Breaking News

आवश्यकता है “बेखौफ खबर” हिन्दी वेब न्यूज़ चैनल को रिपोटर्स और विज्ञापन प्रतिनिधियों की इच्छुक व्यक्ति जुड़ने के लिए सम्पर्क करे –Email : [email protected] , [email protected] whatsapp : 9451304748 * निःशुल्क ज्वाइनिंग शुरू * १- आपको मिलेगा खबरों को तुरंत लाइव करने के लिए user id /password * २- आपकी बेस्ट रिपोर्ट पर मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ३- आपकी रिपोर्ट पर दर्शक हिट्स के अनुसार भी मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ४- आपकी रिपोर्ट पर होगा आपका फोटो और नाम *५- विज्ञापन पर मिलेगा 50 प्रतिशत प्रोत्साहन धनराशि *जल्द ही आपकी टेलीविजन स्क्रीन पर होंगी हमारी टीम की “स्पेशल रिपोर्ट”

Friday, October 23, 2026 12:19:07 AM

वीडियो देखें

जिला समाज कल्याण अधिकारी के कार्यालय का डीएम ने किया औचक निरीक्षण

जिला समाज कल्याण अधिकारी के कार्यालय का डीएम ने किया औचक निरीक्षण
_____________ से स्वतंत्र पत्रकार _____________ की रिपोर्ट

02 संदिग्ध व्यक्तियों को किया पुलिस के हवाले

 

बहराइच 13 मार्च। गत दिवस मतदान केन्द्र कन्छर के निरीक्षण के दौरान वृद्ध महिलाओं द्वारा वृद्धावस्था पेंशन रूक जाने के सम्बन्ध में की गई शिकायत तथा जनतादर्शन वृद्धावस्था पेंशन के सम्बन्ध में प्राप्त होने वाले प्रार्थना-पत्रों का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी मोनिका रानी ने गेंद घर परिसर स्थित जिला समाज कल्याण अधिकारी, बहराइच के कार्यालय का औचक निरीक्षण कर अभिलेखों का रख-रखाव, कार्यालय भवन व परिसर की साफ-सफाई तथा अन्य व्यवस्थाओं का जायज़ा लेते हुए जिलाधिकारी ने आवश्यक दिशा निर्देश दिये।

निरीक्षण के दौरान कार्यालय में घूम रहे 02 व्यक्तियों की गतिविधि संदिग्ध पायी गई। पूछताछ के दौरान दोनो संदिग्ध व्यक्तियों के पास कुछ अभिलेख भी पाये गये। इस स्थिति के दृष्टिगत डीएम ने तत्काल मौके पर थानाध्यक्ष दरगाह शरीफ को तलब कर संदिग्ध लोगों को उनकी सुपुर्दगी में देते हुए जांच कर नियमानुसार आवश्यक कार्यवाई के निर्देश् दिये गये।

डीएम ने जिला समाज कल्याण अधिकारी को निर्देश दिया कि कार्यालय को क्लोज सर्विस टीवी कैमरे से आच्छादित किया जाय। डीएम ने विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिया कि कार्यालय आने वाले लाभार्थियों विशेषकर पेंशन लाभार्थियों से मित्रवत व्यवहार करते हुए पूरी सहानुभूतिपूर्वक ई-केवाईसी से सम्बन्धित समस्या का तत्परता के साथ समाधान कराया जाय ताकि बुज़ुर्गों को पेंशन योजना का लाभ प्राप्त करने में बाधा न आये। डीएम ने कर्मचारियों को आहवान किया बुज़ुर्गों की सेवा करना एक पुण्य कार्य है इसलिए अपने पदेन उत्तरदायित्वों का निर्वहन करते समय सेवाभाव के ज़ज़बे के साथ बुज़ुर्गों का कार्य करें।

डीएम ने स्वयं सम्बन्धित पटल सहायक के पास बैठकर अपने सम्मुख पेंशन प्राप्त कर रहे लाभार्थियों की ई-केवाईसी व आधार साडिंग करायी। डीएम ने मौके से ही लीड बैंक प्रबन्धक को मोबाइल के द्वारा निर्देश दिया कि सभी बैंकों की शाखाओं को निर्देशित कर दिया जाय कि विभिन्न प्रकार की पेंशन प्राप्त कर रहे लाभार्थियों के खातों में ई-केवाईसी व आधार सीडिंग के कार्य को शीर्ष प्राथमिकता पर किया जाय। डीएम ने सचेत किया कि इस कार्य में किसी प्रकार की शिथिलता को बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।

व्हाट्सएप पर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *