Breaking News

आवश्यकता है “बेखौफ खबर” हिन्दी वेब न्यूज़ चैनल को रिपोटर्स और विज्ञापन प्रतिनिधियों की इच्छुक व्यक्ति जुड़ने के लिए सम्पर्क करे –Email : [email protected] , [email protected] whatsapp : 9451304748 * निःशुल्क ज्वाइनिंग शुरू * १- आपको मिलेगा खबरों को तुरंत लाइव करने के लिए user id /password * २- आपकी बेस्ट रिपोर्ट पर मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ३- आपकी रिपोर्ट पर दर्शक हिट्स के अनुसार भी मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ४- आपकी रिपोर्ट पर होगा आपका फोटो और नाम *५- विज्ञापन पर मिलेगा 50 प्रतिशत प्रोत्साहन धनराशि *जल्द ही आपकी टेलीविजन स्क्रीन पर होंगी हमारी टीम की “स्पेशल रिपोर्ट”

Saturday, July 25, 2026 12:56:23 AM

वीडियो देखें

संबित पात्रा ने कहा -हमारे पास गांधी परिवार की सच्चाई सामने लाने के लिए पर्याप्त सबूत हैं,कांग्रेस पहुंची चुनाव आयोग

संबित पात्रा ने कहा -हमारे पास गांधी परिवार की सच्चाई सामने लाने के लिए पर्याप्त सबूत हैं,कांग्रेस पहुंची चुनाव आयोग

भोपाल में बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा की प्रेस कॉन्फ्रेंस के खिलाफ कांग्रेस ने चुनाव आयोग से शिकायत की है. कांग्रेस ने पात्रा और स्थानीय एसडीएम के खिलाफ कार्रवाई की मांग की. कांग्रेस ने अपने आरोप में कहा कि बिना इजाज़त संबित पात्रा ने भोपाल में प्रेस कॉन्फ्रेंस की, इसलिए चुनाव आयोग को उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए.बीजेपी प्रवक्ता ने शनिवार को भोपाल में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर नेशनल हेराल्ड मामले में यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधा. पात्रा ने इन दोनों नेताओं को भ्रष्ट बताया. हेराल्ड मामले को ‘क्लासिक केस’ बताते हुए पात्रा ने कहा कि सोनिया और राहुल गांधी को इस केस में जवाबदेह बनाया जाना चाहिए. हालांकि उन्होंने राफेल से जुड़े सवाल पर कोई जवाब नहीं दिया.पात्रा ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा, ‘हमारे पास गांधी परिवार की सच्चाई सामने लाने के लिए पर्याप्त सबूत हैं. मध्य प्रदेश के लोगों को गांधी परिवार का असली चेहरा देखना चाहिए.’बीजेपी प्रवक्ता ने कहा, ’62 कार सेवकों को जलाया तो कांग्रेस ने क्या किया, आप सिर्फ मुसलमानों के लिए आंसू बहाते हैं. गांधी परिवार ने पांच हजार करोड़ रुपए की लूट खसोट की है, राहुल गांधी और सोनिया गांधी 50 हजार रुपए के मुचलके पर बाहर हैं. उन्होंने कहा कि सेमीफाइनल और मोदी की परीक्षा की बात होती है. मैं पूछता हूं कि इस परीक्षा में सिर्फ एक ही व्यक्ति क्यों भाग ले रहे हैं, दूसरे व्यक्ति कहां हैं.’ पात्रा ने कहा, कई दशकों से गांधी परिवार ने देश को लूटने का काम किया है. मध्यप्रदेश में भी एजेएल के माध्यम से इन्होंने भोपाल की जनता को लूटा.पात्रा ने कहा, ‘यह प्रेस कॉन्फ्रेंस एक खास जगह पर हो रही है. इस जगह की खास बात यह है कि पीछे दिख रही बिल्डिंग (सिटी सेंटर) एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड (एजेएल) को अलॉट हुई थी जहां नेशनल हेराल्ड की प्रिंटिंग होनी थी. हालांकि इसे खाली करने के लिए तीन बार आदेश जारी किए गए लेकिन किया नहीं किया. अब यह मामला कोर्ट में जा रहा है. पुलिस भी अपनी रिपोर्ट फाइल करने जा रही है. राहुल गांधी को एक-एक पैसे का हिसाब देना होगा.’

व्हाट्सएप पर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *