Breaking News

आवश्यकता है “बेखौफ खबर” हिन्दी वेब न्यूज़ चैनल को रिपोटर्स और विज्ञापन प्रतिनिधियों की इच्छुक व्यक्ति जुड़ने के लिए सम्पर्क करे –Email : [email protected] , [email protected] whatsapp : 9451304748 * निःशुल्क ज्वाइनिंग शुरू * १- आपको मिलेगा खबरों को तुरंत लाइव करने के लिए user id /password * २- आपकी बेस्ट रिपोर्ट पर मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ३- आपकी रिपोर्ट पर दर्शक हिट्स के अनुसार भी मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ४- आपकी रिपोर्ट पर होगा आपका फोटो और नाम *५- विज्ञापन पर मिलेगा 50 प्रतिशत प्रोत्साहन धनराशि *जल्द ही आपकी टेलीविजन स्क्रीन पर होंगी हमारी टीम की “स्पेशल रिपोर्ट”

Friday, July 24, 2026 12:40:47 PM

वीडियो देखें

कांग्रेस का काम झूठी खबरें फैलाना, उनको बार-बार दोहराना और लोगों को गुमराह करना है:PM मोदी

कांग्रेस का काम झूठी खबरें फैलाना, उनको बार-बार दोहराना और लोगों को गुमराह करना है:PM मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को नमो ऐप के जरिए बिलासपुर, बस्ती, धनबाद, चित्तौड़गढ़ और मंदसौर के बीजेपी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया. इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि ‘मेरा बूथ सबसे मज़बूत’ यह सिर्फ इस कार्यक्रम का नाम ही नहीं बल्कि भारतीय जनता पार्टी के हर एक कार्यकर्ता का संकल्प है.इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि यूपीए सरकार भ्रष्ट और विफल थी ये पूरा देश जानता है. पिछले चार वर्षों में कांग्रेस ने अहंकारी, संवेदनहीन और पूरी तरह से नाकाम विपक्ष की भूमिका निभाई है. इनका एजेंडा सिर्फ दूसरों पर कीचड़ उछालना है. कांग्रेस का काम झूठी खबरें फैलाना, उनको बार-बार दोहराना और लोगों को गुमराह करना है.पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस के झूठ की लंबी लिस्ट बन सकती है. जैसे ही देश का गरीब, बैंक और बैंकों की व्यवस्थाओं से जुड़ा, इन्होंने झूठ फैलाना शुरू किया कि बैंकों में अब आपका पैसा सुरक्षित नहीं है, आपका सारा पैसा डूब जाएगा. हर रोज़ प्लानिंग के साथ ये लोग झूठ बोलकर लोगों को गुमराह कर रहे हैं. पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेसी देश में भ्रम का वातावरण बनाकर अपनी राजनीति चमकाना चाहते हैं.कांग्रेस पार्टी अपने झूठों को चलाने के लिए बेशर्मी का सहारा ले रही है. कांग्रेस ने सरदार वल्लभ भाई पटेल साहब को कभी याद तक नहीं किया और आज जब देश सरदार साहब का सम्मान कर रहा है तो यह बात इनसे हजम नहीं हो रही है.पीएम मोदी ने कहा कि पिछले चार वर्षों में हमारी सरकार ने सबका साथ सबका विकास के मंत्र के साथ समाज के हर वर्ग के विकास पर ध्यान केंद्रित किया है. देश की जनता के विश्वास से ही हमारी सरकार बड़े और कड़े फैसले ले पा रही है. नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में हिंसा में पिछले चार वर्षों में लगभग 20 प्रतिशत की कमी आई है.प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार की नीतियों और विकास का ये असर हुआ है कि 2014 से 2017 के बीच करीब साढ़े तीन हजार नक्सलियों ने सरेंडर किया है. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आयुष्मान योजना ना सिर्फ सफल होगी बल्कि जनहित में एक नया इतिहास रचेगी. हम हर उस असंभव कार्य को संभव करेंगे जिससे हमारे देश और देशवासियों का हित जुड़ा हो.

व्हाट्सएप पर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *