Breaking News

आवश्यकता है “बेखौफ खबर” हिन्दी वेब न्यूज़ चैनल को रिपोटर्स और विज्ञापन प्रतिनिधियों की इच्छुक व्यक्ति जुड़ने के लिए सम्पर्क करे –Email : [email protected] , [email protected] whatsapp : 9451304748 * निःशुल्क ज्वाइनिंग शुरू * १- आपको मिलेगा खबरों को तुरंत लाइव करने के लिए user id /password * २- आपकी बेस्ट रिपोर्ट पर मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ३- आपकी रिपोर्ट पर दर्शक हिट्स के अनुसार भी मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ४- आपकी रिपोर्ट पर होगा आपका फोटो और नाम *५- विज्ञापन पर मिलेगा 50 प्रतिशत प्रोत्साहन धनराशि *जल्द ही आपकी टेलीविजन स्क्रीन पर होंगी हमारी टीम की “स्पेशल रिपोर्ट”

Tuesday, October 20, 2026 11:16:49 PM

वीडियो देखें

विद्युत विभाग की अवैध विद्युत चोरी के विरुद्ध छापेमारी जारी, कई जनप्रतिनिधियों के यहां पकड़ी गयी विधुत चोरी

विद्युत विभाग की अवैध विद्युत चोरी के विरुद्ध छापेमारी जारी, कई जनप्रतिनिधियों के यहां पकड़ी गयी विधुत चोरी

रिपोर्ट : मोहित त्यागी

स्वतंत्र पत्रकार

सम्भल में अवैध रूप से बिजली चोरी के 1614 प्रकरणों के विरुद्ध एफ0आई0आर दर्ज, सांसद व कई प्रमुख जनप्रतिनिधियों के परिसर व अन्य परिसरों पर पकड़ी गई विद्युत चोरी के सापेक्ष 11.19 करोड़ का राजस्व निर्धारण।

विद्युत चोरी के विरुद्ध यह अभियान आगे भी जारी रहेगा, विद्युत चोरी करने वालो पर सख्त कार्यवाही की जाएगी – ईशा दुहन

पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड विभाग के द्वारा क्षेत्र में अवैध रूप से विद्युत चोरी करने के विरुद्ध उपयुक्त कार्यवाही की जा रही है। विधुत विभाग के अधिकारियों के द्वारा अलग अलग दल गठित कर निरीक्षण किया जा रहा है यह कार्यवाही पश्चिमांचल के सभी जिलों में जारी है। प्रबंध निदेशक पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड ईशा दुहन (IAS) ने बताया कि अधिक लाइन हानियों वाले क्षेत्रों में विद्युत चोरी के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। जिला सम्भल में मोहल्ला दीपा सराय, खग्गू सराय, मियां सराय नखासा, चौधरी सराय, आलेशाह रूकनुद्दीन सराय, रायसत्ती, हातिम सराय, शहबाजपुर इत्यादि में चेकिंग अभियान चलाया गया जिसमें अब तक कुल 1614 नंबर विद्युत चोरी के प्रकरण पकड़े गए जिनके विरुद्ध पुलिस में प्राथमिक दर्ज करायी गई है और 11.19 करोड़ का राजस्व निर्धारण किया गया है।

विद्युत चोरी रोको अभियान के दौरान कई जनप्रतिनिधियों के परिसर पर भी विद्युत चोरी पकडी गई है जिनमे मुख्य रूप से पूर्व मा० मंत्री उ०प्र० सरकार अकीलुर्रहमान खान के परिसर पर 3 कि०वा० विद्युत चोरी पायी गयी जिस पर रू० 2 लाख राजस्व निर्धारण किया गया, पूर्व जिलाध्यक्ष समाजवादी पार्टी फिरोज खां के परिसर पर समाजवादी पार्टी के कार्यालय संचालित था जिस पर चैकिंग के दौरान बिना किसी वैध संयोजन के सीधे 4. 8 किं०वा० की विद्युत चोरी पायी गयी जिस पर रू0 55 लाख राजस्व निर्धारण किया गया एवं लोक सभा क्षेत्र सम्भल के वर्तमान सांसद जियाउर्रहमान बर्क प्रमुख हैं जिनके परिसर पर 16480 वाट की विद्युत चोरी पायी गयी जिस पर रू0 1.91 करोड़ का राजस्व निर्धारण किया गया। इसके अतिरिक्त बडी विद्युत चोरियों में रिक्शा चार्जिंग स्टेशन 15 कि०वा०, वाशिंग प्लांट 17 कि०वा०, वाणिज्यिक 12 कि०वा० विद्युत भार की चोरियां पायी गयी, जिन पर क्रमशः का० 21 लाख रु० 11 लाख एवं रु० 18 लाख का राजस्व निर्धारण किया गया।

इसके अतिरिक्त सम्भल नगरीय क्षेत्र के अंतर्गत मस्जिद व स्थलों में भी चेकिंग के दौरान विद्युत चोरी पकडी गई करीब 5 मस्जिदों पर विद्युत चोरी के विरुद्ध एफ0आई0आर दर्ज करायी एवं विद्युत चोरी पर अंकुश लगाने के लिये प्रशासन की मदद से विद्युत चोरी बाहुल्य क्षेत्रों मे 49 किलोमीटर आमर्ड केबल लगा दिया गया है। जिससे कि विद्युत चोरी पर अंकुश लगाया जा सके। उपरोक्त विद्युत चोरी अभियान के उपरान्त सम्भल टाउन को पोषित 33/11 केवी विद्युत उपकेन्द्र रायसत्ती से निर्गत 11 केवी फीडर पर भार में करीब 50 से 60 प्रतिशत तक की कमी आयी है, जिससे विभाग को सम्भल टाउन से प्रतिमाह लगभग 4.5 करोड़ रू० का राजस्व लाभ होगा।

प्रबंध निदेशक ईशा दुहन ने बताया कि विद्युत चोरी करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार सख्ती से कार्यवाही की जा रही है। विद्युत चोरी करने वालों को किसी भी दशा में बख्शा नहीं जाएगा। विभाग द्वारा यह अभियान आगे भी जारी रहेगा विद्युत चोरी करने वालो पर सख्त कार्यवाही की जाएगी

व्हाट्सएप पर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *