Breaking News

आवश्यकता है “बेखौफ खबर” हिन्दी वेब न्यूज़ चैनल को रिपोटर्स और विज्ञापन प्रतिनिधियों की इच्छुक व्यक्ति जुड़ने के लिए सम्पर्क करे –Email : [email protected] , [email protected] whatsapp : 9451304748 * निःशुल्क ज्वाइनिंग शुरू * १- आपको मिलेगा खबरों को तुरंत लाइव करने के लिए user id /password * २- आपकी बेस्ट रिपोर्ट पर मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ३- आपकी रिपोर्ट पर दर्शक हिट्स के अनुसार भी मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ४- आपकी रिपोर्ट पर होगा आपका फोटो और नाम *५- विज्ञापन पर मिलेगा 50 प्रतिशत प्रोत्साहन धनराशि *जल्द ही आपकी टेलीविजन स्क्रीन पर होंगी हमारी टीम की “स्पेशल रिपोर्ट”

Friday, July 24, 2026 8:55:31 AM

वीडियो देखें

आंध्र प्रदेश के दौरे पर राहुल ने कहा -क्यों रेप की घटनाओं पर चुप हैं PM

आंध्र प्रदेश के दौरे पर राहुल ने कहा -क्यों रेप की घटनाओं पर चुप हैं PM

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी मगलवार को आंध्र प्रदेश के दौरे पर पहुंचे हैं. यहां उन्होंने कुरनुल में बच्चों के साथ मुलाकात की और पार्टी कार्यकर्ताओं से भी बात की.पिछले कुछ दिनों में देश के अलग-अलग हिस्सों से रेप की घटनाएं सामने आई हैं. इन घटनाओं ने एक बार फिर समाज को चौंका दिया है. इन घटनाओं पर अब कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी चिंता जताई है. साथ ही उन्होंने इन मुद्दों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुप्पी पर भी सवाल उठा दिए हैं.कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को ट्वीट किया कि देश में एक बार फिर बेटियों के साथ गैंगरेप की घटनाएं सामने आ रही हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का इस मुद्दे पर चुप रहना अस्वीकार्य है.राहुल ने लिखा कि ऐसी सरकार पर शर्म आती है जो देश की महिलाओं को असुरक्षित और खौफ में जीने के लिए रखती है. वहीं रेपिस्ट आसानी से घूम रहे हैं. रेवाड़ी मामले पर कांग्रेस पार्टी लगातार हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को घेर रही है. इसको लेकर कई जगह प्रदर्शन भी किया गया.

व्हाट्सएप पर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *