Breaking News

आवश्यकता है “बेखौफ खबर” हिन्दी वेब न्यूज़ चैनल को रिपोटर्स और विज्ञापन प्रतिनिधियों की इच्छुक व्यक्ति जुड़ने के लिए सम्पर्क करे –Email : [email protected] , [email protected] whatsapp : 9451304748 * निःशुल्क ज्वाइनिंग शुरू * १- आपको मिलेगा खबरों को तुरंत लाइव करने के लिए user id /password * २- आपकी बेस्ट रिपोर्ट पर मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ३- आपकी रिपोर्ट पर दर्शक हिट्स के अनुसार भी मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ४- आपकी रिपोर्ट पर होगा आपका फोटो और नाम *५- विज्ञापन पर मिलेगा 50 प्रतिशत प्रोत्साहन धनराशि *जल्द ही आपकी टेलीविजन स्क्रीन पर होंगी हमारी टीम की “स्पेशल रिपोर्ट”

Friday, July 24, 2026 8:55:30 AM

वीडियो देखें

ममता बनर्जी की विवादित तस्वीर वाइरल करने वाला बीजेपी कार्यकर्ता हुआ गिरफ्तार

ममता बनर्जी की विवादित तस्वीर वाइरल करने वाला बीजेपी कार्यकर्ता हुआ गिरफ्तार

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की तस्वीर से छेड़छाड़ कर सोशल मीडिया पर शेयर करने वाले शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार किया गया शख्स बीजेपी कार्यकर्ता बाबुया घोष है.पुलिस ने उसे पश्चिमी मिदनापुर से गिरफ्तार किया है.बाबुया ने ममता बनर्जी की तस्वीरों को एक बंगाली लेख के साथ मॉर्फ करते हुए कई पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर किए. अपने आर्टिकल में उसने लिखा कि सही उम्र में शादी ना करने के गंभीर परिणाम हो सकते हैं.उन्होंने बंगाली में लिखा कि अगर एक लड़का सही उम्र में शादी नहीं करता तो वो पागल हो सकता है, लेकिन पूरा पश्चिम बंगाल यह देख सकता है कि अगर एक लड़की सही उम्र में शादी ना करे तो क्या हो सकता है.इसके अलावा बाबुया ने ममता बनर्जी और नवीन पटनायक के मीम भी शेयर किए. यह पहली बार नहीं है जब उन्होंने इस तरह के विवादित कमेंट और पोस्ट शेयर किए हो, वो पहले भी ऐसा कर चुके हैं. पुलिस ने बाबुया को सोशल मीडिया पर विवादित पोस्ट करने और कमेंट करने के मामले में गिरफ्तार किया है.

व्हाट्सएप पर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *