Breaking News

आवश्यकता है “बेखौफ खबर” हिन्दी वेब न्यूज़ चैनल को रिपोटर्स और विज्ञापन प्रतिनिधियों की इच्छुक व्यक्ति जुड़ने के लिए सम्पर्क करे –Email : [email protected] , [email protected] whatsapp : 9451304748 * निःशुल्क ज्वाइनिंग शुरू * १- आपको मिलेगा खबरों को तुरंत लाइव करने के लिए user id /password * २- आपकी बेस्ट रिपोर्ट पर मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ३- आपकी रिपोर्ट पर दर्शक हिट्स के अनुसार भी मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ४- आपकी रिपोर्ट पर होगा आपका फोटो और नाम *५- विज्ञापन पर मिलेगा 50 प्रतिशत प्रोत्साहन धनराशि *जल्द ही आपकी टेलीविजन स्क्रीन पर होंगी हमारी टीम की “स्पेशल रिपोर्ट”

Sunday, July 26, 2026 12:50:24 AM

वीडियो देखें

तेज प्रताप ने कहा -महागठबंधन में नीतीश आना चाहते हैं तो स्वागत है

तेज प्रताप ने कहा -महागठबंधन में नीतीश आना चाहते हैं तो स्वागत है

आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने रांची में पार्टी के युवा कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लिया. इस दौरान उन्होंने कहा कि वे मानसिक तनाव से नहीं गुजर रहे हैं. उन्होंने खुद को कृष्ण और अपने भाई तेजस्वी को अर्जुन बताते हुए कहा कि महागठबंधन में नीतीश कुमार आना चाहते हैं तो स्वागत है.तेज प्रताप रांची अपने पिता से लालू यादव से मिलने पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने कहा कि तीन राज्यों के विधानसभा चुनाव के बाद ये साबित हो गया है कि जनता ने बीजेपी को नकार दिया है. तेज प्रताप ने कहा कि कोई भी पार्टी जो धर्मनिरपेक्ष हो, उसका महागठबंधन में स्वागत है. अगर नीतीश कुमार भी महागठबंधन में आना चाहते हों तो उनका स्वागत है. हालांकि, तेजस्वी यादव कई बार कह चुके हैं कि नीतीश कुमार की अब महागठबंधन में एंट्री नहीं होगी.तेज प्रताप ने झारखंड में गैर- बीजेपी दलों को एकजुट कर बड़ा कार्यक्रम करने की बात कही. उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था की हालत बहुत खराब है. यहां बात-बात पर हत्याएं होती है. अपने गायब रहने के सवाल पर तेज प्रताप ने कहा कि वे वृंदावन गए थे. कृष्ण नगरी से सुदर्शन चक्र लेना है, जिससे दुश्मनों का विनाश किया जा सके. उन्होंने कहा कि कृष्ण की आवश्यकता कुरुक्षेत्र में है.गीता का श्लोक सुनाते हुए उन्होंने कहा कि पूरी सृष्टि श्री कृष्ण में है और सब उन्हीं में व्याप्त हैं. तेज प्रताप खुद को कृष्ण और अपने भाई तेजस्वी को अर्जुन मानते हुए कहा कि वे अर्जुन को आशीर्वाद दे चुके हैं. पटना के गांधी मैदान में ऐलान किया जा चुका है कि मेरा अर्जुन तेजस्वी है और उसको ही मुख्यमंत्री बनाएंगे.अपने पिता लालू यादव के बारे में कहा कि उन्हें जितना प्रताड़ित करने की कोशिश की जाएगी, उतनी ही तेजी वो बाहर आएंगे. राम मंदिर वाले मुद्दे पर तेज प्रताप ने कहा कि केंद्र में बीजेपी की 4 साल से सरकार है, राम मंदिर बनना चाहिए.

व्हाट्सएप पर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *