Breaking News

आवश्यकता है “बेखौफ खबर” हिन्दी वेब न्यूज़ चैनल को रिपोटर्स और विज्ञापन प्रतिनिधियों की इच्छुक व्यक्ति जुड़ने के लिए सम्पर्क करे –Email : [email protected] , [email protected] whatsapp : 9451304748 * निःशुल्क ज्वाइनिंग शुरू * १- आपको मिलेगा खबरों को तुरंत लाइव करने के लिए user id /password * २- आपकी बेस्ट रिपोर्ट पर मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ३- आपकी रिपोर्ट पर दर्शक हिट्स के अनुसार भी मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ४- आपकी रिपोर्ट पर होगा आपका फोटो और नाम *५- विज्ञापन पर मिलेगा 50 प्रतिशत प्रोत्साहन धनराशि *जल्द ही आपकी टेलीविजन स्क्रीन पर होंगी हमारी टीम की “स्पेशल रिपोर्ट”

Tuesday, October 20, 2026 10:34:14 AM

वीडियो देखें

सीएम योगी ने कहा – बीजेपी विकास के एजेंडे पर टिकी है, कांग्रेस ने लोगों को बांटा

सीएम योगी ने कहा – बीजेपी विकास के एजेंडे पर टिकी है, कांग्रेस ने लोगों को बांटा

बीजेपी की परिवर्तन यात्रा में भाग लेने बेंगलुरु पहुंचे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा.कर्नाटक पहुंचे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बीजेपी विकास के एजेंडे पर टिकी हुई है. कांग्रेस ने लोगों को बांटा है, इसीलिए हर राज्य में कांग्रेस हार रही है. हिमाचल प्रदेश और गुजरात में कांग्रेस हार गई, जबकि गुजरात में विकास के चलते बीजेपी छठवीं बार सत्ता में आ गई.सीएम योगी ने कांग्रेस पर विभाजन की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए तीन तलाक बिल का भी जिक्र किया.योगी ने कहा कि तीन तलाक बिल पर भी कांग्रेस का मत स्पष्ट नहीं है. रैली में योगी ने लोगों को याद दिलाया कि कर्नाटक में जन्मे हनुमान ने माता सीता की मुक्ति के लिए प्रभु राम की सहायता की थी. अब बीजेपी की जीत के लिए उत्तर और दक्षिण को साथ आना होगा.’तीन तलाक बिल पर कांग्रेस कन्फ्यूज’योगी ने कहा, ‘विकास की राह में कर्नाटक की रफ्तार धीमी है. एक समय था, जब बेंगलुरु आईटी हब हुआ करता था, लेकिन अब ये शहर कानून और व्यवस्था से जुड़ी समस्याओं का सामना कर रहा है. कांग्रेस हमेशा से लोगों को जाति और धर्म के आधार पर बांटने की कोशिश करती रही है. तीन तलाक बिल पर भी कांग्रेस मत स्पष्ट नहीं है, इसीलिए कांग्रेस तीन तलाक बिल को पास नहीं होने दे रही है.”हिंदुत्व कोई धर्म नहीं है’योगी ने बताया कि वे शनिवार रात बेंगलुरु पहुंचे और न्यूजपेपर में कर्नाटक के सीएम का बयान पढ़ा, जिससे उन्हें लगा कि अब वे भी हिंदुत्व की बात करने लगे हैं. योगी ने बताया कि हिंदुत्व कोई धर्म नहीं है, बल्कि जीने की एक राह है. रैली को संबोधित करते हुए योगी ने भगवान राम, माता सीता को याद करने को कहा.योगी ने कहा कि मत भूलिए हनुमान का जन्म कर्नाटक में हुआ था. हमें राज्य का पुराना गौरव वापस लाना है. भगवान हनुमान और भगवान राम ने मिलकर माता सीता को मुक्त कराया था और अब उत्तर और दक्षिण भारत की जनता को बीजेपी की जीत के लिए साथ आना होगा.यूपी के सीएम योगी ने कहा कि अगर बीजेपी गुजरात और हिमाचल में जीत सकती है, तो कर्नाटक में क्यों नहीं. योगी ने बताया कि उत्तर प्रदेश कई समस्याएं थीं, लेकिन पिछले 10 महीनों में सभी समस्याओं को हल निकाल लिया गया, पीएम मोदी के कारण ही राज्य का विकास संभव हुआ.

व्हाट्सएप पर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *