Breaking News

आवश्यकता है “बेखौफ खबर” हिन्दी वेब न्यूज़ चैनल को रिपोटर्स और विज्ञापन प्रतिनिधियों की इच्छुक व्यक्ति जुड़ने के लिए सम्पर्क करे –Email : [email protected] , [email protected] whatsapp : 9451304748 * निःशुल्क ज्वाइनिंग शुरू * १- आपको मिलेगा खबरों को तुरंत लाइव करने के लिए user id /password * २- आपकी बेस्ट रिपोर्ट पर मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ३- आपकी रिपोर्ट पर दर्शक हिट्स के अनुसार भी मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ४- आपकी रिपोर्ट पर होगा आपका फोटो और नाम *५- विज्ञापन पर मिलेगा 50 प्रतिशत प्रोत्साहन धनराशि *जल्द ही आपकी टेलीविजन स्क्रीन पर होंगी हमारी टीम की “स्पेशल रिपोर्ट”

Sunday, July 26, 2026 1:56:31 AM

वीडियो देखें

हमने कांग्रेस का हाथ लोकतांत्रिक मजबूरी के चलते पकड़ा है,2019 के चुनाव के बाद तय होगा PM:चंद्रबाबू नायडू

हमने कांग्रेस का हाथ लोकतांत्रिक मजबूरी के चलते पकड़ा है,2019 के चुनाव के बाद तय होगा PM:चंद्रबाबू नायडू

आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने कहा कि लोकतंत्र, संविधान और देश को बचाने के लिए हम सब एक जुट हो रहे हैं. तेलुगू देशम पार्टी (TDP) ने देश की राजनीति में अहम योगदान निभाया है. हमने कांग्रेस का हाथ लोकतांत्रिक मजबूरी के चलते पकड़ा है. 2019 के चुनावों के बाद सभी पार्टियां मिलकर प्रधानमंत्री तय करेंगे. उन्होंने कहा कि मेरी कोई कोशिश नहीं है कि चुनाव से पहले मेरे नाम पर रजामंदी हो क्योंकि मुझे पीएम बनने की चाह नहीं है. मुझे 1996 में पीएम बनने का न्यौता मिला था, लेकिन मैंने मना कर दिया था. सीएम नायडू ने कहा कि मोदी और एनडीए की सरकार से पूरा देश परेशान है. देश के किसान परेशान हैं, कारोबारी परेशान हैं और आम आदमी परेशान है. आखिर क्या जरूरत थी कि देश में नोटबंदी जैसा कदम उठाया गया. मैं जब एनडीए का हिस्सा था, तब भी मैंने नोटबंदी का विरोध किया था और आज अलग होने के बाद भी विरोध कर रहा हूं. मैं नरेंद्र मोदी का विरोधी नहीं हूं. लेकिन उनकी नीतियां सही नहीं है. गोधरा दंगे के दौरान भी मैंने गुजरात के तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी का विरोध किया था.प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश को मायूस किया है. मेरा मानना है कि बिना विकास किए हम आगे नहीं बढ़ सकते. मध्यप्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ के चुनाव परिणाम बताते हैं कि मौजूदा समय में मोदी और एनडीए से लोगों का भरोसा उठ चुका है. उन्होंने कहा कि अब देश के लोगों का फोन टैप किया जा रहा है. पूरा देश खतरे में है. देश की 10 एजेंसियां टैपिंग में लगी हैं. हमारी निजता खत्म हो चुकी है. मोदी सरकार, पिछली सभी सरकारों से बेकार सरकार है.

व्हाट्सएप पर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *