Breaking News

आवश्यकता है “बेखौफ खबर” हिन्दी वेब न्यूज़ चैनल को रिपोटर्स और विज्ञापन प्रतिनिधियों की इच्छुक व्यक्ति जुड़ने के लिए सम्पर्क करे –Email : [email protected] , [email protected] whatsapp : 9451304748 * निःशुल्क ज्वाइनिंग शुरू * १- आपको मिलेगा खबरों को तुरंत लाइव करने के लिए user id /password * २- आपकी बेस्ट रिपोर्ट पर मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ३- आपकी रिपोर्ट पर दर्शक हिट्स के अनुसार भी मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ४- आपकी रिपोर्ट पर होगा आपका फोटो और नाम *५- विज्ञापन पर मिलेगा 50 प्रतिशत प्रोत्साहन धनराशि *जल्द ही आपकी टेलीविजन स्क्रीन पर होंगी हमारी टीम की “स्पेशल रिपोर्ट”

Thursday, June 4, 2026 11:13:46 AM

वीडियो देखें

राजस्थान में कांग्रेस ने किया शानदार प्रदर्शन,मुख्यमंत्री कौन?

राजस्थान में कांग्रेस ने किया शानदार प्रदर्शन,मुख्यमंत्री कौन?

राजस्थान में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने शानदार प्रदर्शन किया है. रुझानों में कांग्रेस को बहुमत मिलता दिख रहा है तो वहीं वसुंधरा राजे के हाथ से सत्ता की कमान जाती दिख रही है. लेकिन अब सवाल ये उठता है कि कांग्रेस को बहुमत मिल जाता है तो वह किस नेता के हाथ में सूबे की कमान सौंपेगी. कांग्रेस खेमे में दो नाम हैं. पहला नाम वरिष्ठ, अनुभवी और दो बार सीएम रहे अशोक गहलोत और दूसरा नाम युवा चेहरा और राजस्थान कांग्रेस के अध्यक्ष सचिन पायलट हैं. दोनों ही कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की पसंद बताए जाते हैं. लेकिन मुख्यमंत्री की कुर्सी पर तो एक ही शख्स बैठ सकता है.सूत्रों के मुताबिक अशोक गहलोत आगे चल रहे हैं. अशोक गहलोत ने राजस्थान के चुनावी नतीजों पर कहा कि मोदी जी ने गलती की, उन्हें स्पष्ट बहुमत मिला था, उनको घमंड नहीं करना चाहिए था, वो चाहते तो विपक्ष को भी साथ लेते, आलोचनाओं को बर्दाश्त करते, जो जनहित, देशहित में होती, कांग्रेस की सलाह मानते क्योंकि हमारा अनुभव 70 साल का है.

व्हाट्सएप पर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *