Breaking News

आवश्यकता है “बेखौफ खबर” हिन्दी वेब न्यूज़ चैनल को रिपोटर्स और विज्ञापन प्रतिनिधियों की इच्छुक व्यक्ति जुड़ने के लिए सम्पर्क करे –Email : [email protected] , [email protected] whatsapp : 9451304748 * निःशुल्क ज्वाइनिंग शुरू * १- आपको मिलेगा खबरों को तुरंत लाइव करने के लिए user id /password * २- आपकी बेस्ट रिपोर्ट पर मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ३- आपकी रिपोर्ट पर दर्शक हिट्स के अनुसार भी मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ४- आपकी रिपोर्ट पर होगा आपका फोटो और नाम *५- विज्ञापन पर मिलेगा 50 प्रतिशत प्रोत्साहन धनराशि *जल्द ही आपकी टेलीविजन स्क्रीन पर होंगी हमारी टीम की “स्पेशल रिपोर्ट”

Tuesday, July 21, 2026 11:20:03 PM

वीडियो देखें

सेनाओं की नई पहल, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर भारत और चीन एक साथ कर सकते हैं योग

सेनाओं की नई पहल, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर भारत और चीन एक साथ कर सकते हैं योग

डोकलाम के बाद भारत और चीन के बीच तनाव को कम करने के लिए भारतीय सेना ने नई पहल की है. इस साल अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर चीनी सेना और भारतीय सुरक्षा बल एक साथ योग कर सकते हैं.हाल ही में लद्दाख के चुशूल में चीनी सेना और भारतीय सुरक्षा बलों के बीच हुई बॉर्डर पर्सनल मीटिंग (BPM) में दोनों देशों की सेनाओं ने एक साथ योग करने पर चर्चा हुई. हालांकि अभी इस पर अंतिम फैसला नहीं हुआ है.सूत्रों के मुताबिक इस साल 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दोनों देश की सेनाएं एक साथ लद्दाख में योग कर सकते हैं. सूत्रों की माने तो योग भारत और चीन के बीच संबंधों की जमी बर्फ को पिघलाने का काम करेगा.सूत्रों की मानें तो भारतीय सुरक्षा बलों के साथ PLA की मीटिंग हुई थी और इस बैठक में दोनों साथ-साथ योग करने पर सहमत हो गए थे. दोनों देश की सेनाएं फाइनल मोडलिटीज़ पर अंतिम फैसला मई के अंत मे लेंगी.दरअसल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चीन दौरे से पहले दोनों देशों के बीच रिश्ते सुधारने की कोशिश हो रही है. इसी कड़ी में योग अभ्यास को जोड़ कर देखा जा रहा है, ताकि सीमा पर तनाव कम हो.गौरतलब है कि डोकलाम गतिरोध के बाद पिछले दिनों चीनी सैनिक लद्दाख से लेकर उत्तराखंड और फिर अरुणाचल प्रदेश के कई हिस्सों में लगातार घुसपैठ कर रहे हैं, और सीमा पर तनाव कम होने के बजाय बढ़ता जा रहा है. ऐसे में योग के जरिए दोनों देशों के सैनिकों के बीच बढ़ते तनाव को कम करने में मदद मिल सकती है.

व्हाट्सएप पर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *