Breaking News

आवश्यकता है “बेखौफ खबर” हिन्दी वेब न्यूज़ चैनल को रिपोटर्स और विज्ञापन प्रतिनिधियों की इच्छुक व्यक्ति जुड़ने के लिए सम्पर्क करे –Email : [email protected] , [email protected] whatsapp : 9451304748 * निःशुल्क ज्वाइनिंग शुरू * १- आपको मिलेगा खबरों को तुरंत लाइव करने के लिए user id /password * २- आपकी बेस्ट रिपोर्ट पर मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ३- आपकी रिपोर्ट पर दर्शक हिट्स के अनुसार भी मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ४- आपकी रिपोर्ट पर होगा आपका फोटो और नाम *५- विज्ञापन पर मिलेगा 50 प्रतिशत प्रोत्साहन धनराशि *जल्द ही आपकी टेलीविजन स्क्रीन पर होंगी हमारी टीम की “स्पेशल रिपोर्ट”

Saturday, July 25, 2026 2:07:41 PM

वीडियो देखें

जम्मू-कश्मीर में PDP-NC-कांग्रेस बीजेपी को रोकने के लिए हुए एक साथ, नए सीएम होंगे अल्ताफ बुखारी

जम्मू-कश्मीर में PDP-NC-कांग्रेस बीजेपी को रोकने के लिए हुए एक साथ, नए सीएम होंगे अल्ताफ बुखारी

जम्मू-कश्मीर में नई सरकार के गठन को लेकर महबूबा मुफ्ती की पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी), उमर अबदुल्ला की अध्यक्षता वाली नेश्नल कॉन्फ्रेंस (एनसी) और कांग्रेस में डील होने की खबर है. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, राज्य की सियासत में धुर विरोधी मानी जाने वाली एनसी और पीडीपी ने बीजेपी को रोकने के लिए साथ आने का फैसला किया है.सूत्रों ने साथ ही बताया कि तीनों दलों की बैठक में मुख्यमंत्री पद के लिए अल्ताफ बुखारी के नाम पर सहमति बनी है. उन्होंने बताया कि तीनों पार्टियों के नेता जल्द ही राज्यपाल सत्यपाल मलिक से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे.वहीं अल्ताफ बुखारी ने मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा, ‘तीनों पार्टी के नेताओं ने नीतिगत आधार पर गठबंधन का फैसला किया है. फिलहाल मैं इस बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दे सकता.’पीडीपी के पास 28 विधायक हैं जबकि नेशनल कांफ्रेंस के पास 15 और कांग्रेस के 12 विधायक हैं. तीनों पार्टियों के पास कुल मिलाकर 55 विधायक हैं जो कि बहुमत के आंकड़े से काफी ज्‍यादा है. बता दें कि जम्मू-कश्मीर विधानसभा में कुल 89 सीटें हैं.बता दें कि राज्य में पीडीपी-बीजेपी गठबंधन टूटने के बाद फिलहाल राज्यपाल शासन लागू है. आगामी 19 दिसंबर को राज्यपाल शासन की 6 महीने की मियाद पूरी हो रही है और इसे और अधिक बढ़ाया नहीं जा सकता है.

व्हाट्सएप पर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *