Breaking News

आवश्यकता है “बेखौफ खबर” हिन्दी वेब न्यूज़ चैनल को रिपोटर्स और विज्ञापन प्रतिनिधियों की इच्छुक व्यक्ति जुड़ने के लिए सम्पर्क करे –Email : [email protected] , [email protected] whatsapp : 9451304748 * निःशुल्क ज्वाइनिंग शुरू * १- आपको मिलेगा खबरों को तुरंत लाइव करने के लिए user id /password * २- आपकी बेस्ट रिपोर्ट पर मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ३- आपकी रिपोर्ट पर दर्शक हिट्स के अनुसार भी मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ४- आपकी रिपोर्ट पर होगा आपका फोटो और नाम *५- विज्ञापन पर मिलेगा 50 प्रतिशत प्रोत्साहन धनराशि *जल्द ही आपकी टेलीविजन स्क्रीन पर होंगी हमारी टीम की “स्पेशल रिपोर्ट”

Wednesday, July 22, 2026 7:11:14 PM

वीडियो देखें

योगी सरकार ने गरीब सवर्णों को दस फीसदी आरक्षण देने वाले प्रस्ताव को दी मंजूरी 

योगी सरकार ने गरीब सवर्णों को दस फीसदी आरक्षण देने वाले प्रस्ताव को दी मंजूरी 

उत्तर प्रदेश सरकार ने सरकारी नौकरियों और शैक्षणिक संस्थानों में आर्थिक रूप से कमजोर सामान्य वर्ग के लोगों को दस फीसदी आरक्षण देने का प्रस्ताव शुक्रवार को मंजूर कर लिया. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में यहां हुई राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक में यह महत्वपूर्ण फैसला किया गया.

बैठक के बाद राज्य सरकार के प्रवक्ता उर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने बताया, 'केन्द्र सरकार द्वारा 12 जनवरी 2019 को जारी अधिसूचना के माध्यम से भारत के संविधान में संशोधन करते हुए सरकारी सेवाओं की सभी श्रेणियों में नियुक्ति और सरकारी शैक्षणिक संस्थानों में प्रवेश के लिए, आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों, गरीब सवर्णों: के लिए अधिकतम दस प्रतिशत का आरक्षण अनुमोदित किया गया है.'

शर्मा ने कहा, ' उत्तर प्रदेश सरकार, भारत सरकार द्वारा निर्गत गजट अधिसूचना का अनुपालन करेगी.' उन्होंने कहा कि बिना किसी के आरक्षण को छेडे हुए, सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के लिए दस प्रतिशत आरक्षण की जो व्यवस्था केन्द्र सरकार ने की है, उस पर उत्तर प्रदेश कैबिनेट ने मुहर लगायी है. शर्मा ने इसे 'सबसे बडा फैसला' बताते हुए सवालों के जवाब में कहा, 'व्यावहारिक रूप से सहमति दे दी है. आगे की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी. सैद्धांतिक रूप से स्वीकृति दे दी गयी है.'

व्हाट्सएप पर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *