Breaking News

आवश्यकता है “बेखौफ खबर” हिन्दी वेब न्यूज़ चैनल को रिपोटर्स और विज्ञापन प्रतिनिधियों की इच्छुक व्यक्ति जुड़ने के लिए सम्पर्क करे –Email : [email protected] , [email protected] whatsapp : 9451304748 * निःशुल्क ज्वाइनिंग शुरू * १- आपको मिलेगा खबरों को तुरंत लाइव करने के लिए user id /password * २- आपकी बेस्ट रिपोर्ट पर मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ३- आपकी रिपोर्ट पर दर्शक हिट्स के अनुसार भी मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ४- आपकी रिपोर्ट पर होगा आपका फोटो और नाम *५- विज्ञापन पर मिलेगा 50 प्रतिशत प्रोत्साहन धनराशि *जल्द ही आपकी टेलीविजन स्क्रीन पर होंगी हमारी टीम की “स्पेशल रिपोर्ट”

Sunday, July 26, 2026 12:52:12 AM

वीडियो देखें

ना कोई इधर का है, ना कोई उधर का है. मध्यप्रदेश में जो भी आता है, यहां का हो कर ही बस जाता है:शिवराज

ना कोई इधर का है, ना कोई उधर का है. मध्यप्रदेश में जो भी आता है, यहां का हो कर ही बस जाता है:शिवराज

मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री की कुर्सी संभालने के बाद बिहार, उत्तर प्रदेश के लोगों पर बयान देकर विवादों में घिरे कमलनाथ पर अब शिवराज सिंह चौहान ने पलटवार किया है. मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर कहा, ”मध्यप्रदेश में ना कोई इधर का है, ना कोई उधर का है. मध्यप्रदेश में जो भी आता है, यहां का हो कर ही बस जाता है. प्रदेश को हिंदुस्तान का दिल ऐसे ही नहीं कहते! क्यों ठीक कहा ना?”कमलनाथ के मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार है जब शिवराज सिंह चौहान ने सीधा-सीधा हमला बोला है. घ्यान रहे कि कमलनाथ का जन्म उत्तर प्रदेश के कानपुर में हुआ था.इससे पहले कल बीजेपी के वरिष्ठ नेता कैलाश विजयवर्गीय ने कहा था,”कमलनाथ का जन्म उत्तर प्रदेश में हुआ था और यह उन पर नहीं जंच रहा है कि वह जहां जन्मे हैं, वहीं के लोगों के विरुद्ध बोलें. यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि कांग्रेस एक क्षेत्र से दूसरे क्षेत्र को लड़ाकर विभाजनकारी राजनीति करना चाहती है.”दरअसल, 17 दिसंबर को कमलनाथ ने मुख्यमंत्री बनने के बाद कहा था कि मध्य प्रदेश के जो उद्योग सरकार से सुविधाएं प्राप्त करते हैं, उन्हें 70 प्रतिशत स्थानीय नौजवानों को नौकरियां देनी होंगी. इसके साथ ही उन्होंने कहा था कि बिहार और उत्तर प्रदेश के लोग यहां नौकरियां पा लेते हैं और स्थानीय नौजवान नौकरियों से वंचित रह जाते हैं.बिहार और उत्तर प्रदेश के नेताओं ने कमलनाथ को निशाने पर लिया. समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा,”जो कमलनाथ ने कहा है, वह बहुत गलत है. पहले उत्तर प्रदेश और बिहार के लोगों को महाराष्ट्र में निशाना बनाया गया और अब मध्य प्रदेश में भी वही हो रहा है, यह दुर्भाग्यपूर्ण है.”राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता मनोज झा ने कहा कि कमलनाथ का बयान ‘आइडिया ऑफ इंडिया’ के खिलाफ है. मैं कांग्रेस नेताओं से ऐसी बातों से दूर रहने का आग्रह करूंगा.

व्हाट्सएप पर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *