पत्नी को जब अपने पति की इस हैवानियत का पता लगा तो उसने बेटी का साथ दिया और ऐसा कदम उठाया जिसे अब वह जिंदगीभर नहीं भूल पाएगा। पुलिस ने एक व्यक्ति को अपनी पांच साल की बेटी से दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया है।
आरोपी के खिलाफ उसकी पत्नी ने पिछले महीने मुकदमा दर्ज कराया था। मामला 28 दिसंबर 2018 को नेहरू कॉलोनी थाने में दर्ज हुआ था। क्षेत्र की एक महिला श्रीमहंत इंद्रेश अस्पताल में भर्ती थी।
वहां बाल कल्याण समिति की सदस्य उससे मिली और बातचीत की। महिला ने बताया कि वह अपने पति की हरकतों से परेशान है। आरोप लगाया कि उसका पति पांच साल की बेटी को नशीला पदार्थ खिलाकर उससे दुष्कर्म करता है।
महिला इस तरह के आरोप पहले भी लगा चुकी थी, मगर कोई कार्रवाई नहीं हुई थी। ऐसे में पुलिस ने इन आरोपों की करीब आठ दिनों तक जांच की। प्रभारी निरीक्षक नेहरू कॉलोनी राजेश साह ने बताया कि आरोपों की कई पहलुओं से जांच की गई।
इसके आधार पर रविवार को आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






