Breaking News

आवश्यकता है “बेखौफ खबर” हिन्दी वेब न्यूज़ चैनल को रिपोटर्स और विज्ञापन प्रतिनिधियों की इच्छुक व्यक्ति जुड़ने के लिए सम्पर्क करे –Email : [email protected] , [email protected] whatsapp : 9451304748 * निःशुल्क ज्वाइनिंग शुरू * १- आपको मिलेगा खबरों को तुरंत लाइव करने के लिए user id /password * २- आपकी बेस्ट रिपोर्ट पर मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ३- आपकी रिपोर्ट पर दर्शक हिट्स के अनुसार भी मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ४- आपकी रिपोर्ट पर होगा आपका फोटो और नाम *५- विज्ञापन पर मिलेगा 50 प्रतिशत प्रोत्साहन धनराशि *जल्द ही आपकी टेलीविजन स्क्रीन पर होंगी हमारी टीम की “स्पेशल रिपोर्ट”

Saturday, July 25, 2026 1:17:42 PM

वीडियो देखें

कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट,18 में 5 टिकट गठबंधन को

कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट,18 में 5 टिकट गठबंधन को

कांग्रेस पार्टी ने राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट जारी कर दी है. इस लिस्ट में 18 उम्मीदवारों के नाम का एलान किया गया है. 18 सीटों में से लोकतांत्रिक जनता दल और राष्ट्रीय लोकदल को दो-दो सीटें दी गई. एक सीट राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार को दी गई. इस लिस्ट की खास बात ये है कि पहले के तीन उम्मीदवारों के टिकट काट दिए गए हैं और उन सीटों पर नए उम्मीदवारों के नाम का एलान किया गया है.आपको बता दें कि कांग्रेस ने अपनी पहली लिस्ट में 152 उम्मीदवारों के नाम का एलान किया था. दूसरी लिस्ट में 32 नाम शामिल किए गए थे. तीसरी लिस्ट में 18 नामों का एलान किया गया है, लेकिन ताजा लिस्ट में कुछ सीटें ऐसी हैं जहां पहले जारी किए गए उम्मीदवार बदल दिए गए हैं.आपको बता दें कि राजस्थान में एक चरण में 7 दिसंबर को मतदान होने हैं. नतीजे मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम के साथ 11 दिसंबर को आएंगे. सूबे में विधानसभा की 200 सीटें हैं. साल 2013 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 163 सीटों पर शानदार जीत के साथ सत्ता में वापसी की थी. कांग्रेस महज़ 21 सीटों पर सिमट गई थी. राजस्थान में 20 जनवरी से पहले-पहले नई सरकार का गठन जरूरी है.

व्हाट्सएप पर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *