Breaking News

आवश्यकता है “बेखौफ खबर” हिन्दी वेब न्यूज़ चैनल को रिपोटर्स और विज्ञापन प्रतिनिधियों की इच्छुक व्यक्ति जुड़ने के लिए सम्पर्क करे –Email : [email protected] , [email protected] whatsapp : 9451304748 * निःशुल्क ज्वाइनिंग शुरू * १- आपको मिलेगा खबरों को तुरंत लाइव करने के लिए user id /password * २- आपकी बेस्ट रिपोर्ट पर मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ३- आपकी रिपोर्ट पर दर्शक हिट्स के अनुसार भी मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ४- आपकी रिपोर्ट पर होगा आपका फोटो और नाम *५- विज्ञापन पर मिलेगा 50 प्रतिशत प्रोत्साहन धनराशि *जल्द ही आपकी टेलीविजन स्क्रीन पर होंगी हमारी टीम की “स्पेशल रिपोर्ट”

Sunday, July 26, 2026 9:13:01 AM

वीडियो देखें

राहुल ने कहा -बेरोजगारी की दर 45 वर्षों की सबसे उच्चतम स्तर पर है

राहुल ने कहा -बेरोजगारी की दर 45 वर्षों की सबसे उच्चतम स्तर पर है

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने 'नेशनल सैंपल सर्वे ऑफिस' (एनएसएसओ) पर आधारित एक मीडिया रिपोर्ट का हवाला देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा. उन्होंने दावा किया कि हर साल दो करोड़ नौकरियां देने का वादा करने वाले प्रधानमंत्री का रिपोर्ट कार्ड ‘राष्ट्रीय त्रासदी’ के रूप में सामने आया है.कांग्रेस अध्यक्ष ने ट्वीट कर कहा, ‘‘नौकरी नहीं है. नेता ने हर साल दो करोड़ नौकरियों का वादा किया था. उनका लीक्ड रिपोर्ट कार्ड राष्ट्रीय त्रासदी के रूप में सामने आया है.’’ उन्होंने अपने ट्वीट में हाउज द जोश के पैटर्न पर हैशटैग हाउज द जॉब्स लिखा.उन्होंने दावा किया, ‘‘बेरोजगारी की दर 45 वर्षों की सबसे उच्चतम स्तर पर है. 2017-18 में 6.5 करोड़ युवा बेरोजगार थे. नरेंद्र मोदी के जाने का समय आ गया है.’’ राहुल गांधी ने जो खबर शेयर की है उसमें दिए गए आंकड़ों के मुताबिक 2017-18 में बेरोजगारी की दर 6.1 फीसदी रही जो पिछले 45 वर्षों के दौरान उच्चतम स्तर है.

व्हाट्सएप पर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *