Breaking News

आवश्यकता है “बेखौफ खबर” हिन्दी वेब न्यूज़ चैनल को रिपोटर्स और विज्ञापन प्रतिनिधियों की इच्छुक व्यक्ति जुड़ने के लिए सम्पर्क करे –Email : [email protected] , [email protected] whatsapp : 9451304748 * निःशुल्क ज्वाइनिंग शुरू * १- आपको मिलेगा खबरों को तुरंत लाइव करने के लिए user id /password * २- आपकी बेस्ट रिपोर्ट पर मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ३- आपकी रिपोर्ट पर दर्शक हिट्स के अनुसार भी मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ४- आपकी रिपोर्ट पर होगा आपका फोटो और नाम *५- विज्ञापन पर मिलेगा 50 प्रतिशत प्रोत्साहन धनराशि *जल्द ही आपकी टेलीविजन स्क्रीन पर होंगी हमारी टीम की “स्पेशल रिपोर्ट”

Friday, July 24, 2026 11:04:56 PM

वीडियो देखें

चुनावी सरगर्मी के बीच राहुल ने कहा – सीबीआई डायरेक्टर को इसलिए हटाया गया है क्योंकि उन्होंने राफेल पर सवाल उठाए थे

चुनावी सरगर्मी के बीच राहुल ने कहा – सीबीआई डायरेक्टर को इसलिए हटाया गया है क्योंकि उन्होंने राफेल पर सवाल उठाए थे

राजस्थान विधानसभा चुनाव की बढ़ती सरगर्मी के बीच कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी आज मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के गढ़ झालावाड़ में पहुंचे. यहां उन्होंने एक जनसभा को संबोधित करते हुए सीबीआई विवाद पर टिप्पणी की और इसे राफेल विमान डील से जोड़ते हुए मोदी सरकार की आलोचना की. राहुल ने कहा कि सीबीआई डायरेक्टर को इसलिए हटाया गया है क्योंकि उन्होंने राफेल पर सवाल उठाए थे.राहुल गांधी ने आरोप लगाया, ‘कल रात चौकीदार ने सीबीआई के डायरेक्टर को हटाया क्योंकि सीबीआई के डायरेक्टर ने राफेल पर सवाल उठाए थे.’राहुल ने इस मसले पर एक ट्वीट भी किया. ट्वीट में उन्होंने लिखा, ‘सीबीआई चीफ आलोक वर्मा राफेल घोटाले के कागजात इकट्ठा कर रहे थे. उन्हें जबरदस्ती छुट्टी पर भेज दिया गया. प्रधानमंत्री का मैसेज एकदम साफ है जो भी राफेल के इर्द गिर्द आएगा, हटा दिया जाएगा, मिटा दिया जाएगा. देश और संविधान खतरे में हैं.’इससे आगे राहुल गांधी ने कहा, ‘मोदी जी ने लाल किले पर खड़े होकर कहा कि मेरे प्रधानमंत्री बनने से पहले हाथी सो रहा था. मतलब इनकी सोच देखो मेरे आने से पहले हाथी सो रहा था हिंदुस्तान सो रहा था.’ मोदी जी का यह बयान देश के हर नागिरक का अपमान करता है और हर किसी पर सवाल उठाता है. राहुल ने कहा यह शर्म की बात है.प्रधानमंत्री मोदी पर सीधे-सीधे हमला बोलते हुए राहुल गांधी ने कहा कि मित्रों, मुझे प्रधानमंत्री नहीं बनना है मुझे तो देश का चौकीदार बनना है, लेकिन चौकीदार चोर हो गया. मोदी की नकल उतारते हुए वह सारी बातें कहने के दौरान बार-बार चौकीदार बोलते थे और भीड़ से चोर कहलवा रहे थे. राहुल गांधी ने मोदी पर हमला बोलते हुए कहा कि नीरव मोदी, ललित मोदी और नरेंद्र मोदी तीनों के नाम में मोदी लगा हुआ है.झालावाड़ में वसुंधरा राजे के गढ़ में आकर राहुल गांधी मुख्यमंत्री वसुंधरा और प्रधानमंत्री मोदी दोनों पर बराबर बरस रहे थे. वसुंधरा और मोदी पर बरसते हुए उन्होंने कहा कि इनको किसानों और गरीबों की चिंता नहीं है, इनको तो ललित मोदी की चिंता है. वसुंधरा राजे और नरेंद्र मोदी की तस्वीर कभी गरीब और किसान के साथ नहीं देखी होगी. ये अपने ललित मोदी के साथ रहते हैं.राहुल ने आगे कहा कि वसुंधरा राजे के बेटे को ललित मोदी ने करोड़ों रुपए दिए और सुषमा स्वराज की बेटी से उनका रिश्ता है. मोदी पूंजीपतियों के कर्ज माफ कर रहे हैं जबकि गरीब किसानों के मनरेगा के ₹35,000 करोड़ नहीं दे रहे हैं. मोदी ने संसद में कहा था कि मनरेगा मिट्टी खोदने का काम है और यह कांग्रेस की स्मारक है. आपके खून पसीने की बेइज्जती की है.राहुल गांधी ने झालावाड़ के किसानों से पूछा कि आप को लहसुन का दाम कितना मिलता है. भीड़ ने कहा कि ₹2 रुपए. राहुल गांधी ने कहा कि अगर कांग्रेस की सरकार आई तो फसल की सही कीमत मिलेगी मिलेगी और कर्ज माफी भी होगा
जनसभा के बाद राहुल झालावाड़ से कोटा तक का लगभग 100 किलोमीटर का रोड शो करेंगे और इस दौरान कोटा की अलग-अलग जगहों पर उनका स्वागत किया जाएगा. कुछ जगह राहुल गांधी ‘नुक्कड़ सभाएं’ भी करेंगे.राहुल गांधी आज रात कोटा में बिताएंगे, जिसके बाद गुरुवार को वह कोटा में महिला कांग्रेस के राज्य स्तरीय सम्मेलन को संबोधित करेंगे. इसके बाद वह विमान से सीकर जाएंगे जहां पार्टी की संकल्प महारैली को संबोधित करेंगे. मुख्मयंत्री वसुंधरा राजे झालावाड़ जिले की झालरापाटन सीट से विधायक हैं और उनके बेटे दुष्यंत सिंह झालावाड़-बारां लोकसभा सीट से सांसद हैं. पिछले विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने दोनों ही जिलों की सभी 10 सीटों पर जीत दर्ज की थी.कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट ने कहा, ‘झालावाड़ में कांग्रेस बहुत अच्छी स्थिति में है. प्रतिपक्ष नेता रामेश्वर डूडी के साथ मैंने दस माह पहले यहां किसान न्याय यात्रा निकाली थी, राहुल गांधी की यात्रा से यहां पार्टी और मजबूत होगी.’पायलट ने कहा कि हाड़ौती के इलाके का किसान बदहाल है और राज्य में किसान आत्महत्या के लगभग आधे मामले इसी क्षेत्र से हैं, लोगों में मुख्यमंत्री व मौजूदा सरकार के प्रति भारी नाराजगी है.

व्हाट्सएप पर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *