Breaking News

आवश्यकता है “बेखौफ खबर” हिन्दी वेब न्यूज़ चैनल को रिपोटर्स और विज्ञापन प्रतिनिधियों की इच्छुक व्यक्ति जुड़ने के लिए सम्पर्क करे –Email : [email protected] , [email protected] whatsapp : 9451304748 * निःशुल्क ज्वाइनिंग शुरू * १- आपको मिलेगा खबरों को तुरंत लाइव करने के लिए user id /password * २- आपकी बेस्ट रिपोर्ट पर मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ३- आपकी रिपोर्ट पर दर्शक हिट्स के अनुसार भी मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ४- आपकी रिपोर्ट पर होगा आपका फोटो और नाम *५- विज्ञापन पर मिलेगा 50 प्रतिशत प्रोत्साहन धनराशि *जल्द ही आपकी टेलीविजन स्क्रीन पर होंगी हमारी टीम की “स्पेशल रिपोर्ट”

Saturday, July 25, 2026 4:01:11 PM

वीडियो देखें

JDU के नेता ने कहा -साक्षी महाराज का डीएनए टेस्ट किया जाये तो मुगल राजा के किसी मंत्री का डीएनए मिलेगा

JDU के नेता ने कहा -साक्षी महाराज का डीएनए टेस्ट किया जाये तो मुगल राजा के किसी मंत्री का डीएनए मिलेगा

एनडीए में बीजेपी के साथी दल जनता दल यू (जेडीयू) के नेता ने बीजेपी सांसद साक्षी महाराज के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की है. पार्टी के अल्पसंख्यक कमिटी के अध्यक्ष गुलाम रसूल बलियावी ने साक्षी महाराज के डीएनए पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि अगर उनका डीएनए टेस्ट कराया जायेगा तो मुगल राजा के किसी मंत्री का डीएनए मिल जाएगा.जेडीयू के एमएलसी गुलाम रसूल बलियावी ने गया के सर्किट हाउस में उनके खिलाफ यह बात कही. उन्होंने साक्षी महाराज के जामा मस्जिद पर दिए बयान को लेकर भी उनपर निशाना साधा. बलियावी ने कहा कि लोग देश को कहां ले जा रहे हैं जब मामला (राम मंदिर का) सुप्रीम कोर्ट में है तो तथ्यों के साथ सामना कीजिये. यह बेचैनी बता रही है कि इन लोगों को मंदिर से कोई मतलब नही हैं बल्कि मंदिर के मुद्दे पर राजनीति का व्यापार हो रहा है.उन्होंने कहा कि क्या किसी भी मुस्लिम समुदाय के लोगों ने मंदिर बनाने का विरोध किया है? अब तो मामला मंदिर का है या मंदिर की जमीन के विवाद का है. किसको खोदेगा तो क्या निकलेगा इसके तथ्यों के साथ सुप्रीम कोर्ट में जाएं. बलियावी ने कहा कि गोरखनाथ मंदिर की पूरी जमीन आसिफ धौला की है, साक्षी महाराज में दम है तो इसकी जांच करवा लें. ये लोग देश संविधान और अदालत का मजाक उड़ा रहे हैं जिससे देश कमजोर हो रहा है.जेडीयू नेता ने उद्धव ठाकरे के अयोध्या कार्यक्रम पर कहा कि ये लोग जितने भी रोड पर हंगामा कर रहे है किसी में राम की भक्ति नहीं है, ये सब सत्ता भक्ति, स्वार्थभक्ति और परिवार भक्ति है. क्योंकि महाराष्ट्र में शिवसेना की जमीन खत्म हो गई है इसलिए सेंधमारी करने आए हैं. उन्होंने कहा कि अभी देश में खुद को सबसे बड़ा धर्मिक साबित करने का कंपटीशन चल रहा है लेकिन मोदी जी और योगी जी ये समझें कि देश आस्था और धर्म से नहीं संविधान से चलता है.बता दें कि हाल ही में साक्षी महाराज ने कहा था कि काशी- मथुरा- अयोध्या छोड़ो, दिल्ली की जामा मस्जिद को तोड़ो, अगर सीढ़ियों से मूर्तियां ना निकलें तो मुझे फांसी पर लटका देना.

व्हाट्सएप पर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *