Breaking News

आवश्यकता है “बेखौफ खबर” हिन्दी वेब न्यूज़ चैनल को रिपोटर्स और विज्ञापन प्रतिनिधियों की इच्छुक व्यक्ति जुड़ने के लिए सम्पर्क करे –Email : [email protected] , [email protected] whatsapp : 9451304748 * निःशुल्क ज्वाइनिंग शुरू * १- आपको मिलेगा खबरों को तुरंत लाइव करने के लिए user id /password * २- आपकी बेस्ट रिपोर्ट पर मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ३- आपकी रिपोर्ट पर दर्शक हिट्स के अनुसार भी मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ४- आपकी रिपोर्ट पर होगा आपका फोटो और नाम *५- विज्ञापन पर मिलेगा 50 प्रतिशत प्रोत्साहन धनराशि *जल्द ही आपकी टेलीविजन स्क्रीन पर होंगी हमारी टीम की “स्पेशल रिपोर्ट”

Saturday, July 25, 2026 3:57:43 PM

वीडियो देखें

BJP उम्मीदवार बोले -जितने अवैध वाहन हैं सब चलाओ मैं और मेरी सरकार बचाएगी,मिला नोटिस

BJP उम्मीदवार बोले -जितने अवैध वाहन हैं सब चलाओ मैं और मेरी सरकार बचाएगी,मिला नोटिस

राजस्थान में अलवर जिले के किशनगढ़ बास से भाजपा विधायक और विधानसभा चुनाव के उम्मीदवार रामहेत यादव को एक बयान के लिए चुनाव आयोग ने नोटिस थमा दिया है. वहीं, मतदाताओं को सुप्रीम कोर्ट के आदेश का उल्लंघन करने पर उन्हें संरक्षण देने की बात करने पर कोर्ट में मुकदमा भी दायर किया जा चुका है.बीजेपी की तरफ से किशनगढ़ विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे रामहेत यादव का एक वीडियो चुनाव प्रचार के दौरान वायरल हुआ था जिसमें वह कहते हुए दिखाई दे रहे हैं कि जितने अवैध वाहन हैं, ट्रैक्टर ट्रोले हैं, सब चलाओ. मैं बचाव करता हूं और मेरी सरकार बचाएगी. बीजेपी बचाव करती है.यही नहीं, इस वीडियो में वो ये कहते भी नजर आए कि जो अवैध खनन चल रहा है, हम सत्ता में आने पर उसका भी बचाव करेंगे. इस वीडियो के आधार पर रामहेत यादव के खिलाफ किशनगढ़ बास रिटर्निंग अधिकारी महेंद्र सिंह यादव ने आईपीसी की धारा 171 के बिंदू बी, सी व ई का उल्लंघन मानते हुए मुकदमा दर्ज करवाने के लिए इस्तगासा पेश किया है. चुनाव आयोग के पास शिकायत पहुंचने पर आयोग ने भी वीडियो की जांच के बाद नोटिस जारी कर जवाब मांगा है.वीडियो में किशनगढ़ बास से भाजपा प्रत्यासी मतदाताओं से कहत रहे हैं कि ‘अरे ये थारे ट्रेक्टर-ट्रोले हैं न जो भर-भर के जा रहे हैं. ये सुप्रीम कोर्ट का ऑर्डर है कि ये नहीं चल सकते. ये रामहेत यादव की सरकार है, रामहेत यादव एमएलए है इसलिए चल रहे हैं, तुमको ख्याल रखना है.’

व्हाट्सएप पर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *