Breaking News

आवश्यकता है “बेखौफ खबर” हिन्दी वेब न्यूज़ चैनल को रिपोटर्स और विज्ञापन प्रतिनिधियों की इच्छुक व्यक्ति जुड़ने के लिए सम्पर्क करे –Email : [email protected] , [email protected] whatsapp : 9451304748 * निःशुल्क ज्वाइनिंग शुरू * १- आपको मिलेगा खबरों को तुरंत लाइव करने के लिए user id /password * २- आपकी बेस्ट रिपोर्ट पर मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ३- आपकी रिपोर्ट पर दर्शक हिट्स के अनुसार भी मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ४- आपकी रिपोर्ट पर होगा आपका फोटो और नाम *५- विज्ञापन पर मिलेगा 50 प्रतिशत प्रोत्साहन धनराशि *जल्द ही आपकी टेलीविजन स्क्रीन पर होंगी हमारी टीम की “स्पेशल रिपोर्ट”

Saturday, July 25, 2026 8:04:36 PM

वीडियो देखें

राहुल की जुबान फिसली कुंभाराम लिफ्ट योजना को कुंभकरण लिफ्ट योजना कहा, पांडाल में गूंज पड़े हंसी के ठहाके

राहुल की जुबान फिसली कुंभाराम लिफ्ट योजना को कुंभकरण लिफ्ट योजना कहा, पांडाल में गूंज पड़े हंसी के ठहाके

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी एक बार फिर अपने बयान के चलते ट्रोल हो रहे हैं. राजस्थान के झुंझुनू के सूरजगढ़ विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी श्रवण कुमार के समर्थन में बुहाना में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की जुबान फिसल गई. इसके चलते राहुल और पार्टी दोनों की जमकर फजीहत हो रही है.राहुल गांधी ने कुंभाराम लिफ्ट योजना को कुंभकरण लिफ्ट योजना कह दिया, जिसके बाद पांडाल में हंसी के ठहाके गूंज पड़े. दरअसल, राहुल पिछली कांग्रेस सरकार द्वारा झुंझुनू जिले में कराए गए विकास कार्यों को गिनाते हुए मीठे पानी के लिए कुंभाराम लिफ्ट कैनाल परियोजना के जिक्र करना चाह रहे थे, लेकिन उन्होंने कुंभाराम लिफ्ट कैनाल योजना की जगह कुंभकरण लिफ्ट योजना कह डाला.मंच पर मौजूद कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व जलदाय मंत्री एवं खेतड़ी विधानसभा से कांग्रेस के प्रत्याशी डॉ. जितेंद्र सिंह ने राहुल गांधी को योजना का सही नाम बताया. इसके बाद राहुल ने अपनी इस गलती को तुरंत सुधार करते हुए परियोजना के नाम का सही उच्चारण किया.इसके बाद राहुल ने कहा कि उन्होंने पहले फेज में इस योजना के लिए 955 करोड़ रुपये दिए. 3,200 करोड़ रुपये झुंझुनू और आसपास के जिलों के लिए दिया था. बीजेपी ने पांच साल में कुछ नहीं किया. बता दें कि राहुल गांधी इससे पहले भी जुबान फिसल जाने के चलते कई बार ट्रोल हो चुके हैं. इससे पहले उन्होंने राजस्थान में ही किसान दवा की फैक्ट्री में फसल बेचने जैसा बयान दिया था. यूपी में उन्होंने आलू की फैक्ट्री वाला बयान दिया था. इस पर वो काफी ट्रोल हुए थे. छत्तीसगढ़ में एक रैली के दौरान उन्होंने BHEL को मोबाइल निर्माता कंपनी बताई थी. उन्होंने कहा था कि ये जो मोबाइल है, ये इन्होंने BHELसे क्यों नहीं खरीदा? राहुल गांधी ने BHEL दो-तीन बार दोहराया.

व्हाट्सएप पर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *