अब तक कुल 10 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि चार बीमार लोगों का अलग-अलग अस्पतालों में उपचार चल रहा है। प्रशासन आठ लोगों की मौत की पुष्टि कर रहा है, दो की मौत बीमारी से बता रहा है। उधर, इस मामले में तरयासुजना के इंस्पेक्टर, हल्का दरोगा और दो सिपाहियों को निलंबित कर दिया गया। इसके अलावा आबकारी निरीक्षक समेत पांच सिपाही भी निलंबित किए गए हैं। जहरीली शराब बनाने और बेचने में एक आरोपी राजेंद्र जायसवाल को गिरफ्तार किया गया है।

कच्ची जहरीली शराब पीने से क्षेत्र के बेंदूपार खलवा टोला निवासी रामवृक्ष (26) नौका टोला निवासी रामनाथ (45) और दिवाकर दीक्षित (25) की बृहस्पतिवार को मौत हो गई, जबकि बुधवार रात खैरटिया निवासी विजय (46) और ओम दीक्षित (28) ने दम तोड़ दिया था। ओम और दिवाकर सगे भाई हैं। इनकी मौत के पीछे भी घर वालों ने जहरीली शराब का सेवन ही बताया है। बुधवार दिन में हुई तीन अन्य लोगों की मौत भी उनके घर वालों ने शराब पीने से बताई थी। तीनों का उनके घर वालों ने अंतिम संस्कार भी कर दिया था। इसी के चलते उनका पोस्टमार्टम नहीं हो सका

कुशीनगर में जहरीली शराब के सेवन से चार और मौतें, अब तक 10 ने तोड़ा दम

क्षेत्र के बेंदूपार खलवा टोला निवासी रामवृक्ष (26) और नौका टोला निवासी रामनाथ शाहर (45) की गुरुवार की सुबह कच्ची जहरीली शराब पीने से मौत हो गई, जबकि बुधवार की रात खैरटिया निवासी विजय (46) और ओम दीक्षित (28) ने शराब पीने के बाद दम तोड़ दिया था।

इन दोनों की मौत के पीछे भी घर वालों ने जहरीली शराब का सेवन ही बताया है। दोनों का अंतिम संस्कार कर दिया गया। बुधवार को हुई तीन अन्य लोगों की मौत भी उनके घर वालों ने शराब पीने से बताई थी। तीनों का उनके घर वालों ने अंतिम संस्कार भी कर दिया था। इसी के चलते उनका पोस्टमार्टम नहीं हो सका।

इसके अलावा ओम दीक्षित के छोटे भाई दिवाकर दीक्षित (25) को सिसवा नाहर में प्राइवेट चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया है। बेदूपार के खलवा टोला निवासी मीर हसन (45), छबीला (35) को पीएचसी तरयासुजना से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

जबकि साहब (30) का इलाज किसी प्राइवेट अस्पताल में चल रहा है। उधर, बुधवार को जिस विकास को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था, उसकी हालत बिगड़ने पर उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया।

डीएम डॉ. अनिल कुमार सिंह ने बताया कि गुरुवार को रामवृक्ष और रामनाथ शाह की मौत भी शराब के सेवन से होने की बात सामने आई तो उनके शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

विजय और ओम दीक्षित की मौत भी शराब से होना बताया गया है, लेकिन घर वालों ने उनका अंतिम संस्कार कर दिया। उन्होंने बताया कि इस मामले में लापरवाही बरतने पर क्षेत्रीय आबकारी इंस्पेक्टर हृदय नारायण पांडेय, प्रधान सिपाही प्रहलाद सिंह, राजेश कुमार तिवारी, सिपाही रवींद्र कुमार व ब्रह्मानंद श्रीवास्तव को निलंबित कर दिया गया है।

उधर, एसपी राजीव नारायन मिश्र ने बताया कि हीरा और डेबा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह स्पष्ट न होने से डॉक्टरों ने विसरा सुरक्षित रख लिया है। घर वालों की तहरीर पर दो लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या, जहरीली शराब बनाने और बेचने के आरोप में केस दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

अवैध कच्ची शराब के कारोबारियों पर कार्रवाई में लापरवाही बरतने के आरोप में तरयासुजान थाने के इंस्पेक्टर विनय पाठक को लाइन हाजिर और हल्का दरोगा और दो सिपाहियों को निलंबित कर दिया गया है।

उत्तराखंड: जहरीली शराब पीने से गांव के 12 लोगों की मौत

उत्तराखंड के रुड़की में झबरेड़ा क्षेत्र के बल्लूपुर गांव में जहरीली शराब पीने से अब तक 12 लोगों की मौत हो गई है। वहीं चार लोग गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती हैं।

एसएसपी जनमेजय प्रभाकर खंडूरी के अनुसार, गांव में एक व्यक्ति के घर में तेरहवीं के भोज का कार्यक्रम था। इस दौरान वहां कुछ ग्रामीणों ने शराब पी थी। शराब पीने के बाद वहां ग्रामीणों की हालत खराब होने लगी जिसमें 12 लोगों की मौत हो गई। वहीं अन्य लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह हादसा घर पर बनाई जा रही कच्ची शराब पीने के कारण हुआ होगा। पुलिस टीम मौके के लिए रवाना हो गई है। वहीं इस बात की भी जांच की जा रही है कि मामला फूड प्वॉइजनिंग का तो नहीं है। क्योंकि शराब पीने और खाना खाने के बाद ही लोगों की तबीयत बिगड़ी थी। मामले की जांच की जा रही है। इसके बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

वहीं अवैध मदिरा के सेवन को लेकरलापरवाही बरतने के मामले में अपर आबकारी आयुक्त अर्चना गहरवार ने 13 कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है। साथ ही सभी कर्मचारियों को देहरादून अटैच कर दिया है।

जहरीली शराब से मृतकों के परिजनों को दो लाख मुआवजे की घोषणा

सहारनपुर व कुशीनगर में जहरीली शराब से हुई मौतों व गंभीर हालत में अस्तपाल में इलाज करवा रहे लोगों के परिजनों के लिए यूपी सरकार ने मुआवजे की घोषणा कर दी है। सरकार ने मृतकों के परिजनों को दो लाख रुपये व गंभीर बीमार लोगों के परिजनों को 50 हजार रुपये मुआवजे की घोषणा की है।

मुख्यमंत्री ने साथ ही मामले के जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। आपको बता दें कि कुशीनगर के तरयासुजान क्षेत्र में जहरीली शराब पीने से गुरुवार को चार और मौतें हो गईं।

अब तक कुल नौ लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि पांच बीमार लोगों का अलग-अलग अस्पतालों में उपचार चल रहा है। वैसे प्रशासन सात लोगों की मौत की पुष्टि कर रहा है, जबकि दो की मौत बीमारी से बता रहा है।

व्हाट्सएप पर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *